ADVERTISEMENT
Sunday, July 19, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जलमग्न हुआ तमिलनाडु! स्कूल, कॉलेज, दफ्तर सब बंद, भारी बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी

UB India News by UB India News
December 19, 2023
in खास खबर, पर्यावरण, प्रदेश
0
जलमग्न हुआ तमिलनाडु! स्कूल, कॉलेज, दफ्तर सब बंद, भारी बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में तमिलनाडु में शनिवार और रविवार को चार दक्षिणी जिलों तिरुनेलवेली, तेनकासी, तूतीकोरिन और कन्याकुमारी में बहुत भारी बारिश हुई. इससे यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और कई इलाकों में बाढ़ आ गई, खासकर तिरुनेलवेली और नागरकोइल सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है.

TOI की रिपोर्ट के अनुसार मदुरै रेलवे डिवीजन ने दक्षिण की ओर जाने वाली चार ट्रेनों के टर्मिनेट होने के बाद काउंटर पर तैनात रहने और टिकटों के रिफंड की मांग को पूरा करने के लिए कोविलपट्टी में अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए हैं. फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (TNSTC) के सहयोग से बसों की व्यवस्था की गई है.

RELATED POSTS

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

बारिश का सबसे ज्यादा असर तमिलनाडु के चार जिलों तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन, तेनकासी और कन्याकुमारी में देखने को मिल रहा है. इन चारों जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं. तमिलनाडु सरकार ने अत्यधिक बारिश के कारण सोमवार को तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन, तेनकासी और कन्याकुमारी जिलों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है.

इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन और तेनकासी जिलों में सोमवार तक रेड अलर्ट जारी किया है, क्योंकि अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है और एक या दो स्थानों पर अत्यधिक बारिश होने की संभावना है. वहीं खराब मौसम के कारण तमिलनाडु की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है और कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है. जलभराव के कारण ट्रेन की पटरियां पानी में डूब गई हैं और पटरियों के आसपास मिट्टी भर गई है, जिससे रेल हादसा तक हो सकता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

by UB India News
July 18, 2026
0

ण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को ध्वस्त कर...

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग जब मार्च 2026 के स्तर पर दोबारा पहुंच चुकी है, तो 17-18 जून...

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

by UB India News
July 18, 2026
0

भारत ने मंगल और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजे हैं, सैकड़ों उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है और अब...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

Next Post
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के काफिले से टकराई कार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के काफिले से टकराई कार

मुंबई में I.N.D.I.A. की तीसरी बैठक का आज दूसरा दिन ,सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर होगी चर्चा

विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक कल दिल्ली में ,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend