ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जेडीयू के भीम संसद में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना

UB India News by UB India News
November 25, 2023
in जदयू, पटना
0
जेडीयू के भीम संसद में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की राजधानी पटना के वेटनरी मैदान में 26 नवंबर को जेडीयू की ओर से भीम संसद का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर जेडीयू की तैयारी पूरी है। जेडीयू के दलित नेताओं को पहले भी इस संसद को सफल बनाने की तैयारी का टास्क दिया गया था। उसके बाद ये नेता बिहार के विभिन्न जिलों में जाकर सभाएं की। उसके बाद लोगों से जनसंपर्क कर भीम संसद को सफल बनाने का आह्वान किया था। जेडीयू के लिए अब वो घड़ी आ गई है, जब इस संसद को सफल बनाना है। जेडीयू की मानें तो इस संसद के बहाने बीजेपी की जाति आधारित राजनीति को आईना दिखाना है।

बीजेपी को जवाब
बिहार भाजपा ने हाल के दिनों में सहजानंद सरस्वती की जयंती, यदुवंशी समाज मिलन समारोह कर विभिन्न जाति, समाज के वोट बैंकों को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की। इस बीच, जदयू भी अब ‘भीम संसद’ का आयोजन कर रही है। कहा जा रहा है कि भाजपा की जाति आधारित आयोजनों के जवाब में जदयू ‘भीम संसद’ के आयोजन में जुटी हुई है। पटना में आयोजित भीम संसद को लेकर जदयू ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। एससी एवं एसटी कल्याण मंत्री रत्नेश सादा ने कहा कि रैली में शामिल होने वाले लोगों के लिए व्यापक इंतजाम किये गये हैं। उन्होंने दावा किया कि इस कार्यक्रम में दो लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी इलाके से लोग भाग लेने आ रहे हैं।

RELATED POSTS

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

अशोक चौधरी का बयान
बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि आज संविधान और आरक्षण खतरे में है। संविधान बदलने की कोशिश की जा रही है तो सांप्रदायिक ताकतें समाज में वैमनस्यता फैला रही हैं। चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि वे दलितों के उत्थान के लिए बहुत कुछ कर बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने में जुटे हैं। कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री ने भीम संसद रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। भाजपा जदयू के इन दावों को दिग्भ्रमित करने वाला बता रही है। भाजपा इस कार्यक्रम के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रवक्ता योगेंद्र पासवान कहते हैं कि भीम संसद में कोई दलित या महादलित समाज का व्यक्ति नहीं आएगा। इस संसद में लोगों को जुटाने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया गया है।

पटना में आयोजित होगी सभा
दलितों को दिग्भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए पासवान ने कहा कि विकास मित्र और टोला सेवकों के जरिए यह भीम संसद करने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी लाचार हो चुके हैं और मंत्री उनकी चापलूसी में लगे हैं। उधर, नीतीश के करीबी मंत्री अशोक चौधरी ने लोगों से आग्रह किया कि पटना में भारी संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री के हाथ को मजबूत करें। उन्होंने संविधान विरोधी ताकतों को हराने की अपील की। जेडीयू की ओर से आयोजित बैठक में प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा, प्रभु नाम राम उपस्थित थे। इससे पहले 10 अक्टूबर को सीएम नीतीश कुमार ने भीम संसद के रथ को बिहार के भ्रमण पर रवाना किया था। भीम संसद बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के आदर्श और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ उन्हें राजनीतिक रूप से जागरूक करना भी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

by UB India News
July 16, 2026
0

राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहार सरकार द्वारा ग्राम पंचायत कर एवं दर शुल्क नियमावली-2026 को स्वीकृति...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

by UB India News
July 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लग चुकी है। चुनाव भले नरेंद्र भगत मंडल के अध्यक्ष नीरज...

नीतीश कुमार पर दिखने लगा है उम्र का असर?

नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल शुक्रवार 17 जुलाई को एक दिन के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उनका...

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बुधवार को पटना के प्रमुख...

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

by UB India News
July 16, 2026
0

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में बुधवार को पर्यटन विभाग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस...

Next Post
इंडिया’ गठबंधन में दिखने लगी दरार! अलग रही पार्टियां बिगाड़ने लगीं खेल

सियासत की शतरंज पर क्या होगी नीतीश की अगली चाल? राजनीतिक गलियारों में हलचल

नीतीश कुमार अपने नेताओं से फिर करेंगे वन टू वन वार्ता, राजनीतिक हलचल तेज, क्या हैं मुलाकातों के मायने?

2024 के चुनाव से पहले 'बम' फोड़ने की तैयारी तो नहीं?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend