ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमृत योग में धनतेरस आज, पूरे दिन होगी खरीदारी, मां लक्ष्मी और कुबेर पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

UB India News by UB India News
November 11, 2023
in अध्यात्म, खास खबर
0
अमृत योग में धनतेरस आज, पूरे दिन होगी खरीदारी, मां लक्ष्मी और कुबेर पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज से दीपावली उत्सव शुरू हो रहा है। धनतेरस दोपहर 12.35 के बाद शुरू होगी और अगले दिन दोपहर 2 बजे तक रहेगी। इस कारण धनतेरस की खरीदारी 10 और 11 नवबंर यानी शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन होगी।

आज 4 राजयोग और एक 1 शुभ योग बन रहा है, इस तरह 5 शुभ योगों के कारण आज की गई खरीदारी और भी खास रहेगी। शाम को धन्वंतरि पूजा और यम दीपदान के लिए 1-1 मुहूर्त होंगे।

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

11 नवंबर को प्रीति और सर्वार्थसिद्धि योग बन रहे हैं। इस कारण हर तरह की खरीदारी, निवेश और नई शुरुआत के लिए दोनों दिन शुभ रहेंगे।

धन्वंतरि के हाथ में सोने का कलश इसलिए सोना और बर्तन खरीदने की परंपरा
समुद्र मंथन से निकले भगवान धन्वंतरि के हाथ में अमृत कलश सोने का था इसलिए बर्तन और सोना खरीदने की परंपरा शुरू हुई। आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए बाद में चांदी और अन्य धातुओं की खरीदी होने लगी। तब से परिवार में समृद्धि की कामना से इस दिन चांदी के सिक्के, गणेश व लक्ष्मी जी की मूर्तियां और ज्वेलरी की खरीदारी की जाती है। साथ ही पीतल, कांसे, स्टील व तांबे के बर्तन भी खरीदने की परंपरा है।

समुद्र मंथन का फल, धन्वंतरि…
देवताओं और दानवों ने समुद्र मंथन किया था। जिससे लक्ष्मी, चंद्रमा और अप्सराओं के बाद तेरहवीं तिथि पर तेरहवें रत्न के रूप में धन्वंतरि निकले। उनके एक हाथ में अमृत से भरा कलश और दूसरे हाथ में औषधियां थीं, ये चौदह रत्नों में आखिरी थे। धन्वंतरि ने आयुर्वेद का ज्ञान दिया। यही वजह है कि इस दिन धन्वंतरि आयुर्वेद के देवता के रूप में पूजे जाते हैं। दीपावली का उत्सव यहीं से शुरू हुआ।

विष्णु पुराण: सेहत सबसे बड़ा धन इसलिए धन्वंतरि की पूजा
आमतौर पर लोग धनतेरस को पैसों से जोड़कर देखते हैं, लेकिन ये आरोग्य नाम के धन का पर्व है, मतलब हेल्थ इज वेल्थ। पूरे साल अच्छी सेहत के लिए इस दिन आयुर्वेद के जनक धन्वंतरि को पूजा जाता है।

विष्णु पुराण में निरोगी काया को ही सबसे बड़ा धन कहा है। सेहत ही ठीक न हो तो पैसों का सुख नहीं उठाया जा सकता है, इसलिए धन्वंतरि पूजा की परंपरा शुरू हुई।

स्कंद पुराण का कहना है, धनतेरस पर यम के लिए दीपदान
स्कंद पुराण के मुताबिक, धनतेरस पर यम देव के लिए दीपदान करने से परिवार में बीमारी नहीं आती और अकाल मृत्यु का डर भी नहीं रहता। इसके लिए आटे का दीपक बनाएं। उसे सरसों या तिल के तेल से भरें।

सूरज डूबने के बाद यमराज के लिए घर के बाहर दक्षिण दिशा में रखें। ऐसा करते हुए यमराज से परिवार की लंबी उम्र की कामना करनी चाहिए।

धनतेरस पर सोने की रिकॉर्ड खरीदारी की उम्मीद, पिछले 15 वर्ष में 500 फीसद हुआ महंगा

इस साल धनतेरस (Dhanteras) में सोने की रिकार्ड खरीददारी होने की उम्मीद है. सोना मंहगा होने के बावजूद लोगों की खरीददारी क्यों बढ़ी है इसे जानने के लिए एनडीटीवी की टीम एक ज्वैलरी शॉप पर पहुंची. सोने के एक कड़े की कीमत आज की तारीख में 4 लाख 50 हजार रुपए है.लेकिन महज एक साल पहले यही कड़ा आप 3 लाख 80  हजार में खरीद सकते थे. और पांच साल पहले इसकी कीमत महज 2 लाख 40 हजार रुपए होती. सोने के कारोबारी रोहन शर्मा  ने बताया कि आज की तारीख में सबसे ज्यादा रिटर्न सोने पर ही लोगों को मिल रहा है.

अगर आंकड़ों को देखे तो पता चलता है कि सोना निवेश के लिहाज से भी अच्छा साबित हो रहा है. 2008 में 10 ग्राम सोने की कीमत 11925 रुपये थी. जो 2013 में 30510 तक पहुंच गया. 2018 में 31510 वाला सोना 2022 में 50062 तक पहुंच गया था. जबकि 2023 में यह 62000 हजार के आसपास बना हुआ है.यही वजह है कि सोना मंहगा होने के बावजूद लोगों के बीच डिमांड नहीं घटी है.

22 कैरेट सोने की खरीदारी महिलाओं की पहली पसंद

सोना खरीदने पहुंची मोनिका ने बताया कि देखिए पहली बात महिलाओं को सोना पहनना अच्छा लगता है फिर सोना के दाम बढ़ने से निवेश के लिए भी अच्छा रहता है. सबसे ज्यादा मांग महिलाओं के बीच temple jwellery की रहती है 22 कैरेट का सोना इसलिए महिलाएं पसंद करती है क्योंकि 24 कैरेट के केवल ब्रिक्स आप रख सकते हैं. लेकिन 22 कैरेट के गहने आप यूज में ला सकते हैं. यही वजह है कि घर हो या अन्तराष्ट्रीय बाजार जिसके पास जितना सोना उतनी ही उसकी अर्थव्यवस्था मजबूत मानी जाती है।

धनतेरस पर बर्तन खरीदने के पीछे क्या है मान्यता, जान लेंगे तो जरूर लाएंगे इन्हें घर

दिवाली (diwali 2023) हिंदू धर्म के सबसे विशेष त्योहारों में से एक है. और दिवाली से ठीक पहले धनतेरस (dhanteras 2023) मनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन बाजार से नई धातुओं को खरीदना शुभ होता है. धनतेरस के दिन बाजारों में सोने, चांदी, झाड़ू बर्तन जैसे धातुओं की भरमार लग जाती है. आप भी धनतेरस में कुछ ना कुछ तो जरूर खरीदते होंगे. लेकिन यहां आप जानेंगे कि धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने के पीछे का कारण क्या है. आखिर क्यों धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना (best thing to buy on dhanteras) शुभ माना जाता है. मान्यता ये भी है कि बर्तन खरीदने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है तो चलिए जानें क्या है इसके पीछे का कारण.

पौराणिक कथा के मुताबिक कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर समुद्र मंथन हो रहा था और इसी दिन भगवान धन्वंतरि कलश लेकर प्रकट हुए थे. भगवान धन्वंतरि के हाथों में पीतल का कलश था इसलिए इस दिन पीतल के बर्तन खरीदने की परंपरा है.

मान्यता है कि अगर धनतेरस के दिन आप किसी भी वस्तु की खरीदारी करते हैं तो आपको उसमें 13 गुना ज्यादा वृद्धि होती है. इसलिए कई लोग इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और झाड़ू खरीदते हैं. यहां तक की लोगों के द्वारा चांदी के लक्ष्मी- गणेश और चांदी के सिक्के भी घर लाए जाते हैं ताकि घर में बरकत बनी रहे और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहे.

जहां धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है, वहीं कुछ चीजें ऐसी भी है जिसे खरीदने से बचना चाहिए. शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन स्टील और प्लास्टिक के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए. इसे खरीदना अशुभ माना जाता है. एल्यूमीनियम भी दुर्भाग्य का प्रतीक होता है. ध्यान रहे धनतेरस के दिन आप कोई भी धारदार चीज ना खरीदे इससे घर की शांति भंग हो सकती है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
भारत-अमेरिका टू प्लस टू वार्ता आज, रक्षा-सुरक्षा और प्रौद्योगिकी सहयोग बढ़ाने पर होगी चर्चा

भारत-अमेरिका टू प्लस टू वार्ता आज, रक्षा-सुरक्षा और प्रौद्योगिकी सहयोग बढ़ाने पर होगी चर्चा

इजरायल-हमास युद्ध के 35वें दिन इजरायली सेना का दिखा बड़ा मानवीय चेहरा

इजरायल-हमास युद्ध के 35वें दिन इजरायली सेना का दिखा बड़ा मानवीय चेहरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend