ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

समाजवादी पुरोधा का दावा करने वाले की हवा की तरह बदलती है विचारधारा

UB India News by UB India News
January 25, 2024
in जदयू, पटना, राजद
0
समाजवादी पुरोधा का दावा करने वाले की हवा की तरह बदलती है विचारधारा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में नीतीश कुमार और लालू परिवार के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. नीतीश ने बुधवार को परिवारवाद को लेकर इशारों में लालू परिवार पर हमला बोला था. नीतीश को जवाब देने आज लालू-राबड़ी की बेटी रोहिणी आचार्या मैदान में उतर आयी है. रोहिणी आचार्या ने नीतीश कुमार पर इस तरीके से हमला बोला है, जैसा विपक्षी पार्टियां भी नहीं करती है.

समाजवादी पुरोधा होने का करता वही दावा है
हवाओं की तरह बदलती जिनकी
विचारधारा है..

— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) January 25, 2024

RELATED POSTS

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

हवाओं की तरह बदलती है विचारधारा
दरअसल बुधवार को जेडीयू के कर्पूरी जयंती समारोह में नीतीश कुमार ने कहा था कि वे सही मायने में कर्पूरी की विचारधारा पर चल रहे हैं. इसलिए अपने परिवार से किसी को राजनीति में आगे नहीं बढाया. लेकिन कुछ लोग तो सिर्फ अपने परिवार की ही सोचते रहते हैं.

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर नीतीश को जवाब दिया है. उन्होंने लगातार तीन ट्विट किये हैं. पहले ट्विट में लिखा है “समाजवादी पुरोधा होने का करता वही दावा है हवाओं की तरह बदलती जिनकी विचारधारा है..”

खीज जताए क्या होगा
जब हुआ न कोई अपना योग्य
विधि का विधान कौन टाले
जब खुद की नीयत में ही हो खोट

— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) January 25, 2024

अक्सर कुछ लोग नहीं देख पाते हैं अपनी कमियां
लेकिन किसी दूसरे पे कीचड़ उछालने को करते रहते हैं बदतमीजियां..

— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) January 25, 2024

रोहिणी के इस ट्विट में किसी का नाम नहीं लिखा गया है, लेकिन वे किसकी बात कर रही हैं ये जगजाहिर है. रोहिणी ने एक और ट्विट किया है. उसमें लिखा गया है “खीज जताए क्या होगा जब हुआ न कोई अपना योग्य. विधि का विधान कौन टाले जब खुद की नीयत में ही हो खोट.”

लालू परिवार की बेटी ये कह रही है कि नीतीश कुमार के परिवार में कोई राजनीति में आने के योग्य नहीं हुआ. इसलिए अब दूसरे पर बोल कर खीज मिटा रहे हैं. रोहिणी यहीं तक नहीं रूकी. उन्होंने तीसरा ट्विट भी किया है. उसमें लिखा गया है “अक्सर कुछ लोग नहीं देख पाते हैं अपनी कमियां. लेकिन किसी दूसरे पे कीचड़ उछालने को करते रहते हैं बदतमीजियां..”

लालू-राबड़ी परिवार की बेटी का नीतीश पर इतना तीखा हमला बता रहा है कि गठबंधन की स्थिति कैसी हो गयी है. अब देखना ये है कि नीतीश कुमार औऱ उनके कैंप की ओर से क्या जवाब आता है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

by UB India News
July 17, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि...

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

by UB India News
July 17, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस...

NEET के बिहार के 49 फीसदी स्टूडेंट्स को मिली सफलता……………

NEET के बिहार के 49 फीसदी स्टूडेंट्स को मिली सफलता……………

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार कोटे से आयुष भलोटिया ने NEET UG रिजल्ट में टॉप किया। वारिसलीगंज (नवादा) के आयुष की ऑल इंडिया रैंक...

Next Post
‘कर्पूरी दांव’ से बिहार की सत्ता को उंगली पर नचाने वालो की बेचैनी क्यों बढ़ गई है …

'कर्पूरी दांव' से बिहार की सत्ता को उंगली पर नचाने वालो की बेचैनी क्यों बढ़ गई है ...

4 फरवरी को मोतिहारी आएंगे पीएम मोदी, बेतिया-पटना एक्सप्रेसवे का करेंगे शिलान्यास

4 फरवरी को मोतिहारी आएंगे पीएम मोदी, बेतिया-पटना एक्सप्रेसवे का करेंगे शिलान्यास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend