भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। फिलहाल पहले दिन में पहले सेशन का खेल जारी है। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। कगिसो रबाडा और केशव महाराज क्रीज पर हैं। मोहम्मद सिराज 6 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने अब काइल वेरियन को स्लिप में कैच कराया, वह 15 रन ही बना सके। मोहम्मद सिराज ने मार्को यानसन, डेविड बेडिंघम, टोनी डी जॉर्जी, डीन एल्गर और ऐडन मार्करम को भी पवेलियन भेजा। जसप्रीत बुमराह ने ट्रिस्टन स्टब्स को कैच कराया
वेरियन 15 रन बनाकर आउट हुए
मोहम्मद सिराज ने काइल वेरियन के रूप में छठा विकेट लिए। उन्होंने 18वें ओवर में फुलर लेंथ बॉल फेंकी, वेरियन ड्राइव करने गए लेकिन स्लिप में कैच हो गए।
सिराज को 5वां विकेट, यानसन आउट
मोहम्मद सिराज पहली पारी में 5 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने मार्को यानसन को खाता भी नहीं खोलने दिया। इसी ओवर में उन्होंने डेविड बेडिंघम को भी पवेलियन भेजा था। सिराज टोनी डी जॉर्जी, डीन एल्गर और ऐडम मार्करम को भी आउट कर चुके हैं।

डेविड बेडिंघम 12 रन बनाकर आउट
साउथ अफ्रीका को चौथा झटका डेविड बेडिंघम के रूप में लगा। उन्हें मोहम्मद सिराज ने 16वें ओवर में ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ बॉल फेंकी। बेडिंघम पंच करने गए लेकिन बॉल उनके ग्लव्स से लगकर थर्ड स्लिप में चली गई। स्लिप में खड़े यशस्वी जायसवाल ने कोई गलती नहीं की और कैच पकड़ लिया। बेडिंघम 12 रन ही बना सके।
टीम इंडिया को सीरीज ड्रॉ करने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना जरूरी है. हालांकि दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने का टीम इंडिया का सपना अधूरा रह गया है. सीरीज ड्रॉ करने के इरादे से मैदान पर उतरने जा रहे टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिलेंगे.
पहले टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा परेशानी का सबब एल्गर बने. भारत के गेंदबाज एल्गर के सामने बुरी तरह से नाकाम नज़र आ रहे थे. हालांकि कप्तान रोहित शर्मा ने भी माना कि एल्गर के खिलाफ पहले मैच में बनाए गए उनके प्लान काम नहीं आए. रोहित शर्मा ने यह दावा किया है कि दूसरे टेस्ट में एल्गर को रोकने के लिए खास प्लान बनाए हैं.
टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े परेशानी पहले मैच में बुमराह के अलावा किसी और गेंदबाज का परफॉर्म नहीं करना रही. इस टेस्ट में गेंदबाजी अटैक में बदलाव होना तय है. आर अश्विन को प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. अश्विन के स्थान पर रवींद्र जडेजा को प्लेइंग 11 में एंट्री मिलनी तय है. इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा के खेलने पर भी सवाल कायम है. अगर कृष्णा को मौका नहीं मिलता है तो फिर आवेश खान को डेब्यू का मौका मिल सकता है.
बैटिंग डिपार्टमेंट में टीम इंडिया कोई बदलाव नहीं करने जा रही है. रोहित शर्मा को यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और अय्यर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. इन तीनों युवा खिलाड़ियों के लिए यह मैच बेहद अहम साबित होने वाला है. अगर ये तीनों खिलाड़ी इस मैच में परफॉर्म नहीं कर पाते हैं तो फिर इंग्लैंड के खिलाफ इसी महीने खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज में इनके खेलने पर सवाल खड़े हो सकते हैं.







