ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ, मुझे रोकने के लिए…

UB India News by UB India News
November 22, 2023
in LOKSHBHA
0
कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ, मुझे रोकने के लिए…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के फायरब्रांड नेता अकबरुद्दीन ओवैसी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. इस बार उन्होंने स्टेज से ही भरी भीड़ के सामने एक पुलिस इंस्पेक्टर को धमका दिया है. पुलिस वाले की सिर्फ इतनी ही गलती थी कि उसने अकबरुद्दीन की तरफ इशारा कर कहा कि भाषण देने का समय खत्म हो रहा है. इस पर हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ने नाराज होकर उसे धमकी दे डाली.

दरअसल, अकबरुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार (22 नवंबर) को एक पुलिस इंस्पेक्टर को खुलेआम धमकी दी. पुलिस इंस्पेक्टर ने जूनियर ओवैसी को राज्य में लागू आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए कहा था. पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें अब अपना भाषण रोकना चाहिए, क्योंकि वह आदर्श आचार संहिता के तहत तय की गई समय सीमा को पार कर चुके हैं. इस पर हैदराबाद में जनसभा को संबोधित कर रहे ओवैसी ने पुलिस अधिकारी को वेन्यू से जाने को कह दिया.

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

अकबरुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा?

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अकबरुद्दीन ओवैसी ने पुलिस इंस्पेक्टर को धमकाते हुए कहा कि अगर वह अपने समर्थकों की तरफ इशारा कर दें, तो उन्हें यहां से दौड़कर भागना पड़ेगा. जूनियर ओवैसी ने कहा, ‘आपको क्या लगता है कि चाकुओं और गोलियों को खाने के बाद मैं कमजोर हो गया हूं. ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि अभी भी मेरे भीतर बहुत हिम्मत है. अभी पांच मिनट बाकी हैं और मैं अभी पांच मिनट बोलूंगा.’

उन्होंने आगे कहा, ‘कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ है मुझे रोकने के लिए. अगर मैंने इशार कर दिया तो आपको दौड़ना पड़ेगा. क्या मैं इन्हें दौड़ने के लिए कहूं? मैं कह रहा हूं कि ये लोग हमें कमजोर करने के लिए आए हैं.’ अकबरुद्दीन चंद्रयानगुट्टा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार हैं. यह सीट एआईएमआईएम का गढ़ रही है. पार्टी ने पिछले दो विधानसभा चुनावों 2014 और 2018 में इस क्षेत्र से जीत हासिल की है.

बीजेपी ने बोला हमला

तेलंगाना बीजेपी ने ओवैसी के बयान पर कहा कि बीजेपी सरकार होगी तो इस हरकत के लिए ‘बुलडोजर की कार्रवाई’ होगी. तेलंगाना बीजेपी ने कहा, ‘दशकों से कांग्रेस और बीआरएस के सपोर्ट से एआईएमआईएम एक क्रिमिनल एंटरप्राइजेज बन गया है. इसने हैदराबाद शहर को वंचित और अपराधग्रस्त रखा है. जानबूझकर पैदा की गई इस गंदगी को साफ करने का समय आ गया है. बीजेपी सरकार में अकबरुद्दीन की इस हरकत पर बुलडोजर से जवाब दिया जाएगा.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
राजस्थान में मतदान से पहले एक मंच पर दिखे PM मोदी और वसुंधरा राजे

राजस्थान में मतदान से पहले एक मंच पर दिखे PM मोदी और वसुंधरा राजे

जयपुर में मौन रहकर वोटों का ध्रुवीकरण कर गए पीएम मोदी

जयपुर में मौन रहकर वोटों का ध्रुवीकरण कर गए पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend