ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मराठा आरक्षण पर बड़ी पहल, सवा लाख लोग आज से शुरू करेंगे सर्वेक्षण

UB India News by UB India News
January 24, 2024
in Lokshbha2024
0
मराठा आरक्षण को लेकर मुंबई में सर्वदलीय बैठक आज, जानें- क्यों सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए लोग?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आरक्षण के लिए मराठा समुदाय की पात्रता तय करने के लिए महाराष्ट्र में बड़ा सर्वे शुरू हुआ है. इसके लिए एक ऐप तैयार किया गया है. सर्वे के लिए करीब डेढ़ लाख कर्मचारी लगाए गए हैं. सर्वेक्षण ऐसे समय में शुरू होने जा रहा है जब मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल मुंबई की ओर मार्च कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि मनोज जरांगे पाटिल के आंदोलन की वजह से सरकार को सर्वे की घोषणा करना पड़ी. आनेवाले चुनावों से पहले मराठा आरक्षण की जटिल राजनीति एक बार फिर महाराष्ट्र में हलचल बढ़ा रही है. सुप्रीम कोर्ट में अपने क्यूरेटिव पिटीशन के समर्थन में ठोस तर्क रखने के लिए राज्य सरकार विशाल सर्वेक्षण शुरू करवा चुकी है.

31 जनवरी तक चलेगा ये सर्वेक्षण

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

मराठा आरक्षण पर उच्चतम न्यायालय में महाराष्ट्र सरकार की उपचारात्मक याचिका के समर्थन में राज्यभर में मंगलवार को सवा लाख से अधिक गणनाकारों एवं अधिकारियों की मदद से अनिवार्य सर्वेक्षण शुरू होगा. राज्य के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने सोमवार को कहा कि गणनाकारों को इस प्रक्रिया को त्रुटिहीन रखने का निर्देश दिया गया है और यह प्रक्रिया 31 जनवरी तक चलेगी.

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘अधीक्षकों और अधिकारियों समेत सवा लाख से अधिक गणनाकारों को यह कार्य करने के लिए नियुक्त किया गया है. उनका प्रशिक्षण पूरा हो गया है. राज्य के सभी 36 जिलों, 27 नगर निगमों और सात छावनी बोर्ड में सर्वेक्षण मंगलवार को शुरू होगा जो 31 जनवरी तक चलेगा.”

पाटिल ने कहा, ‘‘राजस्व विभाग महाराष्ट्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के लिए यह काम कर रहा है. डाटा प्रविष्टि डिजिटल स्वरूप में होगी जिससे निगरानी अधिकारी समय से उस पर नवीनतम जानकारी रख पायेंगे. रिकॉर्ड सीधे आयोग में पंजीकृत किये जाएंगे.”

इसे भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र सरकार की क्यूरेटिव याचिका पर विचार टला

मंत्री के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा सेवानिवृत न्यायाधीश संदीप शिंदे के नेतृत्व में नियुक्त की गयी समिति ने 28 अक्टूबर से 17 जनवरी तक राज्य में ओबीसी के 57 लाख रिकार्ड हासिल किये जिनमें से डेढ़ लाख लोगों ने कुनबी जाति प्रमाणपत्र भी हासिल किये हैं.

बीजेपी नेता नेहल शाह ने एनडीटीवी को बताया कि “हाउसिंग सोसायटीज़ में थोड़ी हिचक रहती है इसलिए मैं ख़ुद टीम के साथ जा रही हूं ताकि उनको इनपर भरोसा हो.” उन्होंने कहा- 36 जिलों, 27 नगर निगमों और सात छावनी बोर्डों में ये सर्वे 31 जनवरी तक ख़त्म करना है. टारगेट चुनौती भरा है इसलिए सरकार ने जनता से सहयोग की अपील की है. उन्होंने कहा-
मराठा, जो राज्य की आबादी का लगभग 33% हिस्सा हैं, शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग कर रहे हैं. उनके लिए ये सर्वे अहम है.

महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन कानून व्यवस्था के लिए परेशानी खड़ी करता रहा है. कई मंत्रियों के घरों, वाहनों पर हमले हो चुके हैं. कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष देशभर में जाति जनगणना की मांग कर रहा है. सरकार के लिए, राजनीतिक रूप से जटिल स्थिति बन गई है. किसी भी समूह का विरोध करना सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए दिक़्क़त भरा होगा क्योंकि जिन ओबीसी समूह को महाराष्ट्र में आरक्षण मिला हुआ है, उसने पहले ही साफ कर दिया है कि वे अपना कोटा घटना बर्दाश्त नहीं करेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
भारत-मालदीव विवाद के बीच राष्ट्रपति मुइज्जू को लगा करारा झटका

मुइज्जू की ये कैसी कट्टरता?

श्रीराम का नारा लगाकर शुरू हुई राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही

श्रीराम का नारा लगाकर शुरू हुई राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend