ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चीन में तेजी से बीमार पड़ रहे बच्चे, क्या है रहस्यमयी निमोनिया और इसके लक्षण

UB India News by UB India News
November 25, 2023
in खास खबर, स्वास्थ
0
चीन में तेजी से बीमार पड़ रहे बच्चे, क्या है रहस्यमयी निमोनिया और इसके लक्षण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन में कोरोना वायरस महामारी (Covid-19) के बाद एक और रहस्यमयी बीमारी तेजी से फैलती जा रही है. चीनी मीडिया के मुताबिक, वहां के स्कूलों में तेजी से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं. चीन की राजधानी बीजिंग और उसके 500 मील (करीब 800 किमी) के दायरे में सभी अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं. इस बीमारी को रहस्यमयी निमोनिया (Mystery Pneumonia)कहा जा रहा है. बीमार बच्चों में फेफड़ों में जलन, तेज बुखार, खांसी और जुकाम जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं. बीमारी को फैलने से रोकने के लिए फिलहाल स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है. आइए जानते हैं क्या है ये रहस्यमयी निमोनिया और इससे बचने के क्या हैं उपाय:-

क्या है रहस्यमी बीमारी?
रहस्यमी निमोनिया का प्रकोप चीन में तेजी से बढ़ रहा है. इस रहस्यमयी न्यूमोनिया में बच्चों को फेफड़ों में दर्द और तेज बुखार जैसी परेशानी होती है. फेफड़े में दिक्कत होने की वजह से बच्चों को इस बीमारी में सांस लेने में दिक्कत होने लगती है. बीजिंग के लियाओनिंग में पीडियाट्रिक हॉस्पिटल बीमार बच्चों से भर गए हैं. बीजिंग चिल्ड्रन हॉस्पिटल बीमार बच्चों से पूरी तरह से भरा हुआ है. अभी इस बीमारी को कोई इलाज नहीं मिल पाया है.

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

अभी क्या हैं हालात?
ओपन-एक्सेस सर्विलांस प्लेटफॉर्म प्रोमेड ने चीन में फैल रहे इस न्यूमोनिया पर कहा है कि खासतौर से बच्चों को प्रभावित करने वाली ये बीमारी एक महामारी में भी बदल सकती है. उत्तरी चीन में इस बीमारी का प्रकोप अभी ज्यादा है. बीजिंग और लियाओनिंग के अस्पतालों में इस रहस्यमयी बीमारी से प्रभावित बच्चे सबसे ज्यादा आ रहे हैं. इस बीमारी के तेजी से फैलने की वजह से इन शहरों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं.

क्यों फैल रही है ये बीमारी?
चीनी प्रशासन का मानना है कि सांस लेने संबंधी परेशानियां बढ़ने की वजह से कोरोना से जुड़ी पाबंदियों में कमी आना है. इसके अलावा इन्फ्लूएंजा वायरस, माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया को भी इसकी वजह माना जा रहा है. चिंता की बात ये है कि इस बार चीन में वायरस युवा और बच्चों को ही ज्यादा बीमार बना रहा है.

चीन के हेल्थ अथॉरिटी का कहना है कि निमोनिया का बैक्टीरिया श्वसन तंत्र यानी रेसपिरेटरी सिस्टम को ही प्रभावित करता है. इसके अलावा केस ज्यादा बिगड़ने पर फेफड़े भी इससे प्रभावित हो रहे हैं. ऐसी स्थिति में लोगों को अस्पतालों में एडमिट कराना पड़ रहा है.

तो क्या रहस्यमयी निमोनिया महामारी है?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अभी तक रहस्यमयी निमोनिया के महामारी होने पर कोई जानकारी नहीं दी है. वहीं, सर्विलांस प्लेटफॉर्म प्रो-मेड ने भी कहा कि इसे महामारी कहना गलत होगा और जल्दबाजी भी. पिछले हफ्ते चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने निमोनिया फैलने की वजह कोरोना पाबंदियों का हटना बताया था. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बीमारी की जांच के लिए चीन में हाल फिलहाल में फैले सभी तरह के वायरस की लिस्ट मांगी है.

WHO ने क्या कहा?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि सांस की इस बीमारी के जोखिम को कम करने के लिए लोग तमाम तरह के दिशा निर्देशों का पालन करें. WHO ने बच्चों में निमोनिया के क्लस्टर पर चीन से डिटेल जानकारी मांगी है.

क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, रहस्यमयी बीमारी से बचने के लिए ऐहतिहात ही सबसे बड़ा उपाय है. WHO ने लोगों से कहा है कि वो मास्क पहन कर रखें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
भारत – ऑस्ट्रेलिया T20 : आखिरी ओवर का पूरा रोमांच , भारत को 6 गेंद पर चाहिए थे 7 रन, फिर गिरे लगातार गिरे तीन विकेट फिर भी मिली जीत

भारत - ऑस्ट्रेलिया T20 : आखिरी ओवर का पूरा रोमांच , भारत को 6 गेंद पर चाहिए थे 7 रन, फिर गिरे लगातार गिरे तीन विकेट फिर भी मिली जीत

अफगान दूतावास ने आज से भारत में बंद किया कामकाज, गिनवाईं ये 3 बड़ी वजह

अफगानिस्तान ने स्थायी रूप से बंद किया अपना दिल्ली दूतावास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend