ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार सरकार ने विशेष राज्य के दर्जे के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव, कई तर्कों को किया शामिल

UB India News by UB India News
November 26, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार
0
बिहार सरकार ने विशेष राज्य के दर्जे के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव, कई तर्कों को किया शामिल

फाइल फोटो

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार सरकार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेज दिया है. मंगलवार को या प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में पारित हुआ था. विशेष राज्य के पक्ष में आंकड़ों के साथ सरकार की तरफ से कई तर्क दिए गए हैं. इस प्रस्ताव में बताया गया है कि राज्य में निर्धन तबके को गरीबी से बाहर निकलना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लिए 2.50 लाख करोड़ की आवश्यकता है. विशेष राज्य का दर्जा मिलने पर बिहार को हर साल 50,000 करोड़ की बचत होगी. इससे बिहार अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकेगा.

जानकारी के अनुसार पांच पेज के प्रस्ताव में विशेष राज्य के दर से के पक्ष में कई तार्किक आधार दिए गए हैं. राज्य के योजना और विकास मंत्री विजेंद्र यादव का कहना है कि केंद्र द्वारा गठित रघु राजन समिति ने देश के 10 सर्वाधिक पिछले राज्यों को चिन्हित किया था. इसमें बिहार भी शामिल था. मंत्री का कहना है कि इन राज्यों के विकास के लिए विशेष सहायता की बात भी कही गई थी. इसके मद्देनजर केंद्र बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे दे. उधर वित्त मंत्री विजय चौधरी की माने तो राज्य को विशेष राज्य का दर्जा मिलने से केंद्र की योजनाओं का केंद्रांश बढ़ेगा और इससे राज्य अपने संसाधनों को का उपयोग कल्याणकारी योजनाओं में कर सकेगा. प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष करों में छूट से निजी निवेश की गति और तेज होगी.

RELATED POSTS

नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

मंत्री ने कहा कि हमें केंद्रीय सहायता 90:10 के अनुपात में चाहिए जो फिलहाल नहीं है. बिहार सरकार ने विशेष राज्य का दर्जा देने की जो मांग रखी है उसमें कई अहम आधार है. राज्य सरकार का कहना है कि बिहार में गरीब परिवारों की संख्या 9442786 परिवार है इनकी आज 6,000 मासिक है. बिहार में गरीब परिवार की संख्या 34.33 फीसदी है राज्य के 63.74 फ़ीसदी परिवार की मासिक आय केवल 10,000 तक है. मात्र 9.983 फ़ीसदी परिवार ही 50,000 तक मासिक अर्जित करते हैं.

विजय चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार ने गरीबी दूर करने की योजना को लेकर जो प्रस्ताव तैयार किया गया है इसके तहत प्रदेश के 94 लाख गरीब परिवार को दो-दो लाख रुपए दिए जाने हैं. आवासहीन परिवारों को जमीन के लिए 60,000 की बजाय 1 लख रुपए और घर बनाने के लिए 120000 रुपये दिए जाने हैं. सतत जीविकोपार्जन योजना के लिए एक लाख की जगह 2 लाख दिए जाने की योजना है. पूरी योजना पर 5 सालों में 2.50 लाख करोड़ खर्च होने हैं. 5 साल में इसे पूरा करने के लिए हर साल 50000 करोड़ रुपए की जरूरत पड़ेगी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीतीश कुमार पर दिखने लगा है उम्र का असर?

नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल शुक्रवार 17 जुलाई को एक दिन के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उनका...

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बुधवार को पटना के प्रमुख...

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

by UB India News
July 16, 2026
0

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में बुधवार को पर्यटन विभाग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस...

जनसुराज के बड़े नेता छोड़ेंगे प्रशांत किशोर का साथ, आज बीजेपी में होंगे शामिल

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार की चर्चित विधानसभा सीट बांकीपुर में उपचुनाव से पहले जनसुराज को एक और बड़ा झटका लगने वाला है. दरअसल...

बिहार स्कूल लाइव क्लासेस’ आज से शुरू, सरकारी विद्यालयों में मुफ्त होगी JEE और NEET की तैयारी

बिहार स्कूल लाइव क्लासेस’ आज से शुरू, सरकारी विद्यालयों में मुफ्त होगी JEE और NEET की तैयारी

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से आधुनिक और तकनीक से जोड़ने की दिशा में...

Next Post
बीजेपी का मिशन तेलंगाना, पीएम मोदी की रैली समेत शाह और नड्डा भी करेंगे आज तूफानी प्रचार

बीजेपी का मिशन तेलंगाना, पीएम मोदी की रैली समेत शाह और नड्डा भी करेंगे आज तूफानी प्रचार

क्या एनडीए में सन्तुष्ट नही है आरसीपी और कुशवाहा?

क्या एनडीए में सन्तुष्ट नही है आरसीपी और कुशवाहा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend