ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

परमाणु बम से लैस है पाकिस्तान, ड्रोन और मिसाइलों का किंग है ईरान

UB India News by UB India News
January 19, 2024
in खास खबर
0
परमाणु बम से लैस है पाकिस्तान, ड्रोन और मिसाइलों का किंग है ईरान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम एशिया में इजरायल और हमास के बीच संघर्ष चल रहा है। लेकिन अब ईरान और पाकिस्तान के बीच भी तनाव शुरू हो गया है। मंगलवार को ईरान की ओर से पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों पर मिसाइल से हमला किया गया। पाकिस्तान ने इसे अपनी संप्रभुता का हनन बताते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। इसके बाद पाकिस्तान ने भी पलटवार किया है। पाकिस्तान की ओर से कथित तौर पर बलूच आतंकियों पर ईरान में हमला किया गया। इस हमले के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या इन दोनों इस्लामिक देशों में लड़ाई शुरू हो सकती है? अगर ऐसा होता है तो कौन जीतेगा? आइए जानें किसमें कितना दम है।

दुनिया भर के सेनाओं की रैंकिंग जारी करने वाली वेबसाइट फायर पावर इंडेक्स के मुताबिक पाकिस्तानी सेना 9वें रैंक पर है। वहीं ईरान की रैंकिंग 14वीं है। पाकिस्तान के पास परमाणु बम है। फिर भी कई मामलों में ईरान पाकिस्तान से आगे है। जनसंख्या में पाकिस्तान ईरान से आगे है। पाकिस्तान की आबादी 24 करोड़ 76 लाख है। वहीं ईरान की आबादी 8 करोड़ 75 लाख है, जिनमें ज्यादातर शिया मुस्लिम हैं। दोनों देशों के पास मौजूद सैनिकों में भी बड़ा अंतर है। पाकिस्तानी सेना में जहां 6 लाख 54 हजार एक्टिव सैनिक हैं, वहीं ईरान के पास 6 लाख 10 हजार एक्टिव सैनिक हैं।

किसकी एयरफोर्स सबसे ताकतवर

एयरफोर्स की ताकत ईरान पाकिस्तान
कुल एयरक्राफ्ट 551 1434
फाइटर एयरक्राफ्ट 186 387
ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट 86 60
एरियल टैंकर 7 3
हेलीकॉप्टर 129 352
अटैक हेलीकॉप्टर 13 57
जमीन पर ईरान VS पाकिस्तान
जमीन की ताकत ईरान पाकिस्तान
टैंक 1996 3742
बख्तरबंद वाहन 65765 50523
स्व चालित तोपखाना 580 752
मोबाइल रॉकेट प्रोजेक्टर 775 602

किसकी नेवी कितनी ताकतवर

नौसेना के ताकत की बात करें तो ईरान और पाकिस्तान दोनों को ही इसमें कोई खास बढ़त हासिल नहीं है। बेड़े की ताकत की बात करें तो ईरान के पास 101 और पाकिस्तान के पास 114 बेड़े हैं। दोनों ही देशों के पास एक भी एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं है। पनडुब्बी के मामले में ईरान पाकिस्तान से आगे हैं। इसका बड़ा कारण है कि ईरान ने अपनी नौसेना की ताकत अमेरिकी नेवी को देख कर बढ़ाई है। ईरान के पास 19 पनडुब्बियां हैं। वहीं पाकिस्तान के पास सिर्फ आठ हैं। पाकिस्तान के पास दो विध्वंसक हैं। वहीं ईरान के पास एक भी नहीं है। ईरान के पास लड़ाकू जहाज 7 तो वहीं पाकिस्तान के पास 9 हैं।

RELATED POSTS

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

किन मामलों में ईरान आगे

ईरान के लिए सबसे बड़ा फायदा है कि उसके पास ईंधन की कमी नहीं है। पाकिस्तान तेल का आयात करता है। वहीं ईरान के पास तेल का भंडार है। युद्ध की स्थिति में समुद्री मार्ग बाधित कर ईरान पाकिस्तान तक तेल पहुंचने से रोक सकता है। लेकिन ईरान को इसकी कोई भी कमी नहीं होने वाली। ईरान के पास पाकिस्तान से दोगुने हवाई अड्डे हैं। पाकिस्तान में 151 एयरपोर्ट हैं। वहीं ईरान के पास 319 एयरपोर्ट हैं। पाकिस्तान का कर्ज भी ईरान से कई गुना ज्यादा है, जो युद्ध की स्थिति में उसका हाल और भी खराब कर सकता है। हालांकि पाकिस्तान के पास सबसे बड़ी ताकत परमाणु बम की है। लेकिन ईरान ड्रोन के मामलों में सबसे ताकतवर है। वह शहीद ड्रोन बनाता है, जो रूस की ओर से इस्तेमाल किया जा रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

by UB India News
August 11, 2026
0

सीरिया की एक अदालत ने देश के पूर्व शासक बशर अल-असद को मौत की सजा सुना दी है. इस अदालत...

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

by UB India News
August 11, 2026
0

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हुई है। कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे, जहां...

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

by UB India News
August 11, 2026
0

तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी नीट को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. राज्य...

Next Post
टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया ने रचा कीर्तिमान, सुपर ओवर की आपाधापी में पता ही नहीं चला

टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया ने रचा कीर्तिमान, सुपर ओवर की आपाधापी में पता ही नहीं चला

भारत की तरफ से भविष्य में बालाकोट जैसी और एयर स्ट्राइक का रास्ता साफ हो गया !

भारत की तरफ से भविष्य में बालाकोट जैसी और एयर स्ट्राइक का रास्ता साफ हो गया !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend