ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस ने ईडी पर लगाया भूपेश बघेल की छवि खराब करने की साजिश का आरोप

UB India News by UB India News
November 13, 2023
in LOKSHBHA
0
छ्त्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव दो फेज में होंगे, पहले चरण में 7 नवंबर को डाले जाएंगे वोट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

छत्तीसगढ़ में महादेव एप को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई पर कांग्रेस ने उठाए हैं। साथ ही कांग्रेस ने ईडी की गिरफ्त में आए असीम दत्ता के जरिए किए गए खुलासे पर करारा जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि को खराब करने की साजिश करार दिया है। साथ ही दत्ता का न्यायालय में पेश किया गया बयान भी साझा किया है। राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि ईडी ने कुछ दिनों पहले एक ड्राइवर को पकड़ा था, जिसके कथित बयान के आधार पर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर महादेव एप से 508 करोड़ रू लेने का आरोप लगाते हुये एक प्रेस नोट जारी किया था। ईडी के प्रेस नोट का आधार ड्राइवर असीम दत्ता का कथित बयान था, जिसका दावा ईडी कर रही है। लेकिन उसी असीम दत्ता ने न्यायालय के समक्ष अपने अधिवक्ता के माध्यम से जो बयान दिया है उससे इस मामले में ईडी और उसका षड़यंत्र पूरी तरह से खुल कर सामने आया है।

ईडी का प्रेस नोट झूठ का पुलिंदा

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

सुशील आनंद शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा कि ईडी का यह प्रेस नोट पूरी तरह से झूठ का पुलिंदा था तथा चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के लिये किया गया षड़यंत्र था। भाजपा की केंद्र सरकार के इशारों पर ईडी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि खराब करने के उद्देश्य से एक दुर्भावनापूर्वक प्रेस नोट जारी किया। इसमें ईडी ने सिर्फ एक आरोपी के फौरी बयान के आधार पर मुख्यमंत्री के खिलाफ बिना किसी प्रमाण के, बिना किसी जांच के पैसे लेने का प्रेस नोट हड़बड़ी में जारी कर दिया। ईडी के द्वारा जारी प्रेस नोट यह साबित करने के लिये पर्याप्त है कि यह भाजपा को एक चुनावी मुद्दा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के लिए षड़यंत्रपूर्वक जारी किया है।

असीम दत्ता ने जो भी किया सुभम सोनी के कहने पर किया

शुक्ला ने बताया कि असीम दत्ता ने अदालत को दिये अपने आवेदन में कहा कि उसने जो कुछ किया वह शुभम सोनी के कहने पर किया। शुभम सोनी उसका बचपन का मित्र था, उसने मुझको धोखे में रखकर इसमें फंसाया है। कोर्ट को दिये बयान में उसने यह माना कि उसने किसी राजनैतिक दल के लिये कोई काम नहीं किया है। शुभम सोनी द्वारा दुबई बुलाना, फिर वापस भेजना, फिर एयरपोर्ट पर गाड़ी भेजना, उसके बाद गाड़ी में पैसों का बैग बिना मेरी जानकारी के रखवाना, फिर गाड़ी को होटल से जब्त करवाना, उसके बाद ईडी के द्वारा खुद अंग्रेजी में बयान लिखना तथा मुझसे बिना मेरी सहमति के बयान पर दबावपूर्वक हस्ताक्षर करवाया गया। मुझे अंग्रेजी नहीं आती बयान में क्या लिखा मुझे नहीं पता। मैं किसी राजनैतिक पार्टी के लिये कभी भी पैसा छोड़ने नहीं गया। ईडी ने रिमांड के दौरान भी मुझसे कोई पूछताछ नही की।

ईडी, भाजपा, शुभम सोनी ने मिलकर रचा सारा षड़यंत्र

कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख शुक्ला का कहना है कि जिस शुभम सोनी ने असीम दत्ता को मोहरा बनाया उसी का वीडियो भाजपा जारी करती है। इससे साफ हो रहा है कि ईडी, भाजपा, शुभम सोनी ने मिलकर यह सारा षड़यंत्र रचा है। इतना ही नहीं ईडी के आरोप के आधार पर प्रधानमंत्री, भाजपा और केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री की छवि खराब करने का काम किया। आम सभा में गलत आरोप लगाये। शुक्ला के मुताबिक इन सारे षड़यंत्रों के खुलासे से यह साफ हो गया कि भाजपा छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में अपनी होने वाली पराजय के डर से मुख्यमंत्री की छवि खराब करने तथा कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान की दिशा भटकाने के लिए ईडी का सहारा लिया, जिसमें प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार भी शामिल है। शुक्ला ने मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से माफी मांगें। ईडी के अधिकारियों के ऊपर चुनाव को प्रभावित करने की नीयत से किये गये षड़यंत्र के लिये चुनाव आयोग कार्यवाही करे। ईडी के अधिकारियों के खिलाफ झूठ प्रचारित करने के लिये आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाये।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
राजस्थान :बायतु सीट पर मोदी बनाम राहुल गांधी

राजस्थान :बायतु सीट पर मोदी बनाम राहुल गांधी

उदयपुर टेलर हत्याकांड के आरोपी का बीजेपी से है संबंध: अशोक गहलोत

उदयपुर टेलर हत्याकांड के आरोपी का बीजेपी से है संबंध: अशोक गहलोत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend