ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शुभो दीपावली शुभाऽस्तु देदीप्यमाना : दीपावली पर देशवासियों को देश विदेश से मिल रही शुभकामनाएं

UB India News by UB India News
November 13, 2023
in अध्यात्म
0
देश विदेश में आज दीपावली की धूम, सौभाग्य योग  स्वाति नक्षत्र में आज होगी लक्ष्मी, गणेश जी कि पुजा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज देश-विदेश में बड़े ही धूमधाम के साथ दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। इस मौके पर देशवासियों को देश विदेश से शुभकामनाएं प्राप्त हो रही है . जिसमे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक  , दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सीरिल रामाफोसा सहित कई देश विदेश के राजनेताओं ने रविवार (12 नवंबर) को लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि ये त्योहार सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और स्वास्थ्य लेकर आए.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लिखा दीपावली के शुभ अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं!

RELATED POSTS

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

दीपावली के शुभ अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं! pic.twitter.com/i2T8lPdKm9

— President of India (@rashtrapatibhvn) November 12, 2023

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “सभी को दिवाली की शुभकामनाएं! यह विशेष त्योहार खुशी, समृद्धि और स्वस्थ जीवन लेकर आए.” इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, “झूठ, अन्याय और नफरत का अंधेरा मिट जाए. हमारा भारत सत्य, न्याय और प्रेम से प्रकाशित हो.”

देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं।

Wishing everyone a Happy Diwali! May this special festival bring joy, prosperity and wonderful health to everyone’s lives.

— Narendra Modi (@narendramodi) November 12, 2023

राहुल गांधी , मल्लिकार्जुन खरगे और योगी आदित्यनाथ ने भी दी शुभकामनाएं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “मेरी और कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं. रोशनी का यह अनोखा त्योहार आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लाए.”

उन्होंने आगे कहा, “हमारी एकमात्र इच्छा है कि समाज में प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और सौहार्द बना रहे. हम सभी अन्याय, अज्ञानता और भेदभाव के खिलाफ लड़ते रहें और खुशहाल आशाओं का दीपक जलता रहे.”

सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

झूठ, अन्याय और नफ़रत का अंधेरा मिटे,
सत्य, न्याय और मोहब्बत से रौशन हो हमारा भारत। pic.twitter.com/XfgilUe1CQ

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 12, 2023

मेरे और कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से आपको दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।

ये रोशनी का अनुपम उत्सव आपके जीवन में सुख, शान्ति, ख़ुशहाली और समृद्धि लेकर आएँ।

समाज में प्रेम, भाईचारा, सौहार्द व सद्भाव रहे, हम सभी अन्याय, अज्ञानता और भेदभाव के प्रति लड़ते… pic.twitter.com/XTWn5Jv7RS

— Mallikarjun Kharge (@kharge) November 12, 2023

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रोशनी के इस त्योहार पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा, “भगवान श्री राम और माता जानकी के आशीर्वाद से, यह पवित्र त्योहार आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, सौभाग्य और स्वास्थ्य की श्वेत रोशनी से रोशन करे।” जय श्री राम!”

असत्य पर सत्य, अत्याचार पर सदाचार, अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व दीपावली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

प्रभु श्री राम व माता जानकी की कृपा से यह पावन पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं आरोग्यता के धवल प्रकाश से दीप्त करे।

जय श्री राम! pic.twitter.com/7mAePgF6Yy

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 12, 2023

बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीपावली के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि यह त्योहार हमें सत्य, प्रेम और ज्ञान के प्रकाश से आलोकित करता है। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुये सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की लोगों से अपील की है।

समस्त बिहारवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह त्योहार सबके जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए।
आइए, इस अवसर पर हम अपने अंतःकरण को स्वच्छ कर उसे सत्य, प्रेम और ज्ञान के दीप से आलोकित करने का संकल्प लें।@rajendraarlekar

— Raj Bhavan, Bihar (@GovernorBihar) November 12, 2023

सीएम नीतीश ने दिवाली की शुभकामनाएं, कहा- सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं दीपावली

सीएम नीतीश कुमार ने दी दिवाली की शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा- ‘प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं।’

प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं।

— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 12, 2023

 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने दुनियाभर में रहने वाले हिंदुओं और सिखों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. बुधवार को उन्होंने अपनी पत्नी के साथ दीप जलाकर बधाई भी दी थी. शनिवार को 10 डाउनिंग स्ट्रीट से दिए अपने भाषण में उन्होंने भारतीय विरासत का जिक्र किया. उन्होंने कहा, “पूरे ब्रिटेन और दुनिया भर के हिंदू और सिख भाइयों को दीपावली और बंदी छोड़ दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं.”

सुनक ने कहा, “यह एक ऐसा पल है जब हम दीयों की रोशनी के साथ एक बेहतर भविष्य की उम्मीद करें. प्रधानमंत्री के तौर पर मैं प्रतिबद्ध हूं कि मैं हालातों को बेहतर करूं. मैं मानता हूं कि अंधकार पर प्रकाश के विजय के प्रतीक के तौर दीपावली एक बेहतर कल के लिए प्रयास करने का प्रतीक है.”

ब्रिटेन के पीएम ने कहा, “पहले ब्रिटिश एशियाई प्रधानमंत्री और एक हिंदू के तौर पर मुझे आस है कि यह सांस्कृतिक और जातीय विविधता को एक अद्भूत उत्सव हो सकता है. यहीं चीजें ब्रिटेन को वो बनाता है जो वो आज के समय है.” ऋषि सुनक के लिए ये दिवाली इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिवाली को उनके प्रधानमंत्री बने हुए एक साल बीत चुके हैं.

दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति ने भी दी दिवाली की बधाई

इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सीरिल रामाफोसा ने दिवाली को लेकर अपने देश के नागरिकों को संदेश दिया है. उन्होंने एक्स पर वीडियो पोस्ट के जरिए कहा, “दिवाली रोशनी का त्योहार है, हम विविधताओं और कई मान्यताओं वाले देश हैं, इस वजह से ही हम दिवाली के महत्व को समझते हैं. दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले सभी हिंदुओं को दिवाली की शुभकामनाएं. हम पूरे देश में इस त्योहार को मनाएंगे.” उन्होंने कहा, “दिवाली एक तरह से ये याद दिलाने वाला त्योहार कि हम व्यक्तिगत तौर पर किसी पीड़ित के जीवन में रोशनी और उम्मीद लाने के लिए जिम्मेदार बनें.”

Happy Diwali to the Hindu community who are celebrating this special festival all around the country. pic.twitter.com/Sy0mYvZYTR

— Cyril Ramaphosa ???????? (@CyrilRamaphosa) November 11, 2023

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

महज 5 दिन में ही क्यों अंतर्ध्यान हो गए बाबा बर्फानी , जम्मू से अब तक का सबसे बड़ा जत्था 9837 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना …………

by UB India News
July 9, 2026
0

वार्षिक अमरनाथ यात्रा ने बुधवार को नया कीर्तिमान रच दिया। भगवती नगर यात्री निवास जम्मू से एक ही दिन में...

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर हो सकता बड़ा फैसला……..

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर हो सकता बड़ा फैसला……..

by UB India News
July 7, 2026
0

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सोमवार यानी आज एक अहम बैठक करेगा। यह बैठक अयोध्या राम मंदिर में दान...

Next Post
पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर, भारत-न्यूजीलैंड में होगा सेमीफाइनल

पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर, भारत-न्यूजीलैंड में होगा सेमीफाइनल

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के आखिरी लीग मैच में आज भारत का सामना नीदरलैंड्स से

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के आखिरी लीग मैच में आज भारत का सामना नीदरलैंड्स से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend