ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मिचौंग की तबाही के बीच आज फिर कई ट्रेनें हुई रद्द

UB India News by UB India News
December 8, 2023
in खास खबर, परिवहन
0
मिचौंग की तबाही के बीच आज फिर कई ट्रेनें हुई रद्द
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चक्रवात मिचौंग के कारण तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. इसका सबसे ज्यादा असर चेन्नई में देखने को मिल रहा है. चेन्नई की सड़कों पर गाड़ियां पानी में तैर रही हैं. वहीं, कई इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं. इस चक्रवात के कारण 5 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. हालांकि कुछ हिस्सों में बारिश कम हुई है, लेकिन हालात अभी भी सामान्य नहीं हैं. चेन्नई और दक्षिण भारत की ओर जाने वाली लगभग सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. गुरुवार को दक्षिण रेलवे ने 15 जोड़ी ट्रेनें रद्द कर दी हैं. आपको बता दें कि दक्षिण भारत की ओर जाने वाली ट्रेनें रद्द हैं. ऐसे में अगर दक्षिण भारत की तरफ जाने के लिए सोच रहे हैं तो इन ट्रेनें को नजर जो हमने आपके साथ शेयर किया है. साउथ रेलवे ने इन 15 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है.

इन ट्रेनों को किया गया है रद्द

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

1.  16031 Shri Mata Vaishno Devi Andaman Express
2.  20677 Vijayawada Vande Bharat Express
3.  20607 Mysuru Vande Bharat Express
4.  12007 Mysuru Shatabdi Express
5.  12675 Coimbatore Kovai Express
6.  12639 KSR Bengaluru Brindavan Express
7.  16057 Tirupati Express

8.  16058 Tirupati Express
9.  16053 Tirupati Express
10. 16054 Tirupati
11. 12243 Combatore Shatabdi Express
12. 12077 Vijayawada Jan Shatabdi Express
13. 22625 KSR Bengaluru Double Decker Express
14. 06067 Chennai Egmore Tirunelveli Vande Bharat Special
15. 06068 Tirunelveli – Chennai Egmore Vande Bharat

लगातार रद्द हो रही हैं ट्रेनें 

बता दें कि इससे पहले साउथ रेलवे ने कई दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया है.चेन्नई में लगातार भारी बारिश के कारण दक्षिण भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों को कैंसिल किया जा रहा है. ऐसे में आप इन दिनों साउथ की तरफ जाने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार ट्रेनों के ऊपर जरुर नजर डालें  नहीं तो आप स्टेशन पर पहुंचे तो पता चले कि आपकी जिसमें टिकट थी उस ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया है.

किसान के कई एकड़ फसल हुए बर्बाद

इस चक्रवात तूफान के कारण साउथ इंडिया के किसान भी प्रभावित हुए हैं. आंध्र प्रदेश के प्रभावित बापटला, कृष्णा, एनटीआर, गुंटूर, पालनाडु, एलुरु, पूर्वी गोदावरी, पश्चिम गोदावरी, अल्लूरी सीतारमाराजू, अनाकापल्ले, नेल्लोर और तिरुपति जिलों में हजारों एकड़ से अधिक फसलें क्षतिग्रस्त हो गईं.

‘मिचौंग’ से हुई तबाही देखकर रो पड़ेंगे आप, लोग हुए बेघर, कई जगहों पर बत्ती गुल

साइक्लोन ‘मिचौंग’ ने तमिलनाडु में भारी तबाही मचाई है। हालांकि ये तूफान गुजर गया है लेकिन अपने पीछे ये तबाही की निशानियां छोड़ गया है, फिलहाल बारिश रूक गई है लेकिन पिछले तीन दिन हुई लगातार भारी बारिश ने जनजवीन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है।

अभी भी कई स्थान जलमग्न है और बिजली आपूर्ति प्रभावित है लेकिन सामान्य स्थिति को बहाल करने के लिए राज्य सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हालात के मद्देनजर चेन्नई में आज भी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।

2015 में हुई थी ऐसी भयंकर बरसात…

आपको बता दें कि ‘मिचौंग’ की वजह से जितनी बारिश तमिलनाडु में पिछले तीन दिन में हुई है, उतनी बरसात तो साल 2015 के बाद से कभी भी राज्य में नहीं हुई थी।

वेलच्चेरी और तांबरम में भी भयंकर तबाही

‘मिचौंग’ के कारण केवल चेन्नई प्रभावित नहीं हुआ बल्कि वेलच्चेरी और तांबरम में भी भयंकर तबाही हुई है, यहां लोगों के घरों में पानी घुस गया है। फिलहाल लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया गया है। केवल तटीय इलाके नहीं बल्कि रिहायशी इलाकों में भी जलभराव होने से लोगों तक दैनिक जरूरत की चीजें जैसे दूध, फल-सब्जी नहीं पहुंच पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई वायरल वीडियो इस वक्त खराब मंजर की गवाही दे रहे हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चेन्नई के लिए रवाना

राज्य के मुख्य सचिव शिव दास मीणा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘जलभराव वाले इलाकों में भोजन के पैकेट और दूध की सप्‍लाई की जा रही है, जहां सुविधाएं नहीं पहुंच रही हैं, वहां जल्द ही पहुंच जाएगीं।’ आपको बता दें कि तमिलानाडु में बाढ़ प्रभावित एरिया का दौरा करने के लिए आज सुबह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी चेन्नई के लिए रवाना हुए हैं।

आज मौसम रहेगा साफ लेकिन …

मौसम विभाग ने कहा कि साइक्लोन ‘मिचौंग’ का असर खत्म हो गया है और इस कारण आज यहां पर बारिश नहीं होगी लेकिन पूर्वोत्तर मानसून की सक्रियता के कारण शाम तक तमिलनाडु के तटीय इलाकों में आज हल्की बारिश हो सकती है। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी मौसम साफ रहेगा तो वहीं ओडिशा और तेलंगाना में शाम तक हल्की बरसात होने के आसार हैं। शुक्रवार से एक बार फिर से चेन्नई समेत आस-पास के जिलों में हल्की बरसात देखने को मिलेगी और इसलिए लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
तीनों राज्यों में सीएम चेहरे को लेकर बीजेपी का मंथन जारी …

तीनों राज्यों में सीएम चेहरे को लेकर बीजेपी का मंथन जारी ...

रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के CM पद की शपथ ली, भट्टी विक्रमार्क बने डिप्टी सीएम

कौन है तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend