ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सियासत की शतरंज पर क्या होगी नीतीश की अगली चाल? राजनीतिक गलियारों में हलचल

UB India News by UB India News
November 25, 2023
in जदयू, पटना, संपादकीय
0
इंडिया’ गठबंधन में दिखने लगी दरार! अलग रही पार्टियां बिगाड़ने लगीं खेल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश लोकसभा चुनाव की दिशा में बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है. वहीं 3 दिसंबर को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही देश की राजनीतिक पार्टियां दिल्ली की गद्दी के लिए जंग शुरू कर देंगी, लेकिन इन सबके बीच बिहार की सियासत किस करवट बैठेगी इस पर हर किसी की नजर होगी. बता दें कि महागठबंधन की सरकार चला रही जेडीयू और आरजेडी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. खासकर नीतीश और लालू के बीच एक ऐसी लड़ाई चल रही है जो देश की सत्ता के लिए जोर लगाने वाले दोनों बड़े दल बीजेपी और कांग्रेस के लिए रास्ता मुश्किल भी कर सकती है और कठिन भी कर सकती है. बता दें कि जिस INDIA गठबंधन को लेकर विपक्ष एकजुटता की बात कर रहा है उसके बीज नीतीश ने डाले हैं.

आपको बता दें कि, नीतीश ही वो पहले नेता थे जिन्होंने अपनी कोशिसो से इंडिया गठबंधन की मजबूती के लिए बेहतर और सफलतम प्रयास किए हैं, लेकिन ये वैसे ही था जैसे दूध को उबालने के लिए जिसने मेहनत की, उसे दूध पर मलाई पड़ते ही किनारे करने की कोशिस हो गई. इसके पीछे आरजेडी के लालू प्रसाद यादव की भूमिका को ना सिर्फ नीतीश बल्कि उन्हे चाहने वाले भी मानते हैं.

RELATED POSTS

चढ़ावा चोरी : धर्म और नैतिकता के बीच के अंतर को समझने की आवश्यकता है …………………..

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

वहीं बता दें कि लालू ने ऐसा क्यों किया इसका जवाब तो कोई नहीं जानता, लेकिन कहते हैं कि लालू ने कभी नहीं चाहा कि राजनीति में कभी नीतीश के सीनियर रहे लालू अपने से बड़े कद पर नीतीश को देखें. नीतीश संयोजक की भूमिका में इंडिया गठबंधन की नाव को आगे बढ़ाना चाहते थे लेकिन लालू ने कांग्रेस के साथ मिलकर उन्हें ही साइडलाइन कर दिया. लालू की इस कोशिश को नीतीश ने भांप लिया और इसका असर बिहार की राजनीति में महागठबंधन पर दिखने लगा, जो बिहार छोड़कर केंद्र की राजनीति में जाने का सपना देखने वाले नीतीश कुमार अब बिहार की राजनीति में ही खुद को स्थापित करने के मूड में दिख रहे हैं.

इसके साथ ही आपको बता दें कि लालू इस कोशिश में थे कि अगर नीतीश केंद्र की राजनीति में व्यस्त रहते तो वे अपने बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी को राज्य की सत्ता पर बैठा सकते थे, लेकिन लालू ने डबल गेम खेलकर नीतीश को चौकन्ना कर दिया. अब कब तक राजद के साथ रहेंगे नीतीश? क्या वह एक बार फिर लालू यादव को उन्हीं की चाल में फंसाने के लिए एनडीए का दामन थामेंगे ? अब ये तो नीतीश ही जानते हैं. पिछले दिनों ऐसे कई बयान और घटनाएं आईं जिसने हमें यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि नीतीश एनडीए का हिस्सा हो सकते हैं. अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त ही बताएगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ : मंदिर भी बना, अयोध्या भी बदली ,भारत ने सांस्कृतिक आत्मविश्वास पाया है…………

चढ़ावा चोरी : धर्म और नैतिकता के बीच के अंतर को समझने की आवश्यकता है …………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

भारतीय क्या स्वभाव से ही भ्रष्ट होते हैं? ऐसे भ्रष्ट कि भगवान राम तक को न बख्शें। दशकों से लोग...

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

by UB India News
July 16, 2026
0

राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहार सरकार द्वारा ग्राम पंचायत कर एवं दर शुल्क नियमावली-2026 को स्वीकृति...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

by UB India News
July 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लग चुकी है। चुनाव भले नरेंद्र भगत मंडल के अध्यक्ष नीरज...

नीतीश कुमार पर दिखने लगा है उम्र का असर?

नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल शुक्रवार 17 जुलाई को एक दिन के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उनका...

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बुधवार को पटना के प्रमुख...

Next Post
नीतीश कुमार अपने नेताओं से फिर करेंगे वन टू वन वार्ता, राजनीतिक हलचल तेज, क्या हैं मुलाकातों के मायने?

2024 के चुनाव से पहले 'बम' फोड़ने की तैयारी तो नहीं?

हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का शुभारंभ आज करेंगे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का शुभारंभ आज करेंगे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend