ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेलंगाना में अधिकारी के पास 100 करोड़ की संपत्ति मिली

UB India News by UB India News
January 25, 2024
in Lokshbha2024, अपराध
0
तेलंगाना में अधिकारी के पास 100 करोड़ की संपत्ति मिली
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तेलंगाना सरकार में अधिकारी शिव बालाकृष्ण के ठिकानों से 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। उनके पास से 40 लाख रुपए कैश, 2 किलो सोना, 60 महंगी घड़ियां, 14 स्मार्ट फोन, 10 लैपटॉप, अचल संपत्तियों से संबंधित कई दस्तावेज और नोट गिनने वाली मशीनें मिली हैं।

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की 14 टीमों ने बुधवार (24 जनवरी) को बालाकृष्ण और उनके रिश्तेदारों के राज्य भर में 20 ठिकानों पर रेड की थी। बालाकृष्णा तेलंगाना रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (TSRERA) के सेक्रेटरी हैं। बालाकृष्ण हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के डायरेक्टर भी रह चुके हैं।

RELATED POSTS

बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश का एनकाउंटर

बंटी यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड…………..

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ACB ने बालाकृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ पद का दुरुपयोग करते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया गया है। आज उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

ACB का आरोप है कि हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के डायरेक्टर के पद पर रहते हुए बालाकृष्ण ने अकूत संपत्तियां अर्जित कीं। उन्होंने कई रियल एस्टेट कंपनियों के लिए परमिट की सुविधा देकर करोड़ों रुपए कमाए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ACB के अधिकारियों को बालाकृष्ण के पास से और ज्यादा पैसा और संपत्ति मिलने की उम्मीद है। उनके नाम 4 बैंकों में लॉकर मिले हैं, जिन्हें खोला जाएगा।

​​​​ACB ने बताया है कि वे बालकृष्ण से जुड़े अधिकारियों से भी पूछताछ करेंगे। बालाकृष्ण ​​​​​​​के घर की तलाशी खत्म हो गई है, लेकिन चार जगहों पर जांच अभी भी जारी है।

अधिकारी का हैदराबाद शहर के पॉश इलाके में आलीशान बंगला है. घर को देखकर ऐसा नहीं लगता है कि ये किसी अधिकारी का बंगला बल्कि किसी बड़े उद्योगपति का बंगला मालूम पड़ता है. अधिकारी के ठिकानों पर एसीबी की 14 टीमें छापेमारी करने पहुंची थीं. बंगले को देखकर एसीबी के अधिकारी हैरान रह गए. एसीबी के शुरुआती जांच से पता चलता है कि बालाकृष्ण ने कथित तौर पर कई रियल एस्टेट कंपनियों के लिए परमिट की सुविधा देकर करोड़ों रुपए कमाए हैं.

तलाशी के दौरान शिव बालाकृष्ण के घर से 40 लाख रुपए नकद जब्त किए गए. 2 किलो से ज्यादा सोने के आभूषण मिले. घर में 40 आईफोन और लैपटॉप हैं. बैंकों में जमा राशि, विला और भूखंडों के दस्तावेज जब्त कर लिए गए. बेनामी के नाम पर बड़ी संपत्ति होने को लेकर एसीबी गहराई से जांच कर रही है. शिव बालाकृष्ण को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें आज एसीबी अधिकारी कोर्ट में पेश कर सकते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश का एनकाउंटर

बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश का एनकाउंटर

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना के बंटी यादव अपहरण-मर्डर केस का मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी रवीश उर्फ बसिया गुरुवार को पटना में पुलिस...

बंटी यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड…………..

बंटी यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड…………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बंटी यादव हत्याकांड में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभागीय जांच में लापरवाही सामने आने के बाद तीन...

चारा घोटाले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत रहेगी बरकरार

चारा घोटाले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत रहेगी बरकरार

by UB India News
July 15, 2026
0

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की जमानत रद्द...

क्या ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर लगेगा ताला !

कोचिंग विवाद मामले में फैजल खान को मिली जमानत, दोनों बॉडीगार्ड भी बेल पर रिहा

by UB India News
July 14, 2026
0

कोचिंग फायरिंग मामले में फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड को जमानत मिल गई है. जिला अदालत...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

Next Post
भगवान राम जाति को नहीं मानते थे… उन्होंने भेदभाव नहीं किया

भगवान राम जाति को नहीं मानते थे... उन्होंने भेदभाव नहीं किया

First Time Voters से पीएम मोदी ने किया , देश में 5 हजार जगहों पर हुआ आयोज

First Time Voters से पीएम मोदी ने किया , देश में 5 हजार जगहों पर हुआ आयोज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend