ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

श्रीराम का नारा लगाकर शुरू हुई राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही

UB India News by UB India News
January 24, 2024
in Lokshbha2024
0
श्रीराम का नारा लगाकर शुरू हुई राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान में 16वीं विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ ही हुई जो दूसरे दिन भी जारी रही. आज सत्र का तीसरा दिन है और कांग्रेस ने सरकार को प्रश्न काल में घेरने के लिए खास रणनीति बनाई है, जिसके चलते फिर हंगामा होने की आशंका जताई जा रही है. 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस स्टेट टोल फ्री करने और इंदिरा रसोई जैसे मुद्दों पर सवाल पूछेगी. इसके साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद के दौरान भारी हंगामा होने के आसार हैं.

बुधवार को जय श्री राम के नारों के साथ विधानसभा सत्र की शुरुआत हुई. जैसे ही स्पीकर देवनानी सदन में आए तो सभी विधायक और मंत्रीगण जय श्री राम के नारे लगाने लगे. इसके बाद स्पीकर वासुदेव देवनानी ने भी सभी को हाथ जोड़कर जय श्री राम कहा. इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई.

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

राजस्थान विधानसभा में मंगलवार का दिन काफी हंगामेदार रहा। पहले पेपर लीक मामले पर जमकर हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष के सदस्यों की ओर से नाथी का बाड़ा और कलाम कोचिंग का नाम लेने पर काफी बहस और हंगामा हुआ था। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी तिलमिला उठे और उन्होंने गुस्से में लाल होते हुए सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों को डांट लगाई। बाद में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान एक बार फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य आमने सामने हो गए। कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा के संबोधन के दौरान एक कैबिनेट मंत्री बीच में बोले तो तू तड़ाक की नौबत आ गई। इसके बाद काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

‘मंत्री होंगे आप, लेकिन बीच में नहीं बोल सकते, चुप रहिए’

राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान दोपहर बाद कांग्रेस के विधायक रोहित बोहरा अपना संबोधन दे रहे थे। बोहरा के बोलने के दौरान कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल बीच में बोलने लगे। इसी दौरान रोहित बोहरा गुस्सा हो गए। उन्होंने मंत्री को चिल्लाते हुए चुप रह कह दिया। बोहरा ने कहा कि ‘आप मंत्री हो सकते हैं, लेकिन ऐसे बीच में नहीं बोल सकते। पहले कहा चुप रहिए, फिर जोर से चिल्लाते हुए कहा चुप रह।’ बोहरा को ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते देख सब हैरान रह गए। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने बोहरा के इस व्यवहार को लेकर काफी नाराजगी जाहिर की। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पक्ष और विपक्ष के सदस्यों को बड़ी मुश्किल से शांत करवाया।

राजीव गांधी के नाम से लगी मिर्ची: बोहरा

इससे पहले नियम 295 के तहत विशेष उल्लेख प्रस्ताव के दौरान भी रोहित बोहरा के तेवर काफी तीखे रहे। शून्यकाल में राजीव गांधी युवा मित्रों को हटाए जाने के मुद्दे पर बोलते हुए रोहित बोहरा ने कहा कि उन्हें इसलिए हटाया क्योंकि उनके नाम से पहले राजीव गांधी लगा हुआ है। सरकार को राजीव गांधी नाम से मिर्ची लगी जिसकी वजह से 5000 युवा मित्रों का रोजगार छीन लिया गया। बोहरा सहित कई विधायकों ने राजीव गांधी युवा मित्रों को फिर से रोजगार देने की मांग की।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
PM मोदी ने कर्पूरी ठाकुर के बेटे से फोन पर की बात, परिवार को दिया यह खास न्योता

PM मोदी ने कर्पूरी ठाकुर के बेटे से फोन पर की बात, परिवार को दिया यह खास न्योता

लोकसभा चुनाव में सीमांचल से तय होगा बहुत कुछ!

लोकसभा चुनाव में सीमांचल से तय होगा बहुत कुछ!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend