ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विजय दिवस पर भाजपा ने किया वीर योद्धाओं और शहीदों के परिजनों को सम्मानित

UB India News by UB India News
December 17, 2023
in पटना, भाजपा
0
विजय दिवस पर भाजपा ने किया वीर योद्धाओं और शहीदों के परिजनों को सम्मानित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विजय दिवस के पावन मौके पर बिहार भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में विजय दिवस समारोह का आयोजन किया। मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित अन्य नेताओं ने १९७१ के वीर योद्धाओं और शहीद के परिजनों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि एक समय था जब सरहद की सेवा में लगे सैनिकों के पास सही ढंग के जूते नहीं थे। हम हथियारों के लिए दूसरे देशों की ओर देखा करते थे लेकिन आज भारत की सेना न केवल आधुनिक शस्त्रों से लैस है बल्कि अन्य देशों की सेना के लिए हम हथियार बेच भी रहे हैं। उन्होंने अपने पिता शकुनी चौधरी जी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने तीनों युद्ध लडे जिसके संस्मरणों को वे सुनाते रहते हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय सेना देश के सम्मान की प्रतीक है। देश पर जब जब विपदा आई तो सैनिकों ने खून देने का काम किया। उन्होंने बजरंगबली से सेना की तुलना करते हुए कहा कि जिस तरह बजरंगबली समुद्र लांघ कर लंका में जाकर आग लगाई थी उसी प्रकार भारत के जांबाज पाकिस्तान में घुस कर अब मार रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के लोगों के आशीर्वाद से आज देश को ऐसा पीएम मिला है‚ जो लगातार सैनिकों के सम्मान के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज सेना को खुला हाथ छोड दिया गया है। समारोह में सम्मानित होने वाली वीर नारियों में मनीमाला देवी‚ रीता देवी‚ समिता देवी‚ मीता देवी प्रमुख रही। इसके अलावा कई वीर नारियों और वीर योद्धाओं को सम्मानित किया गया। इस समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद कहते हैं कि आज प्रधानमंत्री सैनिकों के सम्मान के लिए लगातार काम कर रहे। आज देश का सम्मान पूरी दुनिया में बढा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशुतोष शाही जबकि संचालन मनोज कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानियां‚ पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रभारी पूर्व मेजर जनरल प्रकाश चंद्रा‚ प्रदेश संयोजक आशुतोष शाही‚ सह संयोजक धमेंर्द्र सिंह‚ संजय ठाकुर‚ राकेश रौशन‚ सुनील सिंह‚ उपेंद्र सिंह ‚ मनोज कुमार उपस्थित रहे।

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
सुधाकर सिंह की दिमागी हालत ठीक नहीं

मंत्री-विधायक-ठेकेदार-कलेक्टर-एसपी सब रात में पीते हैं..पकड़ा जाता हैं सिर्फ गरीब

नागपुर की सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में बड़ा धमाका, 9 लोगों की मौत

नागपुर की सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में बड़ा धमाका, 9 लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend