ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत – ऑस्ट्रेलिया T20 : आखिरी ओवर का पूरा रोमांच , भारत को 6 गेंद पर चाहिए थे 7 रन, फिर गिरे लगातार गिरे तीन विकेट फिर भी मिली जीत

UB India News by UB India News
November 24, 2023
in क्रिकेट, खास खबर
0
भारत – ऑस्ट्रेलिया T20 : आखिरी ओवर का पूरा रोमांच , भारत को 6 गेंद पर चाहिए थे 7 रन, फिर गिरे लगातार गिरे तीन विकेट फिर भी मिली जीत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 2 विकेट से हराकर जीत के साथ सीरीज का आगाज किया है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. बल्लेबाजी के लिए मुफीद पिच पर ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंग्लिश ने अपने करियर का पहला शतक जड़ा और ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए थे और भारत को जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य दिया था. भारत ने इसके जवाब में एक गेंद रहते ही मैच अपने नाम किया. हालांकि, यह मैच काफी रोमांचक रहा.

ऑस्ट्रेलिया से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही और टीम ने 22 रनों के स्कोर पर ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे. लेकिन इसके बाद क्रीज पर आए सूर्यकुमार यादव ने ईशान किशन के साथ मिलकर टीम की पारी को संभाला. सूर्या और ईशान के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई. इस दौरान लग रहा था कि टीम आसानी से मैच जीत जाएगी. लेकिन ईशान के आउट होने के बाद भारत ने तिलक वर्मा और टीम को जीत के करीब लेकर आए कप्तान सूर्यकुमार यादव का विकेट गंवा दिया था. भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए सात रनों की जरुरत थी.

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

ऐसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच

भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए सात रन चाहिए थे और स्ट्राइक रिंकू सिंह ने पास थी, ऐसे में फैंस निश्चिंत थे. ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी ओवर फेंकने शॉन एबॉट आए थे. उनके ओवर की पहली ही गेंद पर रिंकू सिंह ने चौका जड़ा. इसके बाद टीम को जीत के लिए पांच गेंदों पर तीन रन चाहिए थे.

आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर रिंकू सिंह ने बाई के रूप में एक रन लिया और स्ट्राइक अक्षर पटेल के पास आई. टीम को अब जीत के लिए दो रन चाहिए थे.

तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन गेंद और बल्ले का सही कनेक्शन नहीं हुआ और वो आउट हुए. भारत को जीत के लिए अभी भी दो रन की जरुरत थी.

चौथी गेंद पर रवि बिश्नोई रन आउट हुए. रवि बिश्नोई ने शॉट खेला लेकिन गेंद विकेटकीपर के हाथों में गई. रिंकू सिंह रन लेने के लिए दौड़े और क्रीज पर पहुंच गए. लेकिन मैथ्यू वेड ने नॉन स्ट्राइक एंड पर फेंकी और रवि रन आउट हुए.

पांचवीं गेंद पर रिंकू सिंह ने डिप मिड विकेट पर शॉट खेलकर दो रन बटोरने की कोशिश की. रिंकू पहला रन लेने में सफल रहे, लेकिन दूसरा रन लेने के दौरान अर्शदीप सिंह रन आउट हुए. स्कोर टाई हो चुका था और भारत को जीत के लिए आखिरी गेंद पर एक रन की जरुरत थी.

मैच की आखिरी गेंद पर स्ट्राइक रिंकू सिंह के पास थी और उन्होंने बड़ी ही आसानी से छक्का जड़ दिया. हालांकि, उनके खाते में यह छक्का नहीं आया क्योंकि यह नो-बॉल थी. ऐसे में भारत ने एक गेंद रहते ही मैच अपने नाम किया.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
अफगान दूतावास ने आज से भारत में बंद किया कामकाज, गिनवाईं ये 3 बड़ी वजह

अफगानिस्तान ने स्थायी रूप से बंद किया अपना दिल्ली दूतावास

देश का PM कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो!

विशेष राज्य का दर्जा : यह नीतीश कुमार का पॉलिटिकल स्टंट है या कुछ और.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend