ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जलालत के बाद भी नहीं सुधर रहा पाकिस्तान, कश्मीर के मुद्दे पर UN समेत ओआईसी ईयू को लिखी चिट्ठी

UB India News by UB India News
December 17, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
जलालत के बाद भी नहीं सुधर रहा पाकिस्तान, कश्मीर के मुद्दे पर UN समेत ओआईसी ईयू को लिखी चिट्ठी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान को कश्मीर के मुद्दे पर दुनियाभर में जलालत का सामना करना पड़ा है. एक-दुक्का मुल्कों को छोड़ दें, तो बाकी दुनिया कश्मीर के मुद्दे पर भारत के साथ खड़ी नजर आती है. मगर पाकिस्तान को ये बात समझ नहीं आ रही है, क्योंकि वह लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जाकर भारत के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है. ऐसा ही उसने एक बार फिर किया है, जहां वह तीन जगह कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए पहुंच गया है.

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने को वैध ठहराया. इसका असर पाकिस्तान में भी देखने को मिला. इसी मुद्दे पर अब पाकिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों के नेताओं को चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सुनाए गए फैसले की ओर ध्यान आकर्षित करवाया है.

RELATED POSTS

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

पाकिस्तान ने क्या कहा?

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक, विदेश मंत्री जलील अब्बास ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन), इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) और यूरोपियन यूनियन (ईयू) के नेतृत्व को चिट्ठी लिखी है. अपनी चिट्ठी में पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय कानून, घरेलू कानून और न्यायिक फैसलों के जरिए जम्मू-कश्मीर के हालात को बदला नहीं जा सकता है. इस चिट्ठी में जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों की भी बात की गई है.

चिट्ठी में पाकिस्तान ने एक बार फिर दोहराया है कि भारत जम्मू-कश्मीर के जनसांख्यिकीय संरचना और राजनीतिक परिदृश्य को बदलना चाहता है. मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक, ‘भारत के कश्मीर को लेकर उठाए गए कदम का मकसद कश्मीरियों को अपनी ही भूमि में एक अशक्त समुदाय में बदलना है.’

विदेश मंत्री जिलानी ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले को अंतरराष्ट्रीय कानून और प्रासंगिक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों, विशेष रूप से संकल्प 122 (1957) का उल्लंघन बताया है. उन्होंने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रावधानों और नियमों को खत्म नहीं कर सकता है, जैसा कि जम्मू-कश्मीर पर इसके प्रस्तावों में निहित है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

by UB India News
August 12, 2026
0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है. ये दावा पाकिस्तान के पत्रकार ने किया...

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

by UB India News
August 12, 2026
0

लोकसभा की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया है। उनके सरकारी आवास से बिना हिसाब-किताब वाला कैश...

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

by UB India News
August 12, 2026
0

जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद युवाओं और खासकर पहली बार वोट डालने वाले नए मतदाताओं को लेकर राजनीतिक...

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 12, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

Next Post
दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन

दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन

‘ब्रह्मांड की कोई ताकत जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 की वापसी नहीं करा सकती…………

'ब्रह्मांड की कोई ताकत जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 की वापसी नहीं करा सकती............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend