ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस समझ गई है ये चला-चली की बेला है… : छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी का तंज

UB India News by UB India News
November 14, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
कांग्रेस समझ गई है ये चला-चली की बेला है… : छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी का तंज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुंगेली में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए एक बार फिर कांग्रेस सरकार पर हमला किया. पीएम मोदी ने कहा कि आज जब मैं मुंगेली आया हूं, महामाया माई की इस धरती पर आया हूं, तो पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कुशासन की समाप्ति का जयघोष हो रहा है. प्रथम चरण के मतदान से ये स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ से जा रही है. कांग्रेस समझ गई है ये चला-चली की बेला है…!

“बीजेपी ने बनाया है, बीजेपी ही संवारेगी”: PM मोदी बोले-ये है आज के छत्तीसगढ़ की मांग
पीएम मोदी ने कहा, “प्रथम चरण में भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करने के लिए मैं छत्तीसगढ़ की जनता को हृदय से धन्यवाद देता हूं. आज मैं विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की महिलाओं और युवाओं का आभार व्यक्त करना चाहता हूं. मैं उनके मजबूत फैसले को भाजपा के प्रति उनके विश्वास और लगाव को आदरपूर्वक नमन करता हूं. आप जो इस धूप में तप कर रहे हैं. मैं आपकी ये तपस्या बेकार नहीं जाने दूंगा. आपके इस तप के बदले विकास करके आपको लौटाऊंगा. ये मेरी गारंटी है. हर तरफ एक ही गूंज है – 3 दिसंबर को भाजपा आवत है.”

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

अब कांग्रेस सरकार कुछ दिन का ही खेला…
कांग्रेस पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के जाने का काउंट डाउन शुरू हो चुका है भाजपा के आने का मतलब है… छत्तीसगढ़ का तेज विकास होगा. नौजवानों के सपने पूरे होंगे. यहां की महतारी-बहनों का जीवन और आसान होगा. भ्रष्टाचार पर लगाम, भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई. भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड और गारंटी दोनों यही है कि भाजपा ने बनाया है, भाजपा ही संवारेगी. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने आपको 5 साल लूटा है, अब इनकी विदाई का समय आ गया है. छत्तीसगढ़ के आदिवासी, गरीब, पिछड़े सभी कांग्रेस की विदाई के लिए आतुर हैं. यहां की महिलाओं ने ठान लिया है कि उन्हें कांग्रेस नहीं चाहिए. कांग्रेस भी ये समझ गई है- चला-चली की बेला है… अब कांग्रेस सरकार कुछ दिन का ही खेला है.

मुख्यमंत्री के पद के लिए ढाई-ढाई साल का एग्रीमेंट हुआ था…
छत्‍तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने की भविष्‍यवाणी करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “कल आपने दीपावली मनाई है, लेकिन आने वाली देव दीपावली छत्तीसगढ़ के लिए एक नया आनंद और उत्साह लेकर आएगी. जिस कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूटा है, वो देव दीपावली पर कहीं नजर नहीं आएगी. जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब मुख्यमंत्री के पद के लिए ढाई-ढाई साल का एग्रीमेंट हुआ था. लेकिन पहले ढाई साल में ही मुख्यमंत्री जी ने इतना लूटा, इतना भ्रष्टाचार किया कि लूट के पैसों का अंबार जमा कर लिया. जब ढाई साल पूरा होने को आए, तो तिजोरी दिल्ली वालों के लिए खोल दी. दिल्ली के हर नेता को खरीद लिया और एग्रीमेंट धरा का धरा रह गया.”

“महादेव सट्टेबाजी घोटाले में से कितना पैसा मिला?”
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कुछ तीखे सवाल भी इस दौरान दागे और कहा कि कांग्रेस के इन गणितबाजों को बताना होगा कि मुख्यमंत्री को महादेव सट्टेबाजी घोटाले में से कितना पैसा मिला? कांग्रेस के बाकी नेताओं के हिस्से में कितना माल आया? दिल्ली दरबार तक इसमें से कितना पैसा पहुंचा? कांग्रेस के गणितबाजों से सवाल PSC घोटाले को लेकर छत्तीसगढ़ के युवाओं का भी है… जिन हजारों युवाओं ने दिन-रात पढ़ाई करके, परीक्षा पास की थी, उनको किस फॉर्मूले से बाहर निकाला गया? कांग्रेस नेताओं के बच्चों को गणित के किस फॉर्मूले से भर्ती किया गया?

“मोदी की गारंटी का मतलब होता है, गारंटी पूरा होने की गारंटी”
जब केंद्र में भाजपा की सरकार होती है और राज्य में भी भाजपा की सरकार होती है, तो डबल इंजन की ताकत लग जाती है. डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास करती है. छत्तीसगढ़ भाजपा ने आपसे जो वादे किए हैं, जो गारंटियां दीं, वो सरकार जल्द से जल्द पूरा करके दिखाएगी. ये मोदी की गारंटी है और मोदी की गारंटी का मतलब होता है, गारंटी पूरा होने की गारंटी. मोदी आपको हर संकट से बाहर निकालना चाहता है. इसलिए कांग्रेस मोदी से भी नफरत करती है. कांग्रेस की ये नफरत इतनी बढ़ चुकी है कि वो मोदी की जाति से भी नफरत करने लगी है. बीते अनेक महीनों से कांग्रेस मोदी के बहाने पूरे OBC समाज को गाली दे रही है. गाली तो गाली, डंके की चोट पर कांग्रेस OBC समाज से माफी मांगने से भी इंकार कर रही है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

by UB India News
July 10, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया में अपनी तीन दिन की यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि बिग...

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया।...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

PM मोदी की मंदिर डिप्लोमेसी! इंडोनेशिया के 1 हजार साल पुराने प्रम्बानन मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

PM मोदी की मंदिर डिप्लोमेसी! इंडोनेशिया के 1 हजार साल पुराने प्रम्बानन मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा सिर्फ कूटनीतिक बैठकों तक सीमित नहीं है. जकार्ता पहुंचने के बाद उनका सबसे अहम...

Next Post
सुरंग में फंसे सभी 40 मजदूर सुरक्षित, बचावकर्मियों ने साधा संपर्क, पाइप से पहुंचाया खाना-पानी

सुरंग में फंसे सभी 40 मजदूर सुरक्षित, बचावकर्मियों ने साधा संपर्क, पाइप से पहुंचाया खाना-पानी

विश्व कप 2023 सेमीफाइनल : 2019 सेमीफाइनल की इन 5 गलतियां से बचना चाहेगा भारत!

विश्व कप 2023 सेमीफाइनल : 2019 सेमीफाइनल की इन 5 गलतियां से बचना चाहेगा भारत!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend