ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जश्न फीका ना कर दे कोरोना!

UB India News by UB India News
December 26, 2023
in Lokshbha2024, स्वास्थ
0
जश्न फीका ना कर दे कोरोना!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोविड के नए वेरिएंट JN.1 ने दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग राज्यों में इस वैरिएंट की वजह से कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा भी हुआ है। सोमवार को देशभर में कोविड के 628 नए मामले सामने आए।

कर्नाटक में कोरोना का मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कर्नाटक में कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित तीन मरीजों की मौत हो गई। इसी बीच क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां (New Year 2024) मनाने के लिए बढ़ी तादाद में सैलानी पहाड़ी इलाकों की ओर रुख कर रहे

RELATED POSTS

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

हैं।

हिमाचल में ट्रैफिक जाम से मचा हाहाकार

पिछले कुछ दिनों से पर्यटक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में छुट्टियां मनाने पहुंच रहे हैं। हिमाचल में तो ट्रैफिक जाम की समस्या काफी भयावह हो चुकी है। घंटों तक गाड़ियों सड़कों पर खड़े हैं। एक तरफ जहां देशभर में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, वहीं इन राज्यों में पर्यटकों की भीड़ ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

आइए जानते हैं पहाड़ी क्षेत्रों में का इस वक्त क्या हाल है।

क्रिसमस के मौके पर नैनीताल में हजारों पर्यटकों का लगा हुजूम

क्रिसमस के मौके पर करीब 20 हजार पर्यटक नैनीताल शहर पहुंचे। इतनी बड़ी तादाद में सैलानियों के शहर पहुंचने की वजह से सड़क के साथ ही बाईपास, नौकुचियाताल रोड, तिकोनिया तिराहे, डांठ, तल्लीताल रोड पर घंटों जाम रहा।

अटल टनल, रोहतांग में लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

न्यू ईयर की छुट्टियां मनाने के लिए पर्यटक भारी तादाद में  हिमाचल प्रदेश की ओर रुख कर रहे हैं। हालांकि, पर्यटकों को भारी जाम से जूझना पड़ रहा है। अटल टनल, रोहतांग पर लंबी-लंबी कतारों में सैकड़ों पर्यटक ( Himachal Tourism) फंसे रहे। कई-कई किलोमीटर का जाम लगा हुआ है। वहीं, होटलों में 90 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी रही।

जानकारी के मुताबिक, एक ही दिन में अटल टनल में 28 हजार ज्यादा गाड़ियां गुजरी। वहीं, पिछले 72 घंटों में शिमला में 55,345 गाड़ियां पहुंची।

बर्फबारी के बीच कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता

मौसम विभाग के मुताबिक, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को शिमला सहित कई पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की उम्मीद जताई जा रही है। बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए बढ़ी तादाद में पर्यटक पहाड़ी इलाकों में पहुंच सकते हैं। वहीं, कोरोना के बढ़ते मामले ने सरकार की परेशानी और बढ़ा दी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

निशांत को ‘एंग्री–यंग–मैन’ बनने के पीछे कौन हैं ……………..

निशांत को ‘एंग्री–यंग–मैन’ बनने के पीछे कौन हैं ……………..

by UB India News
June 29, 2026
0

सोशल मीडिया पर कभी बैठने, चलने के अंदाज और ढीले-ढाले कुर्ता-पायजामा को लेकर ट्रोल होने वाले निशांत कुमार इन दिनों...

पटना PMCH के प्रिंसिपल पर बड़ी कार्रवाई

by UB India News
June 26, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने PMCH के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को उनके पद से हटा दिया है।...

बिहार के 4 जिलों में हीट वेव, 5 में बारिश का अलर्ट; 13 शहरों का तापमान 40°C के पार

बिहार में मौसम का डबल अटैक, 19 जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट , हीटवेव की चपेट में चार जिले………….

by UB India News
June 23, 2026
0

बिहार में मौसम का डबल अटैक होने वाला है. मानसून के बीच राज्य के कई हिस्सों में अचानक मौसम ने...

Next Post
प्रधानमंत्री आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से करेंगे बातचीत

प्रधानमंत्री आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से करेंगे बातचीत

पॉक्सो मामले में बृजभूषण को राहत, दिल्ली पुलिस ने दाखिल की अंतिम रिपोर्ट

बृजभूषण को अपनी गलती का पछतावा हुआ या कराया गया है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend