ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विश्व कप 2023 सेमीफाइनल : 2019 सेमीफाइनल की इन 5 गलतियां से बचना चाहेगा भारत!

UB India News by UB India News
November 14, 2023
in क्रिकेट, ब्लॉग
0
विश्व कप 2023 सेमीफाइनल : 2019 सेमीफाइनल की इन 5 गलतियां से बचना चाहेगा भारत!

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय टीम लगातार 9 मैच जीतकर विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम इंडिया का रास्ता रोकने की कूवत किसी में दिख नहीं रही है, लेकिन इसके बावजूद जब वह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 15 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने उतरेगी तो उसके मन में 2019 की कड़वी यादें जरूर होंगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली किसी भी दम पर 2019 की गलतियों को नहीं दोहराना चाहेंगे, जिसने करोड़ों भारतीयों को दिल चकनाचूर कर दिया था।

सबसे पहले तो ओवर कॉन्फिडेंस से बचना चाहेगा भारत

सबसे पहले तो ओवर कॉन्फिडेंस से बचना चाहेगा भारत

विश्व कप 2019 में भारतीय टॉप ऑर्डर और गेंदबाज धमाल मचा रहे थे, लेकिन सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ न जाने क्या हुआ सब कुछ तबाह हो गया। टॉप ऑर्डर बैठा तो मिडिल ऑर्डर भी संभाल नहीं पाया। इस बार भी टॉप ऑर्डर धमाल मचा रहा है। टीम कॉन्फिडेंस में है, लेकिन रोहित सेना को ध्यान रखना होगा कि यह ओवरकॉन्फिडेंस न हो जाए। अगर ऐसा हुआ तो कीवी टीम फिर भारी पड़ सकती है।

टॉप ऑर्डर फेल हुआ तो फिर डूब जाएगी भारत की नाव

टॉप ऑर्डर फेल हुआ तो फिर डूब जाएगी भारत की नाव
न्यूजीलैंड ने 5 रन पर 3 बड़े बल्लेबाजों रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को चलता कर दिया था। स्कोर इसके बाद 4 विकेट पर 24 रन हुआ तो 5 पर 71 रन। इसके बाद भारतीय खेमे में खलबली मच गई। बारिश से बाधित मैच में टीम इंडिया संभल नहीं पाई और 239 रनों का पीछा करने में नाकाम रही। भारत को गुच्छे में विकेट गंवाने से बचना होगा। अगर टॉप ऑर्डर के 5 में से 3 बल्लेबाज भी चल गए तो काम बन सकता है। हां, किसी भी हाल में रन आउट नहीं होना है। धोनी के रन आउट को शायद ही कोई फैन भूला होगा।

गेंदबाजों को अब 100 नहीं, 150% देना होगा

गेंदबाजों को अब 100 नहीं, 150% देना होगा
पिछली बार भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में भारत ने न्यूजीलैंड को 239 रनों पर रोका था। इस बार जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, सिराज पेस में तो स्पिन में जडेजा और कुलदीप कमाल कर रहे हैं। उन्हें कंट्रोल बनाए रखना होगा। भारत ने इस विश्व कप में 273 रनों पर उसे रोकने के बाद 4 विकेट से मैच जीता था। इस मैच में कोहली ने 95 रन ठोके थे तो रोहित (46) और गिल (26) ने अच्छी शुरुआत की थी। शमी ने विकेटों का पंच मारा था। एक बार फिर उनसे उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

कुलदीप-जड्डू नहीं दोहराएंगे चहल वाली गलती, छठा बॉलिंग विकल्प रखना होगा

कुलदीप-जड्डू नहीं दोहराएंगे चहल वाली गलती, छठा बॉलिंग विकल्प रखना होगा
भारत के सभी गेंदबाजों ने अच्छा किया था। पहला विकेट भी मार्टिन गुप्टिल (1) के रूप में जल्दी गिरा, लेकिन चहल कंट्रोल नहीं कर पाए और 10 ओवरों में 63 रन देकर सबसे महंगे साबित हुए। हार्दिक ने 55 रन दिए थे। इस बार टीम इंडिया को इससे सजग रहना होगा। उसे ऐसी परिस्थिति में छठा विकल्प रखना होगा, जो उसके प्लान में दिख भी रहा है। नीदरलैंड के खिलाफ विराट कोहली, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और खुद रोहित शर्मा भी गेंदबाजी करते नजर आए।

फैसलों में कन्फ्यूजन और जल्दबाजी से बचना होगा

फैसलों में कन्फ्यूजन और जल्दबाजी से बचना होगा
2019 सेमीफाइनल में धोनी की बैटिंग पोजिशन को लेकर बदलाव देखने को मिला था। इस बार टीम इंडिया विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ आगे बढ़ रही है तो उसे इसका भी ध्यान रखना होगा कि कुछ उस तरह का फैसला न हो जाए, जिसके लिए उसका खिलाड़ी तैयार ही नहीं हो। हालांकि, एक-दो पोजीशन ऊपर-नीचे के लिए पिछले एक साल से रोहित टीम को तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब समय है उन तमाम प्रैक्टिस को 100% सफलता से लागू करने का। अगर सारी गोटियां फिट हुईं तो ही भारत को फाइनल का टिकट मिलेगा।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब केवल भाजपा और राजद के बीच की लड़ाई नहीं रह गया है। यह चुनाव भाजपा के...

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

कांग्रेस को चुभ गई राजद की सियासी चाल !…………………..

कांग्रेस को चुभ गई राजद की सियासी चाल !…………………..

by UB India News
July 9, 2026
0

राजद ने बांकीपुर उपचुनाव में रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बना कर कांग्रेस के जले पर नमक छिड़का है। राजद की...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

Next Post
सीरिया में अमेरिका की कार्रवाई, आतंकी ठिकानों पर बड़ा अटैक ,मिडिल ईस्ट में तनाव

सीरिया में अमेरिका की कार्रवाई, आतंकी ठिकानों पर बड़ा अटैक ,मिडिल ईस्ट में तनाव

कांग्रेस के CM फेस को घर में ही घेरने की कोशिश में BJP

कांग्रेस के CM फेस को घर में ही घेरने की कोशिश में BJP

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend