ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘इंडिया’ गठबंधन में सब कुछ ठीक ! राहुल गांधी नीतीश कुमार के बीच हुई फोन पर बात

UB India News by UB India News
December 23, 2023
in कांग्रेस, जदयू, पटना
0
‘इंडिया’ गठबंधन में सब कुछ ठीक ! राहुल गांधी नीतीश कुमार के बीच हुई फोन पर बात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

‘इंडिया’ गठबंधन में क्या सबकुछ ठीक है? यह सवाल इसलिए भी उठ रहा है, क्योंकि दिल्ली में हुई इंडिया अलांयस की बैठक के बाद से ही नीतीश कुमार की नाराजगी की खबरें आ रही हैं. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार देर शाम बिहार के मुख्यमंत्री और इंडिया गठबंधन की कवायद में अगुआ की भूमिका निभाने वाले नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की. दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक के दो दिन के भीतर ही राहुल गांधी का नीतीश कुमार से बात करना राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और नीतीश कुमार के बीच में यह बातचीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि दिल्ली बैठक के बाद से ही नीतीश कुमार नाराज बताए जा रहे हैं. नीतीश कुमार की नाराजगी की खबरों के बीच राहुल गांधी का फोन आना नीतीश कुमार को मनाने की कवायद मानी जा रही है. हालांकि, उन दोनों के बीच क्या बातचीत हुई है, इसकी डिटेल सामने नहीं आई है. मगर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नीतीश कुमार को विपक्ष की ओर से पीएम फेस नहीं बनाए जाने की वजह से वह नाराज चल रहे हैं. इसे लेकर प्रशांत किशोर ने भी चुटकी ली है.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

क्या सच में नाराज हैं नीतीश कुमार
नीतीश कुमार की नाराजगी की खबरों को इसलिए भी बल मिल रहा है, क्योंकि जदयू के नेता भी लगातार दावा कर रहे हैं कि नीतीश कुमार की भूमिका इंडिया गठबंधन में बड़ी होनी चाहिए. मगर जब बीते दिनों दिल्ली में बैठक खत्म हुई तो जदयू को सबसे ज़्यादा निराशा हाथ लगी क्योंकि नीतीश कुमार की भूमिका को लेकर कोई चर्चा ही नहीं हुई. जदयू के सूत्रों की मानें तो नई दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में जब ममता बनर्जी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम की घोषणा प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए प्रस्ताव रखा तो उसके बाद ही नीतीश कुमार असहज दिखे. हालांकि, संयोजक को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई.

नीतीश ने ही डाली थी इंडिया गठबंधन की नींव
यहां बताना जरूरी है कि नीतीश कुमार ही वह पहले शख्स हैं, जिन्होंने सबसे पहले इंडिया गठबंधन की नींव डाली थी और तभी से उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती रही है. मगर बावजूद इसके चौथी बैठक के बाद भी नीतीश कुमार की भूमिका को लेकर कोई चर्चा तक नहीं हुई. बैठक से पहले बिहार की राजधानी पटना में भी नीतीश कुमार के पक्ष में पोस्टर्स दिखे, जिनमें उन्हेंपीएम उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की गई है. अब ऐसे में इंतजार करना होगा कि आखिर राहुल गांधी और नीतीश कुमार के बीच में क्या बातचीत हुई है.

ममता बनर्जी ने पीएम के चेहरे के लिए मल्लिकार्जुन खरगे का नाम आगे किया

वहीं बताया जा रहा है कि टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम के चेहरे के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम आगे किया है। उनके इस प्रस्ताव पर इंडिया गठबंधन के कई नेताओं ने तो सहमति जताई, लेकिन कई इसके खिलाफ बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, ममता दीदी के इस प्रस्ताव से सबसे ज्यादा परेशानी लालू यादव और नीतीश कुमार को हुई। बताया जा रहा है कि ममता के इस प्रस्ताव से दोनों नाराज़ हैं। यही वजह है कि अब तक ना तो लालू यादव कुछ बोले और ना ही नीतीश कुमार का कोई बयान आया। वहीं पीएम फेस को लेकर ममता दीदी का स्टैंड लाउड एंड क्लीयर है।

विपक्ष के गठबंधन में पड़ रही गांठ

ममता बनर्जी के इस दांव से गठबंधन में अब गांठ पड़ती दिख रही है। वहीं बीजेपी नीतीश कुमार को हकीकत का आईना दिखा रही है कि उनकी इंडिया गठबंधन में हैसियत क्या है। इंडिया गठबंधन में मल्लिकार्जुन खरगे को पीएम फेस बनाए जाने पर जारी घमासान पर अब डैमेज कंट्रोल की कोशिश भी होने लगी है। शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि अगर खरगे को ही पीएम कैंडिडेट बनाया जाता है तो इस पर उन्हें कोई एतराज नहीं है। वहीं अखिलेश यादव ने पीएम फेस के सवाल को संसद के बवाल पर मोड दिया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
अल्पसंख्यक भारत में खुशहाल, लोकतंत्र पर सवाल उठाने वाले हकीकत से बेख़बर : नरेंद्र मोदी

अल्पसंख्यक भारत में खुशहाल, लोकतंत्र पर सवाल उठाने वाले हकीकत से बेख़बर : नरेंद्र मोदी

संसद की सुरक्षा में सेंध मामला:आरोपियों का किया जाएगा साइकोलॉजिकल टेस्‍ट

संसद की सुरक्षा में सेंध मामला:आरोपियों का किया जाएगा साइकोलॉजिकल टेस्‍ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend