ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जेल में बंद संजय सिंह फिर बनेंगे सांसद , स्वाति मालीवाल को भी आप भेजेगी राज्यसभा

UB India News by UB India News
January 6, 2024
in खास खबर, दिल्ली
0
जेल में बंद संजय सिंह फिर बनेंगे सांसद , स्वाति मालीवाल को भी आप भेजेगी राज्यसभा

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली-पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी स्वाति मालिवाल को राज्यसभा भेजेगी. इसके अलावा जेल में बंद संजय सिंह फिर से राज्यसभा सांसद बनेंगे. आप ने अपने तीसरे उम्मीदवार के तौर पर ND गुप्ता को चुना है. यह राज्यसभा सांसद के तौर पर उनका दूसरा कार्यकाल होगा.

दरअसल, दिल्ली के सभी तीन राजयसभा सांसदो का कार्यकाल 27 जनवरी को खत्म हो रहा है. इन सीटों पर 19 जनवरी को चुनाव होने हैं. इससे पहले आम आदमी पार्टी ने तीनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया. नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 10 जनवरी है.

AAP की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) ने राज्यसभा चुनावों के लिए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा संजय सिंह और एनडी गुप्ता को उनके दूसरे कार्यकाल के लिए राज्यसभा सांसद के रूप में जारी रखने का फैसला किया है.

आम आदमी पार्टी ने बदला एक उम्मीदवार

दिल्ली की तीनों सीटों पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है. अभी संजय सिंह, सुशील कुमार गुप्ता और एनडी गुप्ता राज्यसभा सांसद हैं. लेकिन पार्टी ने अब सुशील गुप्ता की जगह स्वाति मालीवाल को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि सुशील कुमार गुप्ता ने हरियाणा की चुनावी राजनीति में उतरने की इच्छा व्यक्त की, इसलिए उन्हें पार्टी ने उम्मीदवार नहीं बनाया है.

संजय सिंह को कोर्ट से मिली अनुमति

संजय सिंह कथित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद है. ऐसे में उनकी तरफ से दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में एक आवेदन दायर किया गया था कि वे राज्यसभा के लिये आवेदन पत्र में हस्ताक्षर कर सकें. कोर्ट ने उन्हें इसकी अनुमति दे दी है.

तीनों सीटें जीत सकती है AAP

दिल्ली की तीनों राज्यसभा सीटों पर इस बार भी आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत तय मानी जा रही है. दरअसल, दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं और इनमें से 62 पर उसका कब्जा है, जबकि 8 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक हैं. आप के पास यहां प्रचंड बहुमत है. अगर कोई बड़ा उलटफेर न हो तो इस बार भी आप इन तीनों सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
दिल्ली में दवा खरीद में गड़बड़ी की होगी CBI जांच,केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिया आदेश

दिल्ली में दवा खरीद में गड़बड़ी की होगी CBI जांच,केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिया आदेश

पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम पर हमला, गाड़ियों में की तोड़ फोड़,

पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम पर हमला, गाड़ियों में की तोड़ फोड़,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend