ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण न्याय यात्रा की शुरुआत आज मणिपुर के थोबल से

UB India News by UB India News
January 15, 2024
in विपक्ष
0
कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण न्याय यात्रा की शुरुआत आज मणिपुर के थोबल से
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में रविवार (14 जनवरी) को मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू करेगी जिसके जरिये उसका प्रयास बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लोकसभा चुनाव में विमर्श के केंद्रबिंदु में लाना है. यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल के निकट थोबल से शुरू होगी और मार्च के तीसरे सप्ताह में मुंबई में इसका समापन होगा.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. कांग्रेस ने शनिवार को कहा था कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ चुनावी नहीं, बल्कि वैचारिक यात्रा है तथा यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के पिछले 10 साल के ‘‘अन्याय काल’’ के खिलाफ निकाली जा रही है.

RELATED POSTS

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यात्रा की शुरुआत से एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा था कि आज देश के सामने एक ऐसी विचारधारा की चुनौती है जो ध्रुवीकरण, अमीरों को और अमीर बनाने तथा राजनीतिक तानाशाही में विश्वास करती है.

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू करने से पहले राहुल गांधी थोबल में खोंगजोम युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे. यह एक ऐतिहासिक स्मारक है, जिसका उद्घाटन 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किया था. यात्रा के दौरान राहुल गांधी हर दिन दो सभाओं को संबोधित करेंगे.

इसके अलावा, वह हर दिन समाज के विभिन्न वर्गों के 20 से 25 लोगों से मिलेंगे. वह सामाजिक संगठनों के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे. अगले 11 दिन के दौरान यात्रा पूर्वोत्तर भारत के पांच राज्यों से होकर गुजरेगी.

राहुल गांधी 23 जनवरी को घोषणापत्र के सिलसिले में गुवाहाटी में लोगों से जनसंवाद करेंगे. कांग्रेस ने इस यात्रा के लिए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस) के अपने सहयोगी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया है और उसे उम्मीद है कि अलग-अलग राज्यों में इस गठबंधन से जुड़े दलों के प्रमुख नेता यात्रा का हिस्सा बनेंगे.

दीपेंद्र हुड्डा ने दी बधाई

वहीं आज से शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि “मैं राहुल गांधी को बधाई देना चाहता हूं। भारत जोड़ो यात्रा में जो उन्होंने परिश्रम किया और देश में विचार धारा की लड़ाई लड़ी कि किस प्रकार से सभी साथ चलें और देश को आगे लेकर जाएं। इतनी बड़ी यात्रा के बाद दोबारा से एक और यात्रा की शुरुआत होगी, ये इस बात का प्रतीक है कि राहुल गांधी इस लड़ाई में पीछे नहीं हटने वाले हैं। वे लड़ाई लड़ेंगे और संघर्ष करेंगे। हम सब उनके साथ हैं।”

110 जिलों से गुजरेगी यात्रा

बता दें कि कांग्रेस की यह यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान लगभग 6,700 किलोमीटर की दूरी तय की जायेगी। यात्रा ज्यादातर बस से होगी, लेकिन कहीं-कहीं पदयात्रा भी होगी। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी। इस यात्रा को आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

136 दिनों तक चली भारत जोड़ो यात्रा

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सात सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी। उनकी 136 दिन की इस पदयात्रा में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 75 जिलों और 76 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए 4,081 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

by UB India News
June 25, 2026
0

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज...

भारत में राजनीति फैमिली बिजनेस बन गई है…………….

थरूर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर क्यों आ गए…………………….

by UB India News
June 22, 2026
0

कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपने बयान के कारण एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं।...

गृह मंत्री VC के सहारे यह चुनाव जीतना चाह रहे………

कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए……………..

by UB India News
June 15, 2026
0

ईरान-अमेरिका डील के बाद इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कांग्रेस की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया...

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

विपक्षी गठबंधन से कितनी उम्मीदें……………..

by UB India News
June 9, 2026
0

एक ऐसे समय में, जब यह सवाल मजबूती से और कुछ हंसी उड़ाने वाले अंदाज में पूछा जाता है कि...

Next Post
नीतीश कुमार आज कल सुबह सुबह दे रहे है सरप्राइज

नीतीश कुमार आखिर संयोजक के पद से इनकार क्यों कर रहे हैं?

जब देश का कोना-कोना एक दूसरे से भावात्मक रूप से जुड़ता है तो हमारी शक्ति एक अलग रूप दिखाती है

जब देश का कोना-कोना एक दूसरे से भावात्मक रूप से जुड़ता है तो हमारी शक्ति एक अलग रूप दिखाती है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend