ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेलंगाना चुनाव: आज शाम 6 बजे थम जाएगा प्रचार का शोर , क्या पीएम मोदी न बदल दिया है रुख ?

UB India News by UB India News
November 28, 2023
in खास खबर, दक्षिण भारत, प्रदेश
0
तेलंगाना चुनाव: आज शाम 6 बजे थम जाएगा प्रचार का शोर , क्या पीएम मोदी न बदल दिया है रुख ?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी कमर कसी हुई है. प्रचार का आज यानी 28 नवंबर अंतिम दिन है. ऐसे में सभी दल अपने-अपने स्तर पर पूरी ताकत झोंक देंगे. शाम 6 बजे प्रचार का शोर थम जाएगा. इसके बाद लागू होगा ‘साइलेंस पीरियड ऑफ 48 ऑवर्स’ यानी इस दौरान प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर ही प्रचार कर सकेंगे. इस दौरान किसी भी तरह का पोस्टर या ऑडियो-विजुअल प्रचार नहीं होगा. 48 घंटे बाद यानी 30 नवंबर को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा.

40 विधानसभा सीटों के लिए प्रदेश की जनता अपने-अपने वोट का इस्तेमाल करेगी. 2290 उम्मीदवार इस बार चुनावी मैदान में हैं जिनके भाग्य का फैसला ईवीएम में शाम 6 बजे कैद हो जाएगा.

RELATED POSTS

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

वहीं 3 दिसंबर को नतीजों में ये साफ हो जाएगा कि इस बार तेलंगाना विधानसभा पर किसका राज होगा. वैसे आंकड़ों और ट्रेंड की बात करें तो बीजेपी के लिए इस बार अच्छे समीकरण बन रहे हैं. यही वजह है कि बीजेपी खेमे में खुशी का माहौल है.

क्यों बीजेपी के लिए इस चुनाव में जीत के ज्यादा चांस?
भारतीय जनता पार्टी का खेमा इन दिनों खुश है क्योंकि इस बार पार्टी के सत्ता पर काबिज होने के चांस ज्यादा हैं. दरअसल तेलंगाना के विधानसभा पर कब्जे का रास्ता ग्रेटर हैदराबाद से होकर गुजरता है. लिहाजा ग्रेटर हैदराबाद को जिसने साध लिया वो चुनाव का किंग बन जाता है. वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां की कुल 40 में से 24 सीट आती हैं, ऐसे में इन 24 सीट में से जिस दल ने ज्यादा सीटों पर कब्जा जमाया उसके जीत का चांस भी उतना ही बढ़ जाता है.

बीते चुनाव में BRS ने शानदार जीत अर्जित की थी. 24 में से 15 सीट बीआरएस के खाते में आई थी, जबकि 7 सीट पर ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने कब्जा जमाया, कांग्रेस को 2 और बीजेपी महज 1 सीट मिली थी.

इस बार BJP के लिए क्यों खास?
बीजेपी के लिए ग्रेटर हैदराबाद इस बार जीत की वजह बन सकता है. इसकी सबसे बड़ी वजह है कि हैदराबाद निगम चुनाव में बीजेपी ने अपनी जीत सुनिश्चित कर ली थी. ये चुनाव 2020 में हुए थे. इस चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटों पर कब्जा जमाया था, हालांकि बीआरएस के खाते में 56 सीट आई थी, लेकिन टक्कर काफी करीबी थी. वहीं एआईएमआईएम को भी इस चुनाव 44 सीटें मिलीं थीं.

यही वजह है इस क्षेत्र में बीजेपी ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. अब अगर निगम के नतीजे दोहराए जाते हैं तो निश्चित है ग्रेटर हैदराबाद बीजेपी को बड़ी जीत दिला सकता है. पीएम मोदी ने यहां पर ना सिर्फ रोड शो किया बल्कि रैली में जबरदस्त भीड़ उमड़ी. जो बताती है बीजेपी को लेकर जनता में खासा  उत्साह देखने को मिल रहा है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

by UB India News
July 17, 2026
0

20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में एक बार फिर संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 यानी...

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

Next Post
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का चार दिवसीय सत्र आज से शुरू

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का चार दिवसीय सत्र आज से शुरू

मेक इन इंडिया का है जलवा, आइफोन की बिक्री में आया 177 फीसदी का उछाल, फॉक्सकॉन ने 1.5 अरब डॉलर निवेश करने का किया एलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend