ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, DM की गाड़ी ने कई लोगों को कुचला, 3 की मौके पर मौत

UB India News by UB India News
November 22, 2023
in खास खबर, दुर्घटना, मधेपुरा
0
बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, DM की गाड़ी ने कई लोगों को कुचला, 3 की मौके पर मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मधेपुरा जिला से है जहां एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. मंगलवार की सुबह हुए इस सड़क हादसे में मधेपुरा डीएम विजय प्रकाश मीणा की सरकारी गाड़ी से कुचलकर तीन लोगों की मौत हो गई है. सड़क हादसे की ये घटना मधुबनी जिला के फुलपारस थाना क्षेत्र के फुलपरास पुरवरी टोला के पास एन एच 57 पर हुई है. जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद डीएम समेत सभी लोग मौका-ए-वारदात से फरार हो गए.

हादसे का शिकार हुए मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक इस हादसे में सड़क पेंट करने वाले एक मजदूर, एक महिला और एक बच्चे की मौत हुई है. इस हादसे के बाद डीएम और उनके साथ गाड़ी में मौजूद रहे सारे स्टाफ वहां से फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह डीएम विजय प्रकाश मीणा का वाहन दरभंगा से लौट रहा था. इसी दौरान एन एच 57 पर पुरवारी टोला के पास सबसे पहले डीएम के वाहन ने सड़क पर उजली पट्टी रंग रहे एक मजदूर को कुचला.

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

इस घटना के बाद भागने के क्रम में डीएम की गाड़ी जो कि इनोवा एसयूवी बताई जाती है, अनियंत्रित हो गई और सड़क की दूसरी तरफ जाकर एक महिला और उसके साथ जा रहे बच्चे को भी कुचल दिया. हादसे का शिकार हुए तीनों की मौत मौके परी हो गई. इस हादसे में एक अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे नाजुक हालत में इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है. इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है.

मृतकों की पहचान गुड़िया कुमारी (उम्र 35 वर्ष) और उसकी बेटी आरती कुमारी (उम्र 05 वर्ष) के रूप में की गई है. ये दोनों फुलपरास के पुरवारी टोला की रहने वाली थीं. एक मृतक सड़क पर काम करने वाला एनएचएआई का कर्मी था. दो घायलों की पहचान अशोक कुमार सिंह और राजेश कुमार सिंह के रूप में हुई है. दोनों राजस्थान से हैं और ये भी एनएच पर काम कर रहे थे.

दरभंगा से आ रही थी मधेपुरा डीएम की गाड़ी

घायलों को बेहतर इलाज के लिए फुलपरास रेफरल अस्पताल से डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. बताया जाता है कि डीएम की गाड़ी दरभंगा से मधेपुरा की ओर जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया. हादसे के बाद मधुबनी डीएम की गाड़ी रेलिंग से टकरा गई.

घटना से आक्रोशित हुए लोग एनएच-57 को जाम करने के बाद हंगामा करने लगे. लोगों ने डीएम की गाड़ी को घेर लिया. गाड़ी में तोड़फोड़ करने लगे. फुलपरास थाना के पास फोरलेन पर यह दुर्घटना हुई है. घटना के बाद मधेपुरा के जिलाधिकारी की गाड़ी घटनास्थल पर ही खड़ी रही लेकिन चालक समेत सवार लोग फरार हो गए. बता दें कि मधेपुरा के वर्तमान डीएम विजय प्रकाश मीणा हैं.

कैसे हुई घटना?

बताया जाता है कि सुबह में एनएचएआई के कर्मी सड़क पर सफेद पट्टी पेंट कर रहे थे. अचानक एक महिला अपनी बेटी के साथ सड़क पर आ गई. उन्हें बचाने के लिए डीएम की गाड़ी के ड्राइवर ने पूरी कोशिश की लेकिन यह घटना हो गई. डीएम की गाड़ी में मधेपुरा के डीएम नहीं थे. इसकी पुष्टि मधेपुरा के डीपीआरओ कुंदन कुमार सिंह ने की है. घटना के बाद पुलिस समेत वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
मणिपुर यौन हिंसा मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- अगर सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो हम करेंगे

RRTS पर दिल्ली सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने दिया अल्टीमेटम, कहा- 1 सप्ताह में 415 करोड़ दें, वरना रोक देंगे विज्ञापन बजट

कनाडा में हिंदू आस्था से जुड़े प्रतीक के लिए लड़ाई हुई शुरू

कनाडा में हिंदू आस्था से जुड़े प्रतीक के लिए लड़ाई हुई शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend