ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोजपा के 23 साल पूरे, पटना में चिराग तो हाजीपुर में चाचा पारस भरेंगे हुंकार

UB India News by UB India News
November 28, 2023
in खास खबर, पटना, लोजपा, वैशाली
0
लोजपा के 23 साल पूरे, पटना में चिराग तो हाजीपुर में चाचा पारस भरेंगे हुंकार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिवंगत नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की बनाई हुई लोक जनशक्ति पार्टी ने आज अपने 23 साल का सफर पूरा कर लिया है। चाचा-भतीजा के बीच हुए बंटवारे के बावजूद पार्टी अब अपने स्थापना के 24वें साल में प्रवेश कर रही है।

जमुई सांसद और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मंगलवार को पटना के बापू सभागार में अपने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ लोजपा का स्थापना दिवस मनाने जा रहे हैं।

RELATED POSTS

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

जबकि, केंद्रीय मंत्री चाचा और राष्ट्रीय लोजपा प्रमुख पशुपति कुमार पारस हाजीपुर में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जुट रहे हैं।

लोजपा के स्थापना दिवस के बहाने दोनों ही अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। क्योंकि, चंद महीनों में ही लोकसभा का चुनाव होना है।

हाजीपुर में चाचा पशुपति पारस पार्टी का स्थापना दिवस मानाएंगे।
हाजीपुर में चाचा पशुपति पारस पार्टी का स्थापना दिवस मानाएंगे।

नई नीतियों और ताकत की बात कर रहे हैं चिराग

चिराग पासवान लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी मंशा पहले जता चुके हैं। हाजीपुर लोकसभा सीट के साथ वो NDA के अंदर 2019 के तर्ज पर हिस्सेदारी चाहते हैं। इस बात को पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं। पार्टी की स्थापना से ठीक एक दिन पहले चिराग ने अपना एक वीडियो संदेश जारी किया था।

जिसमें वो बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के विजन के साथ नई नीतियों और ताकत की बात कर रहे थे। चिराग ने वीडियो में दावा किया कि उनकी पार्टी नई ऊर्जा के साथ लोकसभा चुनाव में उतरेगी।

पहली बार हाजीपुर को चुना

लोजपा ने अपने अब तक के सफर में हाजीपुर में कई कार्यक्रम किए, लेकिन कभी पार्टी का स्थापना दिवस नहीं मनाया था। यह पहली बार है जब वहां आज स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।

इस जगह को केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने चुना है। क्योंकि, हाजीपुर संसदीय सीट पर उनके भतीजे चिराग पासवान पहले ही दावा ठोक चुके हैं। जबकि, उनके चाचा इस सीट से वर्तमान सांसद हैं।

अलग-अलग होते हुए भी दोनों ही NDA गठबंधन में हैं। पशुपति कुमार पारस इस सीट को अपने हाथों से किसी कीमत पर जाने नहीं देना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने पार्टी का स्थापना दिवस मनाने के लिए हाजीपुर को इस बार चुना है।

2020 में पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान का निधन हुआ था और उसके बाद से ही चाचा-भतीजे की राह अलग हो गई। परिवार के साथ-साथ पार्टी भी दो भागों में बंट गई थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

by UB India News
July 17, 2026
0

20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में एक बार फिर संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 यानी...

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

Next Post
तेलंगाना चुनाव: आज शाम 6 बजे थम जाएगा प्रचार का शोर , क्या पीएम मोदी न बदल दिया है रुख ?

तेलंगाना चुनाव: आज शाम 6 बजे थम जाएगा प्रचार का शोर , क्या पीएम मोदी न बदल दिया है रुख ?

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का चार दिवसीय सत्र आज से शुरू

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का चार दिवसीय सत्र आज से शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend