ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कल होगा शपथग्रहण, दोनों कार्यक्रमों में पीएम मोदी होंगे शामिल

UB India News by UB India News
December 13, 2023
in खास खबर, प्रदेश
0
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कल होगा शपथग्रहण, दोनों कार्यक्रमों में पीएम मोदी होंगे शामिल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के नाम का ऐलान होने के बाद अब शपथ ग्रहण के कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है. इन दोनों राज्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. पीएम मोदी सबसे पहले सुबह साढ़े ग्यारह बजे मध्य प्रदेश पहुंचेंगे, जहां मोहन यादव सीएम पद की शपथ लेंगे. इसके बाद पीएम मोदी शाम को 4 बजे छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे, जहां विष्णु देव साय सीएम पद की शपथ लेंगे.

बीजेपी के लिए 3 अंक बेहद शुभ साबित होता है. पार्टी के नेता इंस अंक को पूरी सिद्दत से मानते हैं. यही वजह है कि छत्तीसगढ़ में 13 दिसंबर को नई सरकार का गठन हो रहा है. इसके साथ ही 3 मंत्रियों को ही शपथ दिलाने की चर्चा है. बता दें कि शपथग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. इसके अलावा शपथ के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

3 दिसंबर को आया था चुनाव परिणाम

 

खास बात है कि 3 अंक इसलिए भी बीजेपी के लिए लकी है. क्योंकि, चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को ही घोषित हुए थे और पार्टी ने 54 सीटों पर जीत दर्ज की थी. बता दें कि विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को साइंस कॉलेज मैदान में शपथ लेंगे. विष्णुदेव साय के साथ दो उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी शपथ लेंगे. यानी कुल 3 मंत्रियों का शपथग्रहण होगा, जबकि 8 अन्य मंत्रियों को एक सप्ताह के अंदर शपथ दिलाई जाएगी. यह पहली बार है, जब छत्तीसगढ़ में 2 बार में शपथग्रहण हो रहा है, जबकि इससे पहले सभी 13 मंत्रियों का शपथ एक साथ होता था.

विष्णुदेव साय का भी 3 अंक से खास कनेक्शन

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) का भी 3 अंक से खास कनेक्शन है. विष्णुदेव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को हुआ था. इस हिसाब से उनके जन्मतिथि का मुलांक 3 है. बता दें कि 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है. ज्योतिष के अनुसार, आने वाला साल मुलांक 3 वालों के लिए काफी बेहतर रहेगा.

शपथग्रहण के लिए बनाए जा रहे हैं 3 विशाल मंच

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है. शपथग्रहण समारोह के लिए 3 विशाल मंच बनाया जा रहे हैं और यहां भी 3 अंक का ख्याल रखा गया है. बताया जा रहा है कि बीचे के मंच पर शपथग्रहण होगा. वहीं, एक तरफ पीएम मोदी समेत अतिविशिष्ट आमंत्रित व्यक्तियों को बिठाया जाएगा. जबकि, दूसरी तरफ नवनिर्वाचित विधायक बैठेंगे.

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल गठन की कवायद जारी

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के गठन को लेकर कवायद जारी है. मंत्रिमंडल में आदिवासी, ओबीसी, सामान्य और अनुसूचित जाति वर्ग के विधायक शामिल होंगे. विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर रमन सिंह का नाम सामने आ रहा है, जबकि बृजमोहन अग्रवाल को प्रोटेम स्पीकर बनाया जा सकता है. एक ओबीसी, तीन-तीन सामान्य वर्ग से और अनुसूचित जाति वर्ग से मंत्री बनाया जा सकता है. मंत्रिमंडल के लिए रामविचार नेताम, विक्रम उसेंडी, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, ओपी चौधरी, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, लता उसेंडी, रेणुका सिंह, धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, गोमती साय के नाम पर भी चर्चा है.

90 में से 54 सीटों पर बीजेपी ने दर्ज की जीत

बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को मतदान हुआ था. इसके बाद 3 दिसंबर को मतों की गणना हुई थी, जिसमें बीजेपी ने राज्य की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 54 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं, 2018 में सीट जीतने वाली कांग्रेस इस बार 35 सीट पर सिमट गई. राज्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक सीट जीतने में कामयाब रही. छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रमुख आदिवासी चेहरे विष्णुदेव साय को रविवार (10 दिसंबर) को नवनिर्वाचित 54 बीजेपी विधायकों की बैठक के दौरान विधायक दल का नेता चुना गया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
धीरज साहू के रांची वाले घर में हैं 40 कमरे, लग्जरी गाड़ियों का जखीरा; 7वें दिन भी रेड जारी

धीरज साहू के रांची वाले घर में हैं 40 कमरे, लग्जरी गाड़ियों का जखीरा; 7वें दिन भी रेड जारी

पाकिस्तान को लगी मिर्ची! आर्टिकल 370 पर SC के फैसले पर जानिए क्या बोलीं पाक की पूर्व विदेश मंत्री

पाकिस्तान को लगी मिर्ची! आर्टिकल 370 पर SC के फैसले पर जानिए क्या बोलीं पाक की पूर्व विदेश मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend