ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

फ्रांस में फंसे भारतीयों के साथ अब क्या होगा…? कोर्ट में आज मामले की सुनवाई

UB India News by UB India News
December 25, 2023
in कैरियर, खास खबर
0
फ्रांस में फंसे भारतीयों के साथ अब क्या होगा…? कोर्ट में आज मामले की सुनवाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

फ्रांस में “मानव तस्करी” के संदेह में शनिवार को स्थानीय अधिकारियों द्वारा विमान को रोक दिए जाने के बाद नाबालिगों सहित कई भारतीय मार्ने स्थित शैलन्स वैट्री हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं. दुबई से निकारागुआ जाने वाले चार्टर विमान में 303 लोग सवार थे, जिनमें से अधिकांश भारतीय हैं. इसे शनिवार को पेरिस के पास वैट्री हवाई अड्डे पर तकनीकी रुकावट के दौरान रोक दिया गया था. फ्रांसीसी न्यायाधीश, जिनके पास यात्रियों की हिरासत को आठ दिनों तक बढ़ाने का अधिकार है, आज मामले की सुनवाई करने वाले हैं.

यदि कोई विदेशी नागरिक देश में उतरता है, तो फ्रांसीसी सीमा पुलिस उसे चार दिनों तक रोक सकती है और आगे यात्रा करने की अनुमति नहीं देती है. किसी न्यायाधीश द्वारा असाधारण मामलों में इसे कई बार आठ दिनों के लिए और कुल मिलाकर 26 दिनों तक बढ़ाया जा सकता है. फ्रांस में भारतीय दूतावास ने कांसुलर पहुंच प्राप्त कर ली है और स्थिति का आकलन कर रहे हैं. इसने कहा कि वह हवाई अड्डे पर फंसे भारतीयों को निकालने के लिए फ्रांसीसी सरकार से बात कर रहा है.

RELATED POSTS

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

शरण के लिए अनुरोध…

समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, कम से कम 10 भारतीय यात्रियों ने शरण के लिए आवेदन किया है. वहीं, छह नाबालिगों ने भी शरण के लिए आवेदन करने में रुचि व्यक्त की है. पेरिस में अभियोगपक्ष का वकील के अनुसार, विमान में कम से कम 11 नाबालिग सवार हैं. फंसे हुए यात्रियों को अस्थायी बिस्तर और शौचालय और शॉवर जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं. एक अधिकारी ने कहा, उन्हें वैट्री हवाईअड्डे पर भोजन और गर्म पेय पद्धार्थ दिये जा रहे हैं.
बता दें कि पूर्वी फ्रांस में वैट्री, पेरिस से लगभग 150 किमी दूर है और हवाई अड्डा ज्यादातर बजट एयरलाइनों को सेवा प्रदान करता है. रोका गया विमान एयरबस A340 लीजेंड एयरलाइंस नामक रोमानियाई चार्टर कंपनी का है.
पेरिस अभियोजक ने कहा कि यह कार्रवाई एक गुमनाम सूचना के बाद हुई कि विमान में सवार कुछ यात्री “मानव तस्करी के शिकार” थे. एक विशेष इकाई द्वारा दो लोगों को हिरासत में लिया गया और उनसे पूछताछ की गई.
फ्रांसीसी कानून में मानव तस्करी के मामलों में 20 साल की जेल की सजा हो सकती है. एक वकील ने दावा किया कि वह लीजेंड एयरलाइंस का प्रतिनिधित्व करती है, उन्‍होंने बताया कि कंपनी का मानना ​​​​है, उसने कुछ भी गलत नहीं किया है, कोई अपराध नहीं किया है और वह फ्रांसीसी अधिकारियों के संपर्क में है.” उन्होंने कहा कि अगर आरोप दायर किए गए तो एयरलाइन कानूनी कार्रवाई करेगी.

फ्रांस में स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “फ्रांसीसी अधिकारियों ने हमें सूचित किया कि दुबई से निकारागुआ जा रहे 303 लोगों, जिनमें अधिकतर भारतीय मूल के लोग हैं, को एक फ्रांसीसी हवाई अड्डे पर विमान के तकनीकी पड़ाव के दौरान हिरासत में लिया गया है. दूतावास की टीम पहुंच गई है और भारतीय नागरिकों के लिए राजनयिक पहुंच प्राप्त कर ली है. हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, साथ ही यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर रहे हैं.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

by UB India News
July 2, 2026
0

कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. शशि थरूर ने एक लेख लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। केरल के...

अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत ,ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक ………………

खामेनेई के शव को 4 महीनों से कैसे रखा हुआ है सुरक्षित?

by UB India News
July 2, 2026
0

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को 9 जुलाई को दफनाया जाएगा. उनकी मौत के 4 महीने से ज्यादा...

अब समय आ गया है कि दुनिया पीओके की सच्चाई पर नजर डाले…………..

अब समय आ गया है कि दुनिया पीओके की सच्चाई पर नजर डाले…………..

by UB India News
July 2, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जिस तरह सेना और सरकार के खिलाफ हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे हैं...

व्हाट्सएप को सुप्रीम कोर्ट की फटकार,जवाबदेही से बच नहीं सकता

व्हाट्सएप के नये फीचर पर सरकार क्यों हुई सख्त, रोलआउट रोकने का क्यों दिया निर्देश !……………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारत सरकार ने व्हाट्सएप के उस नए "यूज़रनेम (Username)" फीचर पर सख्त रुख अपनाया है, जिसके लागू होने के बाद...

Next Post
प्रशांत किशोर ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, आंध्र में राजनीतिक हलचल तेज

प्रशांत किशोर ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, आंध्र में राजनीतिक हलचल तेज

मैं आपको लज्जित नहीं करना चाहता, लेकिन…

मैं आपको लज्जित नहीं करना चाहता, लेकिन…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend