ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हमने सदन से लेकर सड़क तक ये आवाज़ उठायी लेकिन केंद्र सरकार अब जागी

UB India News by UB India News
January 24, 2024
in पटना, राजद
0
हमने सदन से लेकर सड़क तक ये आवाज़ उठायी लेकिन केंद्र सरकार अब जागी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न देने का ऐलान किया। इसके बाद बिहार की सियासत गरमा चुकी है। कर्पूरी को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। बिहार के ही पूर्व मुख्यमंत्री आर राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव ने ट्वीट कर दावा किया है कि उन्होंने लगातार इसकी मांग केंद्र सरकार से की है। साथ ही उन्होंने कर्पूरी को अपना गुरु भी बताया है। इसके साथ ही सूबे के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव में भी इस फैसले का स्वागत किया है। इस दौरान तेजस्वी केंद्र की सरकार पर हमलवार होना नहीं भूले।

राजद नेता और सूबे के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि आज हमारे जीवन की सबसे बड़ी साधना जो है वह पूरी हो गई। शोषित,वंचित, उत्प्रीत वर्गों के सबसे बड़े पेरोकार महान समाजवादी नेता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न दिलाने की मांग दशकों पुरानी है। इसके लिए राजद और हमारे पिता लालू प्रसाद यादव जी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी कई अन्य वरिष्ठ समाजवादी नेता और मैं खुद लगातार इसकी मांग करता रहा हूं। अब आज यह मांग पूरी हुई है। इसका हम स्वागत करते हैं।

RELATED POSTS

क्या शराबबंदी कानून पर नीतीश के अगेंस्ट स्टैंड लेंगे सम्राट चौधरी?

बिहार में डस्टबिन घोटाला!

इसके आगे तेजस्वी ने केंद्र की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि- जिस तरह से हमारी महागठबंधन की सरकार ने जाति आधारित गणना करवा कर जो आकड़ा आया उसी के अनुपात में 75% आरक्षण दिलाया है और इसका दायरा बढ़ाया है। अब इसी के दबाव में आज इस मांग को पूरा किया गया है। केंद्र की सरकार को भी अब यह समझ में आने लगा है।

वहीं, इससे पहले राजद सुप्रीमों लालू यादव ने ट्वीट करते हए लिखा है कि – ”मेरे राजनीतिक और वैचारिक गुरु स्व. कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न अब से बहुत पहले मिलना चाहिए था। हमने सदन से लेकर सड़क तक ये आवाज़ उठायी लेकिन केंद्र सरकार तब जागी जब सामाजिक सरोकार की मौजूदा बिहार सरकार ने जातिगत जनगणना करवाई और आरक्षण का दायरा बहुजन हितार्थ बढ़ाया। डर ही सही राजनीति को दलित बहुजन सरोकार पर आना ही होगा।”

मेरे राजनीतिक और वैचारिक गुरु स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न अब से बहुत पहले मिलना चाहिए था। हमने सदन से लेकर सड़क तक ये आवाज़ उठायी लेकिन केंद्र सरकार तब जागी जब सामाजिक सरोकार की मौजूदा #बिहार सरकार ने जातिगत जनगणना करवाई और आरक्षण का दायरा बहुजन हितार्थ बढ़ाया। डर ही सही… pic.twitter.com/aWLctAMKuX

— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) January 23, 2024

मजबूत नेतृत्व, ईमानदार शख्सियत, सौम्य स्वभाव, संघर्षशील व्यक्तित्व, सबकी चिंता और दुर्बल-असहाय के लिए विशेष करुणा रखने वाले भारत रत्न जननायक स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी की शताब्दी जयंती पर कोटि कोटि नमन।

जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के सामाजिक न्याय हेतु दिखाए मार्ग पर ही आज वंचितों… pic.twitter.com/RAFUEw4QbF

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 24, 2024

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

क्या शराबबंदी कानून पर नीतीश के अगेंस्ट स्टैंड लेंगे सम्राट चौधरी?

by UB India News
August 12, 2026
0

नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनोमिक रिसर्च (NCAER) लाख सिफारिश करे कि पूर्ण शराबबंदी कानून को खत्म कर बिहार सरकार को...

बिहार में डस्टबिन घोटाला!

बिहार में डस्टबिन घोटाला!

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार में डस्टबिन खरीद हुई है। कितने की हुई है। कितनी राशि भुगतान की गई है। इसे लेकर लालू प्रसाद...

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

by UB India News
August 12, 2026
0

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा...

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार मौसमः बिजली गिरने से 12 की मौत, चंपारण-पूर्णिया समेत 18 जिलों में आज अलर्ट

by UB India News
August 12, 2026
0

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण बिहार में आज यानी बुधवार भोजपुर, बक्सर,...

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

by UB India News
August 11, 2026
0

बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों, झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और बिहार विधानसभा में नेता...

Next Post
आज लोग सिर्फ अपने परिवार को ही बढ़ाते रहते हैं, मैंने कभी नहीं बढ़ाया

आज लोग सिर्फ अपने परिवार को ही बढ़ाते रहते हैं, मैंने कभी नहीं बढ़ाया

भाजपा की बिहार में विपक्ष के ‘मंडल’ की धार को कुंद करने की कवायद

भाजपा की बिहार में विपक्ष के 'मंडल' की धार को कुंद करने की कवायद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend