छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री चुनने के लिए रायपुर स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक थोड़ी ही देर में शुरू होगी। बीजेपी की ओर से नियुक्त तीनों पर्यवेक्षकों समेत पार्टी के बड़े नेता दफ्तर में मौजूद हैं। हालांकि पूर्व सीएम रमन सिंह काफी देर बाद कार्यालय पहुंचे। अभी पर्यवेक्षकों की संगठन महामंत्री पवन साय और रमन सिंह के साथ बैठक चल रही है।
दूसरी तरफ, ऑब्जर्वर अर्जुन मुंडा, दुष्यंत कुमार गौतम और सर्बानंद सोनोवाल विधायकों से चर्चा कर सीएम के नाम को लेकर उनकी राय जानेंगे। सीएम को लेकर अर्जन मुंडा ने कहा- जनता कर रही है इंतजार आप भी इंतजार करिए। इससे पहले सीएम के नाम के सवाल पर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर कह चुके हैं कि नाम चौंकाने वाला हो सकता है।
आज दोपहर 2 बजे से बीजेपी कार्यालय में होगी बैठक
दरअसल आज दोपहर 12 बजे से बीजेपी के सभी 54 विधायकों को प्रदेश कार्यालय पहुंचने के लिए निर्देश दिए गए है. इसके बाद दोपहर 2 बजे बीजेपी कार्यालय में विधायक दल की बैठक होगी. इसी बैठक में विधायक दल का नेता और राज्य के मुख्यमंत्री का नाम फाइनल हो जाएगा. इस लिए देशभर की निगाहे इस बैठक पर टिकी हुई है. प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री व चुनाव सह प्रभारी डॉ. मनसुख मांडविया, भाजपा संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन रायपुर पहुंच चुके है.
54 विधायक तय करेंगे छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री
आपको बता दें कि बीजेपी की केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम की मौजूदगी में आज दोपहर में विधायक दल की बैठक होगी. इसके लिए आज सुबह 9 बजे सभी पर्यवेक्षक रायपुर पहुंच गए है.इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी शामिल होंगे.इसके साथ विधानसभा चुनाव जीते सभी 54 विधायक शामिल होंगे.


तीन चरणों में बीजेपी की बैठक
बीजेपी की बैठक तीन चरणों में होगी। सबसे पहले तीनों पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम की बैठक प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, नितिन नबीन और अजय जामवाल के साथ हुई। इसके बाद संगठन महामंत्री पवन साय और रमन सिंह के साथ तीनों पर्यवेक्षक ने बैठक कर उनकी राय जानी।
अंत में विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें सामूहिक या विधायकों से वन-टू-वन चर्चा होगी और पर्यवेक्षकों की ओर से मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा।



बैठक से पहले नवनिर्वाचित विधायक क्या बोले
विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी दफ्तर पहुंचे नवनिर्वाचित विधायक नया सीएम चुनने को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। विधायकों की भी अपनी राय है।
ईश्वर साहू, विधायक साजा
‘सनातन की रक्षा करने वाला ही मुख्यमंत्री बनना चाहिए’।
विजय शर्मा, विधायक कवर्धा
‘प्रदेश में सर्वमान्य चेहरा ही मुख्यमंत्री होगा’।

सुबह 9 बजे पहुंचे तीनों ऑब्जर्वर
इससे पहले बीजेपी की ओर से नियुक्त तीनों पर्यवेक्षक सुबह 9 बजे रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। इसके बाद अर्जुन मुंडा, दुष्यंत कुमार गौतम और सर्बानंद सोनोवाल एयरपोर्ट से सीधे बीजेपी प्रदेश कार्यालय रवाना हुए। यहां पहुंचने पर तीनों का प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने स्वागत किया।







