ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी का मिशन तेलंगाना, पीएम मोदी की रैली समेत शाह और नड्डा भी करेंगे आज तूफानी प्रचार

UB India News by UB India News
November 26, 2023
in खास खबर, प्रदेश
0
बीजेपी का मिशन तेलंगाना, पीएम मोदी की रैली समेत शाह और नड्डा भी करेंगे आज तूफानी प्रचार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में अगला पड़ाव देश का दक्षिण राज्य तेलंगाना है. तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होना है. लिहाजा राजनीतिक दलों ने दक्षिण राज्य को फतह करने के लिए अपने प्रचार को रफ्तार देना शुरू कर दिया है. तेलंगाना में 25 नवंबर शनिवार को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धुआंधार प्रचार करेंगे. जबकि बीजेपी के अन्य दिग्गज नेता भी अलग-अलग शहरों में अपनी आमद दर्ज कराएंगे. इनमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल रहेंगे.

तेलंगाना के कामारेड्डी में पीएम मोदी की जनसभा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना के दौरे पर कामारेड्डी पहुंचेंगे. पीएम मोदी दोपहर करीब 1 बजे सभा स्थल पहुंचेंगे. जहां वह लोगों से बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की नीतियों के  साथ प्रधानमंत्री की गारंटी बताएंगे.

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

इसके बाद पीएम मोदी शाम 4 बजे दूसरी जनसभा में पहुंचेंगे. ये जनसभा महेश्वरम में आयोजित की जा रही है. यहां पर भी पीएम मोदी ना सिर्फ प्रत्याशियों के पक्ष में वोट  की अपील करेंगे बल्कि केसीआर सरकार और कांग्रेस की खामियों से भी जनता को रूबरू करवाएंगे.

अमित शाह हैदराबाद में करेंगे रोड शो
केंद्रीय गृह मंत्री भी शनिवार को तेलंगाना में तूफानी प्रचार करते नजर आएंगे. इस दौरान वह हैदराबाद में एक रोड शो में हिस्सा लेंगे. अमित शाह बीजेपी के स्टार प्रचारकों में शुमार हैं. इसके साथ ही वह आईटीसी काकतीय में सुबह 11 बजे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके अलावा शाह कोल्हापुर, मुनूगोड़े में भी जनसभा और रोड शो का हिस्सा होंगे. दोपहर 3 बजे गृहमंत्री संगरेड्डी में जनसभा को संबोधित करेंगे. हैदराबाद का रोड शो शाम 4 बजे बाद होगा.

जेपी नड्डा भी करेंगे प्रचार
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज प्रचारकों में शामिल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शनिवार को तेलंगाना में धुआंधार प्रचार करते नजर आएंगे. वह सूर्यापेट के हुजूरनगर में दो बजे जनसभा करेंगे. इसके अलावा सिकंदराबाद में भी शाम 4 बजे जेपी नड्डा जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद नड्डा की शनिवार की अंतिम जनसभा मुशीरबाद में होगी.

कुल मिलाकर बीजेपी मिशन तेलंगाना के मोड में नजर आएगी. पार्टी का शीर्ष नेतृत्व शनिवार को अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगता नजर आएगा.  तेलंगाना में 30 नवंबर को 40 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी. जबकि इसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. तेलंगाना में कुल 2290  उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. चुनाव के दौरान 59779 मतपत्र इकाइयों का इस्तेमाल किया जाएगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
क्या एनडीए में सन्तुष्ट नही है आरसीपी और कुशवाहा?

क्या एनडीए में सन्तुष्ट नही है आरसीपी और कुशवाहा?

जेडीयू के भीम संसद में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना

जेडीयू के भीम संसद में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend