ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के उर्दू स्कूलों और मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में अब शुक्रवार को छुट्टी, जन्माष्टमी, रामनवमी जैसे पर्वों का अवकाश खत्म

UB India News by UB India News
November 29, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार, शिक्षा
0
बिहार के उर्दू स्कूलों और मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में अब शुक्रवार को छुट्टी, जन्माष्टमी, रामनवमी जैसे पर्वों का अवकाश खत्म
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शिक्षा विभाग के एक फैसले ने बिहार की राजनीति को सर्द मौसम में गर्म कर दिया है. फैसले को लेकर सरकार की मंशा पर बड़े सवाल खड़े किये जा रहे और ये पूछा जा रहा है कि आख़िरकार इस फैसले का मतलब क्या है, जब इस तरह का फैसला देश में कहीं नहीं हुआ है. इस फैसले से बीजेपी इतनी नाराज है कि वो नीतीश कुमार से मांग कर रही है कि अब नीतीश कुमार बिहार को इस्लामिक स्टेट बनाने की घोषणा भी लगे हाथों कर दें.

दरअसल पूरा मामला बिहार सरकार की छुट्टी से जुड़ा है. बिहार सरकार ने उर्दू स्कूलों में जुमा के दिन यानि शुक्रवार को अब साप्ताहिक अवकाश का दिन घोषित कर दिया है, यानी बिहार में जिस इलाके में मुस्लिम आबादी ज़्यादा है, यानी उनकी बहुलता है वहां अब जुमे के दिन यानी शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश होगा. बिहार संभवतः देश का पहला ऐसा राज्य होगा जहां मुसलमानों के लिए जुमे को सरकारी साप्ताहिक अवकाश घोषित किया गया है.

RELATED POSTS

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

इस फैसले में साफ-साफ निर्देश दिया गया है कि ये आदेश सिर्फ उर्दू स्कूलों या मकतबों के लिए ही नहीं है बल्कि कोई भी सरकारी स्कूल मुस्लिम बाहुल्य इलाके में होगा, वहां अब रविवार की जगह शुक्रवार को अवकाश होगा. इसे लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है लेकिन उसमें ये भी साफ किया गया है कि इसके लिए उस जिले के DM की अनुमति लेनी होगी. यानी DM ने रजामंदी दे दी तो किसी भी स्कूल में रविवार की जगह शुक्रवार को अवकाश घोषित किया जा सकता है.

यही नहीं शिक्षा विभाग ने 2024 के लिए सरकारी स्कूलों में छुट्टी की लिस्ट भी निकाली है, जिसमें शिक्षा विभाग ने 2024 में ईद और बकरीद की छुट्टी बढ़ा दी है. ईद और बकरीद पर पहले दो दिनों की छुट्टी होती थी. 2024 में दोनों पर्वों पर स्कूल तीन-तीन दिन बंद रहेंगे. इसके अलावा मुहर्रम पर दो दिन, शब-ए-बारात, चेहल्लुम, हजरत मोहम्मद साहब की जयंती पर एक-एक दिन की छुट्टी होगी. सरकार ने जन्माष्टमी, रामनवमी, महाशिवरात्रि, राखी, तीज, जीतिया जैसे कई पर्वों पर छुट्टी खत्म कर दी है.

इस फैसले ने बीजेपी को नाराज कर दिया है. बीजेपी विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल कहते हैं कि हम लोग पहले ही कहते आए हैं कि नीतीश सरकार बिहार में गजवा ए हिन्द का कानून लाना चाहती है और इस फैसले से साफ हो गया है कि हमारा आरोप और शक सही है. उन्होंने कहा कि अब नीतीश जी को बिहार को इस्लामिक स्टेट भी घोषित कर ही देना चाहिए. सरकार के इस फैसले ने हड़कंप मचा दिया है.

इस मामला के सामने आने के बाद बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री अशोक चौधरी को सफाई देनी पड़ी. चौधरी इस मामले में सफाई देते हुए हुए कहते हैं कि यह निर्णय प्रधान सचिव और मंत्री ने नहीं देखा होगा. ये जनभावनाओं से जुड़ा मामला है. लंबे समय से छुट्टियां दी जा रही है. छुट्टियां रद्द करने से जनभावना आहत होती हैं. छुट्टियों को रद्द करने का कोई औचित्य नहीं है. किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचा जा सकता है. उन्होंने कहा कि लोगों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. मुख्यमंत्री के जानकारी में जैसे ही यह मामला आएगा, वह जरूर हस्तक्षेप करेंगे. यह निर्णय नीचे के बाबू के स्तर पर लिया गया लगता है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

by UB India News
July 17, 2026
0

20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में एक बार फिर संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 यानी...

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

Next Post
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पिछले 16 दिनों से सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अंतिम दौर में

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पिछले 16 दिनों से सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अंतिम दौर में

लोजपा के 23 साल पूरे, पटना में चिराग तो हाजीपुर में चाचा पारस भरेंगे हुंकार

लोजपा के 23 साल पूरे, पटना में चिराग तो हाजीपुर में चाचा पारस भरेंगे हुंकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend