ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रोगियों की सेवा ही सबसे बड़़ा धर्म…

UB India News by UB India News
December 13, 2023
in पटना, राजभवन, स्वास्थ
0
रोगियों की सेवा ही सबसे बड़़ा धर्म…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुंबई के बाद देश के दूसरे बड़े कैंसर अस्पताल महावीर कैंसर संस्थान के २५ वर्ष पूरे हो गए। मंगलवार को संस्थान का रजत जयंती समारोह मनाया गया जिसका उद्घाटन राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने महावीर कैंसर संस्थान में बिहार के पहले अत्याधुनिक जेनेटिक और मोलेक्यूलर लैब का उद्घाटन भी किया। साथ ही रजत जयंती के अवसर पर प्रकाशित स्मारिका ‘मुस्कान’ का लोकार्पण किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित जापान यूनिवर्सिटी के ड़ॉ. मैको साकामोटो को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

रजत जयंती समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि पीडि़त मानवता की सेवा में महावीर कैंसर संस्थान का योगदान पूरी दुनिया में अनुकरणीय है। महावीर मन्दिर के चढ़ावे से समाज कल्याण का जो कार्य किया जा रहा है वह समाज सेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि रोगियों की सेवा ही सबसे बड़़ा धर्म है। वहीं महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने कहा कि महावीर मंदिर द्वारा महावीर कैंसर संस्थान की स्थापना का निर्णय १९९५ में लिया गया था तब के अविभाजित बिहार में उस समय कोई कैंसर अस्पताल नहीं था। १२ दिसंबर १९९८ को दलाई लामा ने महावीर कैंसर संस्थान का उद्घाटन किया था। ६५० बेड़ का यह विशिष्ट अस्पताल पूर्वी–उत्तर भारत का सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल है। इस संस्थान में अब तक जिन महानुभावों का आगमन हुआ है उनमें तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम‚ प्रतिभा देवी सिंह पाटिल व रामनाथ कोविन्द समेत तत्कालीन उप राष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत आदि प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि ३० दिसंबर २००५ को तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने पेडि़एट्रिक कैंसर वार्ड़ के उद्घाटन समारोह में जब उनसे पूछा कि क्या अस्पताल के जिन कैंसर पीडि़त बच्चों से वे मिले हैं उनके निःशुल्क इलाज की घोषणा वे कर सकते हैंॽ इसके बाद १८ साल तक के सभी कैंसर पीडि़तों के निःशुल्क इलाज की घोषणा कर दी गई थी जो जारी है। अब संस्थान द्वारा शीघ्र ही फुलवारी शरीफ में बच्चों के पृथक कैंसर संस्थान का निर्माण शुरू होगा जिसका उद्घाटन रजत जयंती वर्ष के समापन पर होगा। यह बच्चों का पहला कैंसर अस्पताल होगा। किशोर कुणाल ने बताया कि मरणासन्न कैंसर मरीजों की सेवा–सुश्रुसा के लिए हास्पीस का संचालन २९ जुलाई २०२२ से पटना के भूतनाथ रोड़ में किया जा रहा है। महावीर कैंसर संस्थान में मात्र सौ रुपये शुल्क पर कैंसर मरीजों को एक यूनिट ब्लड़ और रक्त अवयव दिया जाता है। महावीर मन्दिर के सभी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को निःशुल्क भोजन दिया जाता है। सरकारी अनुदान और सेवाभावी संस्थाओं द्वारा उपलब्ध सहायता के अतिरिक्त महावीर मन्दिर के कोष से भी गरीब कैंसर मरीजों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। अतिथियों का स्वागत महावीर कैंसर संस्थान की चिकित्सा निदेशक ड़ॉ. मनीषा सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अस्पताल के निदेशक ड़ॉ. बी सन्याल ने किया। मौके पर जस्टिस पीके सिन्हा‚ पूर्व सैन्य अधिकारी जेनरल एके चौधरी‚ कार्किनोस हेल्थकेयर के ड़ॉ. वेंकटरमण‚ पूर्व विधि सचिव वासुदेव राम‚ बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अशोक घोष‚ महावीर आरोग्य संस्थान के सचिव ड़ॉ. एसएस झा‚ महावीर वात्सल्य अस्पताल के निदेशक ड़ॉ. एनपी सिंह‚ पूर्व आईएएस रामबहादुर यादव‚ महावीर नेत्रालय के निदेशक ड़ॉ. यूसी माथुर‚ महावीर कैंसर संस्थान की वरीय चिकित्सक ड़ॉ. विनीता त्रिवेदी‚ ड़ॉ. ऋचा चौहान‚ ड़ॉ. सुबोध कुमार आदि उपस्थित थे।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
बिहार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट:बिहार पुराना इतिहास दोहराएगा: उद्योग मंत्री

बिहार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट:बिहार पुराना इतिहास दोहराएगा: उद्योग मंत्री

संसद पर हमले की 22वीं बरसी पर भारी सुरक्षा चूक, दो युवक विजिटर गैलरी से लोकसभा में कूदे, दोनों के पास गैस कनस्तर थे

संसद पर हमले की 22वीं बरसी पर भारी सुरक्षा चूक, दो युवक विजिटर गैलरी से लोकसभा में कूदे, दोनों के पास गैस कनस्तर थे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend