ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प. बंगाल: टीएमसी नेता की हत्या नियोजित, कॉन्ट्रैक्ट किलर का एंगल आया सामने

UB India News by UB India News
November 14, 2023
in पश्चिम बंगाल, प्रदेश
0
प. बंगाल: टीएमसी नेता की हत्या नियोजित, कॉन्ट्रैक्ट किलर का एंगल आया सामने
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोलकाता: दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता की हत्या का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस प्रथम दृष्टता तृणमूल कांग्रेस के नेता सैफुद्दीन लश्कर की हत्या मामले में नियोजित रूप से प्लान करके इस घटना को अंजाम देने की बात कही है। वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेता लश्कर की हत्या के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़क गया। स्थानीय लोगों ने आस-पास की दुकानों और घरों में तोड़फोड़ और आगजनी करनी शुरू कर दी। गुस्साए लोगों ने एक व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या भी कर दी। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

नियोजित तरीके से की गई हत्या 

वहीं जिला पुलिस सूत्रों की माने तो तृणमूल नेता लश्कर की हत्या हत्या आवेश में नहीं बल्कि पूर्व नियोजित थी। शुरुआती जांच में यह पता चला है कि हत्या की जगह और समय को लेकर पहले से प्लानिंग की गई थी। क्योंकि हत्या जहां हुई वहां पर पहले से ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे। वहीं जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरी संभावना है कि हत्यारों ने मारे गए नेता की दिनचर्या का पूरी तरह से होमवर्क किया था। उन्हें पता था कि हर सुबह वह अकेले नमाज अदा करने के लिए एक स्थानीय मस्जिद में जाते थे। दूसरी बात यह कि हत्या की प्रकृति से, जहां उसे बहुत करीब से गोली मारी गई थी, इससे हत्यारों की संलिप्तता अधिक स्पष्ट होती जा रही है। संभावना है कि हत्यारे अपराध स्थल के गांव के बाहर से आए थे।

RELATED POSTS

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

उग्र समर्थकों ने घरों में लगाई आग

वहीं हत्या के बाद जयनगर इलाके में उनके समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया। ग्रामीणों का एक वर्ग, विशेष रूप से सत्तारूढ़ दल से जुड़े लोग उग्र हो गए। उन्होंने दो स्थानीय ग्रामीणों को पकड़ कर उनकी पिटाई शुरू कर दी। इनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे व्यक्ति को पुलिस ने बचा लिया। उग्र लोगों ने इलाके के कम से कम 10 घरों में आग लगा दी। वहीं भीड़ द्वारा मारे गए शाहबुद्दीन शेख की पत्नी ने कहा कि उनके मृत पति सक्रिय रूप से तृणमूल कांग्रेस से जुड़े थे। वहीं अब पुलिस ने इस पूरी घटना में तीन मामले दर्ज किए हैं। इनमें पहला मामला लश्कर की हत्या, दूसरा शेख की पीट-पीटकर हत्या और तीसरा घर जलाने का मामला शामिल है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

by UB India News
July 11, 2026
0

मानसून की वजह से कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़...

ममता की पार्टी में क्‍यों मची भगदड़?

सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य

by UB India News
July 9, 2026
0

ज़ुल्फे बंगाल और हुज्जते बंगाल यह बंगालियों के लिए कहा जाता है. वे कभी किसी से टकराव ले सकते हैं....

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को...

Next Post
छत्तीसगढ़ में मतदान का दूसरा चरण 17 नवंबर को,हमनाम प्रत्याशियों ने बढ़ाई वोटर्स की मुश्किल

छत्तीसगढ़ में मतदान का दूसरा चरण 17 नवंबर को,हमनाम प्रत्याशियों ने बढ़ाई वोटर्स की मुश्किल

राजस्थान में कौन होगा बीजेपी का सरताज?

राजस्थान में कौन होगा बीजेपी का सरताज?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend