ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘हम’ कार्यकर्ताओं ने सीएम की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन, कार्यकर्ता बोले- ‘दलितों का हुआ अपमान’

UB India News by UB India News
November 11, 2023
in पटना, हम
0
‘हम’ कार्यकर्ताओं ने सीएम की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन, कार्यकर्ता बोले- ‘दलितों का हुआ अपमान’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की सियासत दिन-ब-दिन गर्म होती नजर आ रही है. इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण पर ऐसा बयान दिया है, जिसका लोगों ने जमकर विरोध किया. वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ‘हम’ (सेक्युलर) पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गायत्री मंदिर में हवन कर पूजा-अर्चना की. बता दें कि गोपालगंज के गायत्री मंदिर में आयोजित हवन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए और पूरे विधि-विधान के साथ हवन किया गया. वहीं हम पार्टी के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह राणा ने इसको लेकर कहा कि, ”हाल के दिनों में जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान सामने आए हैं, उससे पता चलता है कि उनकी बुद्धि खराब हो गई है.”

साथ ही आगे उन्होंने कहा कि, ”पहले उन्होंने सदन में अभद्र भाषा का प्रयोग कर महिलाओं का अपमान किया और फिर कल सदन में ही दिग्गज पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के साथ भी उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग कर दलितों का अपमान किया, जो गलत है. भरे सदन में इस तरह के शब्द उचित नहीं है.” वहीं, हवन पूजा में शामिल ”हम” पार्टी के दलित कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर कहा कि, ”मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी पर ऐसे शब्दों का प्रयोग कर सभी दलितों का अपमान किया है. दलित कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से तुरंत माफी मांगने की मांग की है.”

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

इसके साथ ही आपको बता दें कि हवन करा रहे पंडित जीतू तिवारी ने बताया कि, ”सीएम नीतीश कुमार की बुद्धि-शुद्धि के लिए विशेष हवन का आयोजन किया गया है, शायद इससे सीएम नीतीश कुमार की बुद्धि-शुद्धि में मदद मिलेगी. वहीं हवन में बड़ी संख्या में हम पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे और सभी लोग नीतीश कुमार के बयान से आहत थे.”

जानें पूरा मामला

आपको बता दें कि गुरुवार को बिहार विधानसभा में जाति सर्वेक्षण और आरक्षण का दायरा बढ़ाने पर चर्चा हुई, इस दौरान सीएम नीतीश कुमार और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बीच तीखी बहस हुई. चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा था कि, ”हम नहीं मानते कि बिहार की जातीय जनगणना सही तरीके से हुई है. अगर आंकड़े गलत होंगे तो लाभ सही लोगों तक नहीं पहुंच पायेगा.” इसी बीच नीतीश अचानक गुस्से में आ गए और बोले, ”इस आदमी (मांझी) को कुछ पता है क्या? हमने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था. दो महीने में ही मेरी पार्टी के लोग कहने लगे कि, हटाओ इसे, इसमें कुछ गड़बड़ है और फिर हम मुख्यमंत्री बन गए.” साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, ”ये सब जगह कहता रहता है कि ये मुख्यमंत्री, क्या ये मुख्यमंत्री था? ये मेरी मूर्खता से सीएम बना.” नीतीश ने आगे कहा कि, ”ये (मांझी) गवर्नर बनना चाहता है.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
अमित कात्याल कौन हैं, जिन पर एक्शन के बाद बढ़ सकती है लालू यादव-तेजस्वी की मुश्किलें

अमित कात्याल कौन हैं, जिन पर एक्शन के बाद बढ़ सकती है लालू यादव-तेजस्वी की मुश्किलें

उत्तराखंड में बड़ा हादसा ,निर्माणाधीन सुरंग का हिस्सा ढहा,40 मजदूर फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड में बड़ा हादसा ,निर्माणाधीन सुरंग का हिस्सा ढहा,40 मजदूर फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend