ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के लिए कांग्रेस ने लगाया जोर, न्याय यात्रा में राहुल गांधी की दो बार होगी एंट्री…….

UB India News by UB India News
January 13, 2024
in कांग्रेस, पटना
0
राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ के चुनावी रण में उतरेंगे, दो दिन करेंगे पार्टी का प्रचार, चार चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोच बिहार के लिए स्पष्ट है। सीटों को ले कर चाहे जितनी भी दावेदारी की हो, लेकिन नए साल पर राहुल गांधी की पहली बिहार यात्रा मुख्य रूप से सीमांचल के लोकसभा क्षेत्र है। सीमांचल का क्षेत्र मुस्लिम बहुल क्षेत्र है और इस क्षेत्र में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय से स्पष्ट है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व का मुख्य फोकस किन सीटों को लेकर है।

राहुल गांधी की बिहार यात्रा और लोकसभा चुनाव

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

दरअसल, आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक अन्याय के विरुद्ध भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले राहुल गांधी बीजेपी को को सत्ता से बेदखल करने निकले हैं। बीजेपी के प्रभुत्व वाले क्षेत्र पर राहुल गांधी का विशेष ध्यान है। बिहार को ले कर इनकी प्राथमिकता इस बात से समझी जा सकती है कि वे अपनी यात्रा के क्रम में बिहार दो बार आयेंगे। बिहार पर राहुल गांधी का विशेष ध्यान इसलिए भी है, पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों ने राज्य की 40 में से 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस को केवल एक सीट किशनगंज मिला था। नीतीश कुमार के के अलग होने के बाद भी अभी एनडीए के खातों में 23 सीटें है।

पहले चरण में राहुल गांधी किशनगंज समेत 4 जिलों की यात्रा करेंगे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का सीमांचल इलाके पर विशेष ध्यान इसलिए है कि पिछले लोकसभा चुनाव में इसी क्षेत्र के किशनगंज से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई थी। इसलिए राहुल गांधी महीने के अंतिम सप्ताह में बिहार में प्रवेश करेंगे। वे पश्चिम बंगाल से सीधे किशनगंज आयेंगे। इसके बाद अररिया, पूर्णिया और कटिहार जायेंगे। सीमांचल का यह इलाका अल्पसंख्यक बहुल है। वर्ष 2011 के जनगणना के अनुसार किशनगंज में 68 प्रतिशत मुस्लिम हैं। जबकि कटिहार में मुस्लिम आबादी 44.7, अररिया में 42.9 और पूर्णिया में 38.46 प्रतिशत है। कांग्रेस एम-वाई समीकरण का ख्याल रख कर यह दौरा कर रही है।

किन मुद्दों से रुख मोड़ेंगे राहुल
भाजपा के 10 वर्ष के अन्याय काल के विरुद्ध आभियान
लोकसभा 2014 के बाद जनता से किए कोई वादे पूरे
दो करोड़ लोगों को हर साल रोजगार नहीं मिला
2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी नही बढ़ी
हर खाते में 15 लाख देने का वादा भी नही पूरा किया
35 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल नही दे सकी भाजपा नीत सरकार
एससी, पिछड़ों, महिलाओं-अल्पसंख्यकों पर अन्याय बढ़ा

सफलता की कुंजी नीतीश के हाथ
बहरहाल ,राहुल गांधी की यात्रा का देशव्यापी प्रभाव क्या पड़ेगा यह तो आगामी लोकसभा चुनाव परिणाम बताएगा। पर बिहार में कांग्रेस के इस प्रयास को तभी सफलता मिलेगी जब उन्हें नीतीश कुमार का साथ मिलेगा। वर्तमान में कांग्रेस और जदयू के बीच दूरी को लालू प्रसाद कितना पाटते हैं कांग्रेस की सफलता इस बात पर टिकी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं…………….

क्या प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर विधानसभा सीट की सियासी कहानी?

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के तौर पर जन सुराज ने आधिकारिक तौर पर प्रशांत किशोर उर्फ पीके के नाम...

Next Post
केंद्र सरकार हर संभव बिहार को मदद कर रही है : विजय कुमार सिन्हा

'इंडिया' गठबंधन अवसरवादियों की जमात का छलावा है.....

पहला चित्र भारत का भविष्य, दूसरा राजद का

22 जनवरी की शाम सब लोग कम से कम पांच दीप जला कर दीपावली मनायें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend