ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया ने रचा कीर्तिमान, सुपर ओवर की आपाधापी में पता ही नहीं चला

UB India News by UB India News
January 18, 2024
in क्रिकेट, खास खबर
0
टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया ने रचा कीर्तिमान, सुपर ओवर की आपाधापी में पता ही नहीं चला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में जो कुछ हुआ, उसकी कल्पना करना भी मुश्किल होता है। किसी को भी ये उम्मीद नहीं रही होगी कि नीरस सी चल रही तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में इतना रोमांच आएगा। आईसीसी ने सुपर ओवर के नियम तो पहले ही बना दिए थे। जिसमें कहा गया था कि टी20 मैच टाई होने पर रिजल्ट सुपर ओवर से निकाला जाएगा। इसके बाद भी अगर परिणाम नहीं आया तो दूसरा सुपर ओवर होगा। लेकिन इससे पहले ये मैदान पर कभी नहीं हुआ था। इस बीच सुपर ओवर के नियम और इसकी आपाधापी के चलते एक ऐसा कीर्तिमान आपकी नजर से छूट गया, जिसके बारे में आपको जानना चाहिए।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर किया पहले बल्लेबाजी का फैसला
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया तो लगा कि आज कम से कम 200 रन तो जरूर बनेंगे। लेकिन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, नंबर तीन पर विराट कोहली और इसके बाद शिवम दुबे और संजू सैमसन भी सस्ते में आउट हो गए। लगा कि अब तो स्कोर 170 तक चला जाए, वही बहुत होगा। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा के साथ मोर्चा संभाला रिंकू सिंह ने। दोनों ने मिलकर पहले टीम को संकट से उबारा और इसके बाद टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

RELATED POSTS

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

आखिरी ओवर में रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने मिलकर बनाए 36 रन
इस बीच जब भारतीय टीम की पारी का 19वां ओवर खत्म हुआ उस वक्त भारतीय टीम का स्कोर चार विकेट पर 176 रन था। उस वक्त नहीं लग रहा था कि स्कोर 200 को पार कर जाएगा। लेकिन आखिरी ओवर में रोहित शर्मा और रिंकू सिंह के तूफान के सामने अफगानिस्तानी गेंदबाज कहीं भी टिक नहीं पाए। रोहित शर्मा ने इस ओवर की पहली तीन गेंदों पर दो छक्के और एक चैका लगाया। इसके बाद रिंकू सिंह ने तीन छक्के लगाए। इस ओवर में कुल मिलाकर 36 रन आए। जिससे भारतीय टीम का स्कोर 212 तक जा पहुंचा।

पहली बार टी20 इंटरनेशनल के आखिरी ओवर में इससे पहले कभी नहीं बने थे 36 रन
ऐसा नहीं है कि इससे पहले टी20 इंटरनेशनल मैच के एक ओवर में कभी 36 रन न बने हों, लेकिन आखिरी ओवर में इतने रन कभी नहीं आए थे। इस मैच से पहले टी20 इंटरनेशनल मैच के आखिरी ओवर में जो सबसे ज्यादा रन बने थे, वे 2021 में जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड के मैच में आए थे। तब कुल मिलाकर छह गेंद पर 30 रन बने थे। वहीं साल 2023 में ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच में भी 30 बने थे। लेकिन आखिरी ओवर 36 रन का पहली बार आया है। यही आखिरी ओवर था, जब टीम इंडिया ने पूरी तरह से मैच पर कब्जा कर लिया और अफगानिस्तान की टीम बैकफुट पर चली गई। हालांकि मैच टाई रहा और इसके बाद डबल सुपर ओवर हुआ, जिसमें भारतीय टीम ने बाजी मार ली।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

by UB India News
August 11, 2026
0

सीरिया की एक अदालत ने देश के पूर्व शासक बशर अल-असद को मौत की सजा सुना दी है. इस अदालत...

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

by UB India News
August 11, 2026
0

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हुई है। कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे, जहां...

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

by UB India News
August 11, 2026
0

तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी नीट को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. राज्य...

Next Post
भारत की तरफ से भविष्य में बालाकोट जैसी और एयर स्ट्राइक का रास्ता साफ हो गया !

भारत की तरफ से भविष्य में बालाकोट जैसी और एयर स्ट्राइक का रास्ता साफ हो गया !

गर्भगृह में विराजित रामलला की पहली तस्वीर आई सामने , अनुष्ठान का आज चौथा दिन, होंगी 21 वैदिक पूजन प्रक्रियाएं

गर्भगृह में विराजित रामलला की पहली तस्वीर आई सामने , अनुष्ठान का आज चौथा दिन, होंगी 21 वैदिक पूजन प्रक्रियाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend