ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजस्थान में आज थम जाएगा प्रचार का शोर, शाम 6 बजे प्रदेश में लागू हो जाएगा साइलेंस पीरियड ऑफ 48 ऑवर्स

UB India News by UB India News
November 24, 2023
in खास खबर, प्रदेश
0
राजस्थान में आज थम जाएगा प्रचार का शोर, शाम 6 बजे प्रदेश में लागू हो जाएगा साइलेंस पीरियड ऑफ 48 ऑवर्स
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान का रण अपनी सरकार चुनने के लिए लगभग तैयार है. बीते कुछ दिनों से राजनीतिक दलों ने ताबड़तोड़ रैलियों और जनसभाओं के माध्यम से अपने-अपने प्रत्याशी के हक में वोट की अपील की है. सत्ताधारी कांग्रेस ने जहां अपने कामों का लेखा-जोख जनता के सामने रखा और दोबारा सरकार बनाने पर लुभावने वादे किए वहीं एक बार फिर राजस्थान की सत्ता पर काबिज होने के लिए बीजेपी ने मोदी रथ पर धुआंधार प्रचार किया. पीएम मोदी ने ना सिर्फ कांग्रेस के काले कारनामों को जगजाहिर किया बल्कि अपनी सरकार के आने पर प्रदेश के विकास को लेकर पार्टी की रणनीति भी बताई.

राजस्थान की जनता से राजनीतिक दलों के वादे और दावों का आज यानी 23 नवंबर अंतिम दिन है. शाम 6 बजे बाद राजनीतिक दलों के तूफानी प्रचार का शोर थम जाएगा. आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी और प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे दिग्गजों के रथ एक बार फिर थम जाएंगे. खास बात यह है कि इस प्रचार के शोर के थमने के साथ ही राजस्थान में साइलेंस पीरियड ऑफ 48 ऑवर्स भी लागू हो जाएगा. आइए जानते हैं क्या है इसका मतलब.

RELATED POSTS

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

क्या है साइलेंस पीरियड ऑफ 48 ऑवर्स
राजस्थान में चुनावी प्रचार का शोर शाम 6 बजे थम जाएगा. हालांकि पहले ये टाइम शाम को 5 बजे का होता था, लेकिन इसमें एक घंटे का इजाफा किया गया है. इसके पीछे लॉजिक दिया गया कि जब मतदान शाम 6 बजे तक चलता है तो प्रचार का वक्त भी इतना ही होना चाहिए. बहरहाल बात करते हैं साइलेंस पीरियड ऑफ 48 ऑवर्स की. इस दौरान चुनावी राज्य में कहीं भी रोड शो नहीं किया जा सकता है. इसके साथ ही कोई जुलूस, रैली और सभा के आयोजन पर भी रोक लग जाती है.

यानी प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगना है तो किसी भी तरह की सार्वजनिक सभा नहीं की जा सकती है और ना इसको लेकर किसी तरह का कोई शोर मचाया जा सकता है. इसके कहते हैं साइलेंस पीरियड ऑफ 48 ऑवर्स. यानी प्रचार का शोर थमने के 48 घंटे तक इसे लागू किया जाता है. मतदान शुरू होने के साथ ही ये पारियड खत्म हो जाता है.

बाहरी प्रचारक को छोड़ना होगा राजस्थान
साइलेंस पारियड के दौरान सभी बाहरी प्रचारकों जो प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करने के लिए राजस्थान में डेरा जमाए हुए थे उन्हें भी राज्य छोड़ना होता है. आप सोच रहे होंगे तो फिर प्रत्याशी क्या अपने लिए वोट की अपील नहीं कर पाएगा. ऐसा नहीं है प्रत्याशी को वोट मांगने की अनुमति अंतिम समय तक दी जाती है. लेकिन तरीका बदल जाता है. साइलेंस पीरियड में प्रत्याशी घर-घर जाकर शांतिपूर्वक अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर सकता है.

199 सीट पर होगा मतदान 
राजस्थान में 25 नवंबर को 199 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है. एक सीट श्रीगंगानगर जिले के करणपुर विधानसभा सीट के कांग्रेस उम्मीदवार के निधन की वजह से खाली हो गई है. इस पर फिलहाल वोटिंग नहीं कराई जाएगी. हालांकि बाद में चुनाव आयोग इस सीट को लेकर अलग मतदान की तिथि घोषित करेगा. वहीं 199 सीटों पर वोटिंग के नतीजे 3 दिसंबर रविवार को घोषित किए जाएंगे. यानी 3 दिसंबर को ये साफ हो जाएगा कि इस बार राजस्थान अपना इतिहास दोहराते हुए एक बार फिर दूसरे राजनीतिक दल को सरकार बनाने के लिए मौका देगा या फिर उलटफेर करते हुए राजस्थान में दोबारा कांग्रेस की ही सरकार बनेगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 14, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

Next Post
इजरायल-हमास के बीच 4 दिवसीय युद्ध विराम होने के बादवजूद अभी तक बंधकों की रिहाई नहीं

इजरायल-हमास के बीच 4 दिवसीय युद्ध विराम होने के बादवजूद अभी तक बंधकों की रिहाई नहीं

मथुरा पहुंचे PM मोदी, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में किया दर्शन ,

मथुरा पहुंचे PM मोदी, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में किया दर्शन ,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend