ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोदी सरकार ने भारतीय नौसेना में किया बड़ा बदलाव

UB India News by UB India News
December 29, 2023
in Lokshbha2024, सेना
0
मोदी सरकार ने भारतीय नौसेना में किया बड़ा बदलाव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नरेंद्र मोदी सरकार ने भारतीय नौसेना के स्वरुप में बड़ा बदलाव किया है। नौसेना के ध्वज के बाद अब अधिकारियों के कंधों पर लगने वाले पटकों के स्वरुप में बदलाव किया गया है। अभी तक भारतीय नौसेना के अधिकारी अंग्रेजों के समय से चले आ रहे गुलामी के प्रतीकों को पहन रहे थे। लेकिन अब वह स्वराज का सपना देखने वाले शिवाजी महाराज की नौसेना से प्रेरित होकर बनाए गए एपोलेट्स को पहनेंगे।

गौरतलब है कि इस साल नौसेना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एडमिरल के कंधों पर नए डिजाइन के एपोलेट्स की घोषणा की थी। इसके बाद आज 29 दिसंबर को नौसेना ने इन नए पटकों की झलक दिखाई है। नौसेना ने बताया है कि इन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज की नौसेना के एनसाइन और राजमुद्रा से प्रेरित होकर डिजाइन किया गया है। बता दें कि नौसेना पर पीएम मोदी ने कहा था कि अब हमें ब्रिटिश शासन के समय की चीजों और पहचान को खत्म करना है। हमें गुलामी की मानसिकता से बाहर आकर अपनी विरासत को आगे बढ़ाना है।

RELATED POSTS

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

नए पटकों में क्या है?
भारतीय नौसेना के द्वारा एडमिरनल के कंधों के लिए डिजाइन किए गए नए पटके छत्रपति शिवाजी महाराज की नौसेना के निशान और उनकी मुद्रा से प्रेरित हैं। इसमें मुख्य रूप से पांच निशान हैं। पहला गोल्डन नेवी बटन, दूसरा अशोक मुद्रा के साथ औक्टागन, तीसरा तलवार, चौथा टेलिस्कोप और पांचवां अधिकारियों की रैंक के हिसाब से जल सितारे लगे हुए हैं। इसमें रियर एडमिरल के पटके में दो सितारे होंगे लेकिन पटके की आउटलाइन काले रंग की होगी। वहीं सर्ज रियर एडमिरल के पटके में भी दो सितारे होंगे, लेकिन इस पटके की आउटलाइन लाल रंग की होगी।

अब ऐसे दिखेंगे भारतीय नौसेना के एडमिरलों के कंधों पर लगने वाले पटके
इसके अलावा वाइस एडमिरल के पटके में तीन सितारे होंगे। इस पटके की भी आउटलाइन काले रंग की होगी। वहीं सर्ज वाइस एडमिरल के पटके में भी तीन सितारे होंगे, लेकिन इस पटके की आउटलाइन लाल रंग की होगी। इसके अलावा नौसेना प्रमुख अर्थात एडमिरल के कंधे पर लगने वाले पटके में चार सितारे होंगे और इस पटके की भी आउटलाइन काले ही रंग की होगी। सितारों और आउटलाइन के रंग के अलावा सभी एडमिरल के पटके एक ही तरह के होंगे।

नए पटकों के निशान क्या बताते हैं?
गोल्डन नेवी बटन – यह गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलने की इच्छाशक्ति को दर्शाता है।
औक्टागन – यह आठों दिशाओं को दिखाता है, ताकि चारो तरफ लंबे समय तक सतर्कता से नजर रखी जा सके।
तलवार – शक्ति, राष्ट्रीय ताकत और युद्ध को लड़ने की क्षमता को दिखाता है। इसके साथ ही हर चुनौती का सामना कर उसे हराने की क्षमता को दर्शाता है।
टेलिस्कोप – यह भारतीय जल सेना की दूरदृष्टि को दर्शाता है। यह लंबे समय तक हर मौसम में दुनिया में हो रहे बदलवों पर नजर रखने की क्षमता को दिखाता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

by UB India News
August 3, 2026
0

नेपाल के कई जिलों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. बिहार से...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

by UB India News
July 20, 2026
0

ईरान युद्ध ने समंदर की ताकत का एहसास दुनिया को करा दिया है. अब तक दुनिया भर में इस बात...

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

Next Post
पश्चिम बंगाल के बाद महाराष्ट्र में ‘INDIA’ को झटका!

पश्चिम बंगाल के बाद महाराष्ट्र में 'INDIA' को झटका!

दिल्ली समेत 5 राज्यों में कोहरे का रेड अलर्ट ,बिहार में घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा

दिल्ली समेत 5 राज्यों में कोहरे का रेड अलर्ट ,बिहार में घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend