ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

माफिया अतीक के करीबी नफीस बिरयानी की हुई मौत

UB India News by UB India News
December 18, 2023
in अपराध, खास खबर
0
माफिया अतीक के करीबी नफीस बिरयानी की हुई मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ अहमद के करीबी नफीस बिरयानी की मौत हो गई है। नफीस माफिया का फाइनेंसर भी बताया जाता था। इसे पिछले दिनों मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद वह प्रयागराज की नैनी जेल में ही बंद था। उसे रविवार 17 दिसंबर की शाम को तबियत ख़राब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नफीस की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।

बता दें कि नफीस उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी था और पुलिस ने उसपर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था। वह हत्याकांड के बाद से ही फरार था, जिसके बाद 22 नवंबर को एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। नफीस बिरयानी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इलके बाद उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। करीब 24 घंटे जेल डॉक्टर के ऑब्जरवेशन के बाद कल शाम को उसे स्वरूप रानी अस्पताल के जेल वार्ड में ट्रांसफर कर दिया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

नफीस की ही कार से घटनास्थल पर पहुंचे थे शूटर 

उमेश पाल हत्याकांड में जिस क्रेटा कार से अतीक का बेटा असद, शूटर अरबाज़ और साबिर आये थे। नफीस की वो कार अतीक के बेटे असद के पास ही रहती थी। हत्याकांड के बाद आरोपी कार को चकिया में छोड़ कर फरार हो गए थे। पुलिस ने जब कार जब्त की और नम्बर से इसके मालिक का पता लगाया तो इसमें मोहम्मद रुक्सार का नाम सामने आया। आगे की जांच में पुलिस को पता चला की हत्याकांड के कुछ महीने पहले नफ़ीस ने अपने रिश्तेदार रुक्सार को ये कार बेची थी।

24 फरवरी को हुई थी उमेश पाल की हत्या

उल्लेखनीय है कि प्रयागराज में विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके दो सुरक्षा कर्मियों की दिनदहाड़े गोली मारकर 24 फरवरी को हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल, बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड का मुख्य गवाह था। वर्ष 2005 में बीएसपी विधायक राजू पाल की हत्या कर दी गई थी।  इस मामले में नामजद मुख्य आरोपियों में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ थे। इन दोनों  की 15 अप्रैल, 2023 को चिकित्सा जांच के लिए ले जाते समय काल्विन अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

Next Post
धीरज साहू के पैसे कहां जा रहे थे?: गिरिराज सिंह

हिंदुओं को साजिश के तहत खिलाया जा रहा हलाल मीट, इससे धर्म हो रहा भ्रष्ट- गिरिराज सिंह

मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का चार दिवसीय पहला सत्र आज से शुरू

मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का चार दिवसीय पहला सत्र आज से शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend