ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ISRO की एक और बड़ी सफलता फ्यूल सेल फ्लाइट का किया सफल परीक्षण

UB India News by UB India News
January 6, 2024
in अंतरिक्ष
0
ISRO की एक और बड़ी सफलता फ्यूल सेल फ्लाइट का किया सफल परीक्षण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल इसरो ने शुक्रवार को फ्यूल सेल तकनीक (ईंधन सेल प्रौद्योगिकी) का सफल परीक्षण किया। इसरो के भविष्य के मिशन और डाटा इकट्ठा करने के लिहाज से यह फ्यूल सेल तकनीक बेहद अहम है। इस तकनीक की मदद से ईंधन रिचार्ज किया जा सकता है और इससे कोई उत्सर्जन भी नहीं होता। अंतरिक्ष में ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और पीने के पानी के लिए यह तकनीक सबसे आदर्श है।

हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की मदद से बनाई ऊर्जा
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने शुक्रवार को अंतरिक्ष में 100 वॉट श्रेणी के पॉलीमर इलेक्ट्रोलाइट मेंब्रेन फ्यूल सेल पर आधारित पावर सिस्टम (FCPS) का सफल परीक्षण किया। इसरो ने बीती 1 जनवरी को पीएसएलवी-सी58 मिशन के साथ POEM को लॉन्च किया था। अब अंतरिक्ष में इसका परीक्षण किया गया, जो सफल रहा। इस परीक्षण के दौरान हाइड्रोजन और ऑक्सीजन गैस की मदद से हाई प्रेशर वेसल में 180 वॉट ऊर्जा उत्पन्न की गई। इसरो ने बताया कि फ्यूल सेल तकनीक की मदद से हाइड्रोजन और ऑक्सीजन गैस से ऊर्जा उत्पन्न की गई। साथ ही इससे पीने का पानी मिला और कोई उत्सर्जन भी नहीं हुआ।

RELATED POSTS

ISRO ने सेमी-क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया

भारत ने एडवांस अग्नि मिसाइल का सफल टेस्ट किया

गगनयान समेत भविष्य के मिशन में अहम
इस परीक्षण का उद्देश्य अंतरिक्ष में तकनीक का परीक्षण करना, डाटा इकट्ठा करना और इस डाटा की मदद से भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के डिजाइन में फ्यूल सेल तकनीक को लेकर जरूरी बदलाव करना है। फ्यूल सेल तकनीक एक इलेक्ट्रिक जेनरेटर है, जो इलेक्ट्रोकेमिकल सिद्धांत पर काम करता है। खासकर गगनयान मिशन में जब भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में रहकर कई दिनों तक परीक्षण करेंगे तो उस स्थिति में फ्यूल सेल तकनीक की मदद से ही इलेक्ट्रिक पावर, पीने का पानी और ऊर्जा पैदा की जाएगी।

वाहनों में भी इस्तेमाल हो सकती है फ्यूल सेल तकनीक
फ्यूल सेल तकनीक के फायदों के देखते हुए ही अब वाहनों में भी बैट्रीज की जगह इसी तकनीक का इस्तेमाल करने पर विचार किया जा रहा है। इससे ना सिर्फ पारंपरिक इंजनों को जल्द रिचार्ज किया जा सकेगा, साथ ही इससे वाहनों से होने वाले उत्सर्जन पर भी बहुत हद तक काबू पाया जा सकेगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

ISRO ने सेमी-क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया

ISRO ने सेमी-क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया

by UB India News
June 28, 2026
0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा है कि सेमी-क्रायोजेनिक इंजन के पावर हेड टेस्ट आर्टिकल...

भारत ने एडवांस अग्नि मिसाइल का सफल टेस्ट किया

भारत ने एडवांस अग्नि मिसाइल का सफल टेस्ट किया

by UB India News
May 11, 2026
0

अपनी सामरिक ताकत को और मजबूती देने के लिए भारत ने एडवांस अग्नि मिसाइल का सफल टेस्ट कर लिया है।...

भारत में दिखेगा आज अनोखा खगोलीय नजारा……….

भारत में दिखेगा आज अनोखा खगोलीय नजारा……….

by UB India News
April 18, 2026
0

भारत में आज यानी 17 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल के बीच डेली अनोखा खगोलीय नजारा दिखने वाला है। 2...

आर्टेमिस II की ऐतिहासिक सफलता ,चार अंतरिक्ष यात्री 10 दिन की यात्रा के बाद सुरक्षित पृथ्वी पर लौटे…….

आर्टेमिस II की ऐतिहासिक सफलता ,चार अंतरिक्ष यात्री 10 दिन की यात्रा के बाद सुरक्षित पृथ्वी पर लौटे…….

by UB India News
April 12, 2026
0

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का आर्टेमिस ।। मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इस मिशन में शामिल चारों अंतरिक्ष यात्री...

आर्टेमिस-2 : चंद्रमा तक पहुंचने की कहानी नहीं,यह मानवता की अटूट जिज्ञासा का प्रतीक भी

आर्टेमिस-2 : चंद्रमा तक पहुंचने की कहानी नहीं,यह मानवता की अटूट जिज्ञासा का प्रतीक भी

by UB India News
April 10, 2026
0

मानव सभ्यता के इतिहास में एक बार फिर चंद्रमा की कक्षा में मनुष्य की उपस्थित दर्ज हो गई है और...

Next Post
जेल में बंद संजय सिंह फिर बनेंगे सांसद , स्वाति मालीवाल को भी आप भेजेगी राज्यसभा

जेल में बंद संजय सिंह फिर बनेंगे सांसद , स्वाति मालीवाल को भी आप भेजेगी राज्यसभा

दिल्ली में दवा खरीद में गड़बड़ी की होगी CBI जांच,केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिया आदेश

दिल्ली में दवा खरीद में गड़बड़ी की होगी CBI जांच,केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिया आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend