ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान का अब ‘अल्लाह ही मालिक’ , सेमीफाइनल खेलना हुआ नामुमकिन ,

UB India News by UB India News
November 11, 2023
in क्रिकेट, खास खबर
0
पाकिस्तान का अब ‘अल्लाह ही मालिक’ , सेमीफाइनल खेलना हुआ नामुमकिन ,
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका (NZ vs PAK) को 23.2 ओवर में 5 विकेट से हराकर सेमीफाइन में अपनी  जगह लगभग पक्की कर ली है. हालांकि अभी भी न्यूजीलैंड ऑफिशियली सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा है लेकिन जो समीकरण अब बन रहे हैं उसे देखते हुए न तो पाकिस्तान की टीम (Pakistan) और न ही अफगानिस्तान की टीम (Afghanistan) सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. दरअसल, अब पाकिस्तान को इंग्लैंड (PAK vs ENG) को ऐसे अंतर से हराना होगा जो नामुमकिन सा है. पाकिस्तान को इंग्लैंड को 287 रनों से भारी अंतर से हराना होगा, वहीं, इंग्लैंड की टीम जो भी टारगेट पाकिस्तान को देगी उसे टीम पाकिस्तान को 3 ओवर के अंदर हासिल करना होगा. जो असंभव है. तब जाकर पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे खुल सकते हैं. इस बार कुदरत का निजाम भी पाकिस्तान को सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा सकता है.

सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए दो चीजों का होना जरूरी है-

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

  • पहला- जीत से हासिल पॉइंट्स
  • दूसरा- नेट रन रेट

न्यूजीलैंड के अब 10 पॉइंट्स हो गए हैं। वहीं, 8 मैचों से पाकिस्तान के 8 पॉइंट्स हैं। गणित के समीकरण अब भी पाकिस्तान को रेस में बता सकते हैं, पर वास्तविकता यही है कि बाबर आजम की टीम के पास अब कोई मौका नहीं है। खराब नेट रन रेट इसकी बड़ी वजह है।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के नेट रन रेट का हिसाब
श्रीलंका से मैच जीतने के बाद न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +0.743 हो गया है। पाकिस्तान का नेट रन रेट अभी +0.036 है। पाक को सेमीफाइनल में जाना है तो उसे लगभग नामुमकिन अंतर से इंग्लैंड को हराना होगा। इसके लिए दो ही सिनैरियो हैं-

  • पहला: पाकिस्तान पहले बैटिंग करता है तो पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले बैटिंग करती है तो उसे 287 रन से जीत हासिल करनी होगी। तब उसके पास भी 10 पॉइंट्स होंगे और नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाएगा। पाकिस्तान की वनडे इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी जीत 255 रन की रही है।
  • दूसरा: पाकिस्तान चेज करता है तो अगर इंग्लैंड की टीम पहले बैटिंग करती है, यानी पाक चेज कर रहा होगा तो उसे तय टारगेट 278 से 284 गेंद बाकी रहते चेज करना होगा। यानी टारगेट के अनुसार उसे 16 से 22 गेंद के अंदर मुकाबला जीत लेना होगा। आज तक दुनिया की कोई भी टीम इतनी कम गेंदों पर वनडे में टारगेट हासिल नहीं कर पाई है।

ऊपर दिए गए दोनों ही सिनैरियो में पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना संभव नहीं हैं। पाकिस्तान और इंग्लैंड का यह मुकाबला 11 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है।

आज तक 287 रन के अंतर से नहीं हारा है इंग्लैंड
पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उनका बेस्ट चांस टारगेट डिफेंड करने में रहेगा। क्योंकि इंग्लैंड कितनी ही कमजोर क्यों न हो जाए पाकिस्तान को 16 से 22 गेंद के अंदर तो टारगेट चेज नहीं ही करने देगी।

  • वनडे इतिहास में आज तक कोई टीम 16 गेंदों पर टारगेट चेज नहीं कर सकी है। श्रीलंका के नाम 26 गेंदों में टारगेट चेज करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। टीम ने 2001 में जिम्बाब्वे को इस अंतर से हराया था। पाकिस्तान की भी गेंद बाकी रहते हुए सबसे बड़ी जीत जिम्बाब्वे के खिलाफ ही है। पाक ने 2018 में 9.5 ओवर में टारगेट चेज किया था।
  • इंग्लैंड के खिलाफ 287 रन की जीत भी नामुमकिन ही लगती है, क्योंकि पाकिस्तान आज तक वनडे में इतने बड़े अंतर से नहीं जीता है। टीम को रन के अंतर से सबसे बड़ी जीत 2016 में आयरलैंड के खिलाफ मिली थी। तब उन्होंने 255 रन से मुकाबला जीता था।
  • इंग्लैंड के खिलाफ तो पाकिस्तान 2 ही बार 100 से ज्यादा रन के अंतर से जीत सका है। इंग्लैंड की भी सबसे बड़ी हार 229 रन से है, जो उन्हें इसी वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली थी। वनडे इतिहास में भी अब तक 5 ही बार टीमें 287 से ज्यादा रन के अंतर से जीत दर्ज कर सकी हैं। यानी पाकिस्तान को सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने के लिए इतिहास बदलना होगा।

लगातार तीसरी बार पाकिस्तान को नसीब नहीं होगा सेमीफाइनल
यह लगातार तीसरा वर्ल्ड कप है जब पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम होगी। इससे पहले 2015 और 2019 में भी पाकिस्तान अंतिम चार में नहीं पहुंच पाया था। पाकिस्तान ने आखिरी बार 2011 के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। तब मोहाली में खेले गए मुकाबले में उसे भारत से ही हार झेलनी पड़ी थी। भारत ने वह वर्ल्ड कप जीता भी था।

अफगानिस्तान का पत्ता भी साफ
न्यूजीलैंड-श्रीलंका मैच से पहले पाकिस्तान के साथ-साथ अफगानिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल की होड़ में थी। अब पाकिस्तान के साथ-साथ अफगानिस्तान की उम्मीदें भी दम तोड़ चुकी हैं। इसकी वजह अफगानिस्तान का पाकिस्तान से भी खराब नेट रन रेट है।

अफगानिस्तान को क्वालिफाई करने के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ 438 रन के अंतर से मैच जीतना होगा। अगर टीम स्कोर डिफेंड करने उतरी तो मैच शुरू होने से पहले ही सेमीफाइनल की रेस से एलिमिनेट हो जाएगी।

लगातार पांचवीं बार सेमीफाइनल खेलेगा न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड टीम लगातार पांचवीं बार वनडे वर्ल्ड का सेमीफाइनल खेलेगी। इससे पहले 2007 और 2011 में टीम को श्रीलंका ने ही सेमीफाइनल में हराया था, जबकि 2015 और 2019 में टीम फाइनल तक भी पहुंची थी। दोनों ही बार उन्हें मेजबान टीमों से हार का सामना करना पड़ गया। 2015 में ऑस्ट्रेलिया और 2019 में इंग्लैंड ने खिताब जीता था।

मुंबई में भारत से होगा सामना
11 नवंबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच कोलकाता में लीग स्टेज का 44वां मैच होगा। इस मुकाबले के बाद ऑफिशियली कन्फर्म हो जाएगा कि भारत और न्यूजीलैंड ही सेमीफाइनल में भिड़ेंगे। कन्फर्मेशन के बाद दोनों का नॉकआउट मुकाबला 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से होगा। दोनों टीमें 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी भिड़ी थीं, तब न्यूजीलैंड 18 रन से जीता था।
वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने पाकिस्तान टीम पर व्यंग कसते हुए अनोखा फॉर्मूला बताया जिसके सहारे टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सकती है.वसीम ने Asports पर अपनी राय दी और कहा कि, “अब यकीनन पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर है लेकिन के तरीका है सेमीफाइनल में पहुंचने का और वह है टाइम्ड आउट के तहत. पूर्व गेंदबाज ने कहा कि, पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो 500 रन बनाने होंगे और साथ ही जब इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए आने वाली होगी, तभी उनके ड्रेसिंग रूम में 20 मिनट तक ताला लगा दें. जिसके कारण उनके सभी खिलाड़ी टाइम्ड आउट का शिकार हो जाए और पाकिस्तान मैच 500 से भारी अंतर से जीत जाए.” बता दें कि वसीम ने हालांकि यह मजाक के तौर पर कही है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
अमृत योग में धनतेरस आज, पूरे दिन होगी खरीदारी, मां लक्ष्मी और कुबेर पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

अमृत योग में धनतेरस आज, पूरे दिन होगी खरीदारी, मां लक्ष्मी और कुबेर पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

भारत-अमेरिका टू प्लस टू वार्ता आज, रक्षा-सुरक्षा और प्रौद्योगिकी सहयोग बढ़ाने पर होगी चर्चा

भारत-अमेरिका टू प्लस टू वार्ता आज, रक्षा-सुरक्षा और प्रौद्योगिकी सहयोग बढ़ाने पर होगी चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend