ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सोमालिया के पास जहाज एमवी लीला नॉरफॉक हाइजैक, शिप पर हैं 15 भारतीय क्रू मेंबर

UB India News by UB India News
January 6, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
सोमालिया के पास जहाज एमवी लीला नॉरफॉक हाइजैक, शिप पर हैं 15 भारतीय क्रू मेंबर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सोमालिया के पास एक जहाज को हाईजैक कर लिया गया है. इस जहाज का नाम एमवी लीला नॉरफॉक है. इस हाईजैक को लेकर भारतीय नौसेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बड़ा कदम उठाया है. भारतीय नौसेना का रक्षक जहाज आईएनएस चेन्नई को नॉरफॉक की तरफ रवाना कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि हाईजैक किए गए जहाज के चालक दल में 15 इंडियन मेंबर्स भी शामिल हैं.

न्यूज एजेंसी एएनआई को दी गई जानकारी में सैन्य अधिकारी ने बताया कि भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई अपहरण की स्थिति से निपटने के लिए अपहृत जहाज की ओर बढ़ रहा है. इससे पहले सैन्य अधिकारी ने कहा था कि भारतीय नौसेना अपहृत जहाज एमवी लीला नॉरफॉक पर कड़ी निगरानी रख रही है,

RELATED POSTS

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

भारतीय नौसेना ने बताया कि जहाज ने ब्रिटेन के मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (UKMTO) पोर्टल पर एक संदेश भेजा था। इसमें कहा गया था कि 4 जनवरी की शाम को 5-6 लोग हथियारों के साथ जहाज पर उतरे।

नेवी ने कहा- हम मामले पर नजर बनाए हुए हैं। मर्चेंट वेसल की सुरक्षा के लिए नेवी ने INS चेन्नई को जहाज की तरफ रवाना किया है। मरीन ट्रैफिक के मुताबिक, जहाज ब्राजील के पोर्टो डू एकू से बहरीन के खलीफा बिन सलमान पोर्ट जा रहा था। यह 11 जनवरी को लोकेशन पर पहुंचने वाला था।

INS चेन्नई को लगातार ट्रैक कर रहे नेवल एयरक्राफ्ट
इंडियन नेवी ने कहा- हाईजैक की सूचना मिलते ही एक मैरिटाइम पैट्रोलिंग एयरक्राफ्ट P8I को जहाज की तरफ रवाना किया गया। एयरक्राफ्ट ने सुबह शिप की लोकेशन पर पहुंचकर क्रू से संपर्क किया है। सभी सुरक्षित हैं। नेवल एयरक्राफ्ट लगातार INS चेन्नई की लोकेशन ट्रैक कर रहे हैं।

वेसल फाइंडर के मुताबिक, जहाज से आखिरी बार 30 दिसंबर को संपर्क किया गया था। जहाज को किसने हाईजैक किया, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

एमवी लीला नॉरफॉक जहाज

सोमालिया के तट के पास अगवा किए गए लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज एमवी लीला नॉरफॉक पर चालक दल के 15 भारतीय सदस्य सवार हैं. इस जहाज की हाईजैक की जानकारी गुरुवार शाम जानकारी को मिली थी. फिलहाल भारतीय नौसेना के विमान जहाज पर नजर रख रहे हैं और चालक दल के साथ कम्युनिकेशन स्थापित किया गया है. सभी क्रू मेंबर जहाज के अंदर सुरक्षित हैं. सोमालिया के पास किसी जहाज के हाईजैक होने की घटना नई नहीं है. 2337916हाल ही में सोमालिया में समुद्री लुटेरों ने अरब सागर में माल्टा के जहाज MV रुएन को हाईजैक कर लिया गया था. उस दौरान भी नेवी की ओर से एक युद्धपोत और नेवी के एयरक्राफ्ट को भेजा गया था.

हरकत में भारतीय नौसेना

घटना की जानकारी मिलने के बाद नेवी ने एक एमपीए लॉन्च किया. विदेशी जहाज की सहायता के लिए समुद्री सुरक्षा संचालन के लिए तैनात आईएनएस चेन्नई को डायवर्ट कर दिया गया. विमान ने 5 जनवरी 2024 की सुबह जहाज के ऊपर से उड़ान भरी. इसके साथ ही चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए जहाज के साथ संपर्क स्थापित किया. भारतीय नौसेना ने कहा कि आईएनएस चेन्नई जहाज की सहायता के लिए पहुंच रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

by UB India News
July 3, 2026
0

हर किसी की तमन्ना होती है कि जब उसकी मौत हो तो जनाजा धूम से निकले. उसके चाहने वाले उसे...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

Next Post
गौतम अदाणी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्स बने

गौतम अदाणी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्स बने

दुनिया पस्त-भारत मस्त! चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.3% की ग्रोथ रेट से आगे बढ़ने का अनुमान

दुनिया पस्त-भारत मस्त! चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.3% की ग्रोथ रेट से आगे बढ़ने का अनुमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend