ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उदयपुर टेलर हत्याकांड के आरोपी का बीजेपी से है संबंध: अशोक गहलोत

UB India News by UB India News
November 13, 2023
in LOKSHBHA
0
उदयपुर टेलर हत्याकांड के आरोपी का बीजेपी से है संबंध: अशोक गहलोत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर के टेलर कन्हैया लाल की हत्या को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कन्हैयालाल की हत्या करने वाले शख्स का संबंध बीजेपी से है. साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी राज्य में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है. सीएम गहलोत ने रविवार को जोधपुर में पत्रकारों से कहा कि अगर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के बजाय राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने मामले को संभाला होता, तो जांच तार्किक निष्कर्ष तक पहुंच जाती.

बीजेपी पर गहलोत का हमला

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

उन्होंने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी और इसकी जानकारी मिलते ही मैंने अपना निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिया और उदयपुर के लिए रवाना हो गया था. हालांकि, भाजपा के कई शीर्ष नेताओं ने उदयपुर घटना की जानकारी होने के बाद भी हैदराबाद में एक कार्यक्रम में भाग लेने का फैसला किया था. एनआईए ने घटना के दिन ही मामला अपने हाथ में ले लिया था और राज्य सरकार ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई थी.

सीएम गहलोत ने आगे कहा कि NIA ने क्या कार्रवाई की, यह किसी को नहीं पता. अगर हमारी एसओजी ने मामले की जांच की होती तो अब तक दोषियों को न्याय के कटघरे में खड़ा कर दिया गया होता.

बता दें कि पिछले साल 28 जून को उदयपुर के मालदास इलाके में कन्हैया लाल की नृशंस हत्या कर दी गई थी. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने इस घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था. इस वीडियो में उन्होंने “सिर काटने” का दावा किया. हालांकि, घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था. पुलिस ने कहा था कि हमलावरों ने वीडियो में अपनी पहचान रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद के रूप में बताई.

“भाजपा नेता उन्हें छुड़ाने के लिए पुलिस स्टेशन आए थे”

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा था कि घटना से कुछ दिन पहले, हमलावरों को पुलिस ने एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था और भाजपा नेता उन्हें छुड़ाने के लिए पुलिस स्टेशन आए थे. गौरतलब है कि निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में कथित तौर पर सामग्री पोस्ट करने के आरोप में पिछले साल 28 जून को दिनदहाड़े दो हमलावरों ने उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की उनकी दुकान के अंदर घुसकर सिर काट कर हत्या कर दी थी.

इस घटना से पूरे देश में था रोष

यह घटना पैगंबर के खिलाफ कथित बयानबाजी के लिए शर्मा को भाजपा से निलंबित किए जाने के ठीक बाद सामने आई थी. उदयपुर के दर्जी का सिर काटने की घटना से पूरे देश में सार्वजनिक आक्रोश फैल गया. मामला सामने आने के बाद उदयपुर के धानमंडी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में 29 जून, 2022 को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा फिर से दर्ज किया गया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
असम राज्यपाल की उदयपुर की एंट्री पर रोक लगाने के लिए आयोग पहुंचे गौरव बल्लभ

असम राज्यपाल की उदयपुर की एंट्री पर रोक लगाने के लिए आयोग पहुंचे गौरव बल्लभ

तेजस्वी यादव की अनोखे तरीके से हुई पूजा

तेजस्वी यादव की अनोखे तरीके से हुई पूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend