ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पूरी दुनिया में नई उम्मीद बनकर उभरा भारत’: पीएम मोदी

UB India News by UB India News
January 3, 2024
in खास खबर, शिक्षा
0
पूरी दुनिया में नई उम्मीद बनकर उभरा भारत’: पीएम मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय तमिलनाडु दौरे पर हैं. अपने दौरे के पहले दिन पीएम मोदी ने कई विकास योजनाओं की शुरूआत की और राज्य को 20 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का तोहफा दिया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुचिरापल्ली में एक जनसभा को भी संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, “मैं कामना करता हूं कि 2024 सभी के लिए शांतिपूर्ण और समृद्ध हो. यह मेरा सौभाग्य है कि 2024 में मेरा पहला सार्वजनिक कार्यक्रम तमिलनाडु में हो रहा है. आज लगभग 20,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी, जिससे तमिलनाडु की प्रगति को मजबूती मिलेगी. मैं इन परियोजनाओं के लिए आपको बधाई देता हूं.”

पीएम मोदी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत राज्य में सड़क, रेलवे, पोर्ट, एयरपोर्ट, एनर्जी और पेट्रोलियम पाइप लाइन को विकसित करने में मदद मिलेगी. पीएम मोदी ने कहा कि इन प्रोजेक्ट्स से तमिनाडु में विकास होगा और इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (2 जनवरी) को तमिलनाडु के दौरे पर पहुंचे. जहां उन्होंने तिरुचिरापल्ली में भारतीदासन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत की. इस दौरान पीएम मोदी ने स्नातक हुए स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता को बधाई दी. इस दौरान पीएम मोदी ने यूनिवर्सिटी से स्नातक हुए छात्रों को डिग्री भी प्रदान कीं. साथ ही कहा कि इस साल का ये मेरा पहला सार्वजनिक संबोधन है. दीक्षांत समारोह के दौरान पीएम मोदी ने छात्रों को संबोधित भी किया. पीएम मोदी ने कहा कि, “भारतीदासन विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में शामिल होना मेरे लिए विशेष है.”

उन्होंने कहा कि, “यह 2024 में मेरी पहली सार्वजनिक बातचीत है. मैं तमिलनाडु के खूबसूरत राज्य और युवा लोगों के बीच आकर खुश हूं.” इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, दीक्षांत समारोह में आने का सौभाग्य पाने वाला मैं पहला प्रधानमंत्री हूं. मैं उन छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई देता हूं जो आज यहां से स्नातक हो रहे हैं.”

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, “भारत ने महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्थाओं के साथ कई व्यापार समझौते भी किए हैं. ये सौदे हमारे सामान और सेवाओं के लिए नए बाजार खोलेंगे. जिनसे हमारे युवाओं के लिए अनगिनत नए अवसर भी पैदा होंगे.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत हर वैश्विक समाधान में आगे जा रहा है. फिर चाहे वह G20 जैसे संस्थानों को मजबूत करना हो, जलवायु परिवर्तन से लड़ना हो या वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में बड़ी भूमिका निभाना हो.” पीएम मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं के लिए ये बेहतर समय है.

पीएम मोदी ने कहा कि, “जो विज्ञान आप सीखते हैं वह आपके गांव के किसान की मदद कर सकता है, जो तकनीक आप सीखते हैं वह जटिल समस्याओं को हल करने में मदद कर सकती है. जो व्यवसाय प्रबंधन आप सीखते हैं वह व्यवसाय चलाने में मदद कर सकता है और दूसरों के लिए आय में वृद्धि करने का जरिया बन सकता है. आप जो अर्थशास्त्र सीखते हैं वह गरीबी को कम करने में मदद कर सकता है. एक तरह से, यहां का प्रत्येक स्नातक 2047 तक एक विकसित भारत बनाने में योगदान देने में मदद कर सकता है.”

दक्षिण भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं पीएम मोदी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं. पीएम मोदी का ये दौरा मंगलवार को शुरु हुआ. पहले दिन वह तमिलनाडु पहुंचे. जहां उन्होंने भारतीदासन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भाग लिया. इसके बाद पीएम मोदी तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का भी उद्घाटन करेंगे.

सीएम स्टालिन और राज्यपाल आरएन रवि ने किया स्वागत

इससे पहले एयरपोर्ट पहुंचने पर पीएम मोदी का तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और राज्यपाल आरएन रवि ने जोरदार स्वागत किया. इस दौरान एयरपोर्ट पर बीजेपी के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे. पीएम मोदी एयरपोर्ट से सीधे भारतीदासन यूनिवर्सिटी पहुंचे. बता दें कि पीएम मोदी आज तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट के जिस नए टर्मिनल का उद्घाटन करने जा रहे हैं उसपर 1100 करोड़ रुपये का खर्च आया है. इसके बाद नए टर्मिनल की सालाना यात्री क्षमता 44 लाख पहुंच जाएगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
जापानी एयरलाइंस के विमान में लगी भयानक आग , विमान में मौजूद सभी 379 यात्री सुरक्षित

जापानी एयरलाइंस के विमान में लगी भयानक आग , विमान में मौजूद सभी 379 यात्री सुरक्षित

जातीय गणनाः बिहार सरकार को राहत नहीं

सुप्रीम कोर्ट का बिहार सरकार को जाति सर्वे का पूरा विवरण सार्वजनिक करने का निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend