ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

छत्तीसगढ़ में मतदान का दूसरा चरण 17 नवंबर को,हमनाम प्रत्याशियों ने बढ़ाई वोटर्स की मुश्किल

UB India News by UB India News
November 14, 2023
in LOKSHBHA
0
छत्तीसगढ़ में मतदान का दूसरा चरण 17 नवंबर को,हमनाम प्रत्याशियों ने बढ़ाई वोटर्स की मुश्किल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के चलते मतदान का दूसरा चरण 17 नवंबर को होना है. अंतिम चरण को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी कमर और कस ली है. क्योंकि यहीं तय होगी नतीजों की दशा और दिशा. दूसरे चरण में स्थिति मजबूत करने वाला दल अपनी सरकार बनाने में भी अहम रोल निभा पाएगा. यही वजह है कि पॉलिटिकल पार्टीज अपने-अपने स्तर पर प्रत्याशियों के धुआंधार प्रचार में जुटी है. इस बीच मतदाताओं के सामने एक बड़ी मुश्किल आ खड़ी हुई है. ये ऐसी मुश्किल है जिसके बारे में जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे. जी हां छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण के मतदान के बीच कुछ सीटें ऐसी हैं जहां प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करना वोटर्स के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है.

आप सोच रहे होंगे कि वोटर्स को वोट देने में क्या मुश्किल आ सकती है. अगर आप सोच रहे हैं कि बूथ या व्यवस्था को लेकर कोई परेशानी है तो ऐसा नहीं है. दरअसल वोटर्स के सामने दिक्कत अपने उम्मीदवार को पहचान पाना. कुछ सीटें ऐसी हैं जहां पर हमनाम प्रत्याशियों ने लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. आइए जानते हैं कि उन सीटों के बारे में जहां एक ही नाम के दो प्रत्याशी एक ही सीट से खड़े हैं. ऐसे में मतदाताओं के लिए अपने कैंडिडेट का चयन करना एक बड़ा चैलेंज बन गया है.

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

25 फीसदी सीटों पर डुप्लिकेट कैंडिडेट्स
छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभा सीटों में से 25 फीसदी सीटें ऐसी है जहां पर डुप्लिकेट कैंडिडेट्स खड़े हैं यानी यहां पर एक ही सीट पर एक ही नाम के दो या दो से ज्यादा उम्मीदवार अपनी-अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं. ऐसे में मतदाताओं के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है. लिहाजा अब अपने प्रत्याशी को वोट देने के लिए सिर्फ नाम से काम नहीं चलेगा. बल्कि वोटर्स को उनके चुनाव चिन्ह के आधार पर ही वोट करना होगा.

इन सीटों पर हमनाम प्रत्याशियों ने बढ़ाई चुनौती
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ सीटें डुप्लिकेट कैंडिडेट्स के चलते चर्चा का विषय बनी हुई हैं. इनमें कसडोल विधानसभा सीट की बात करें तो यहां से कांग्रेस और बीजेपी के उम्मीदवारों के खिलाफ जो निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में है उसका भी नाम संदीप साहू है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भी संदीप साहू नाम से ही है. इसी तरह बीजेपी ने धनीराम धीवर को अपना कैंडिडेट बनाया है तो उनके सामने भी धनीराम नाम का ही इंडिपेंडेंट कैंडिडेट चुनाव लड़ रहा है.

वहीं सरगुजा संभाग में विधानसभा की कुल 14 सीट शामिल होती हैं. इनमें से प्रेमनगर पर कांग्रेस-बीजेपी दोनों ही पार्टी के उम्मीदवारों का नाम एक ही है. यहां से दोनों ही दलों ने खेलसाय सिंह नाम के प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा है. खास बात यह है कि इसी नाम से एक निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहा है.

जांजगीर-चांपा विधानसभा सीट से व्यास कश्यप नाम के उम्मीदवार को कांग्रेस ने टिकट दिया है, जबकि इसी सीट पर तीन निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं और तीनों का नाम व्यास कश्यप है. इसके अलावा सीतापुर सीट की बात करें तो यहां बीजेपी ने रामकुमार के नाम से कैंडिडेट को टिकट दिया वहीं इसी नाम का एक इंडिपेंडेंट कैंडिडेट भी चुनाव लड़ रहा है. कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में इस बार निर्दलीय उम्मीदवारों ने वोटर्स के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है, क्योंकि कई सीटों पर हमनाम के उम्मीदवार लोगों के लिए एक बड़ा चैलेंज बने हुए हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
राजस्थान में कौन होगा बीजेपी का सरताज?

राजस्थान में कौन होगा बीजेपी का सरताज?

मध्य प्रदेश बीजेपी के सुरेंद्र पटवा पर दर्ज है 175 आपराधिक मामले , कांग्रेस के 230 उम्मीदवारों में से 121 पर आपराधिक मामले

मध्य प्रदेश बीजेपी के सुरेंद्र पटवा पर दर्ज है 175 आपराधिक मामले , कांग्रेस के 230 उम्मीदवारों में से 121 पर आपराधिक मामले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend