ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गांधी जी होते तो..सल्फास खाकर प्राण त्याग दिए होते

UB India News by UB India News
November 9, 2023
in पटना, राजद
0
मंत्रियों को टाइट रखने के लिए रखे जाते हैं पाठक जैसे अफसर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश के प्रजनन वाले बयान पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भले ही नीतीश कुमार का बचाव कर रही हों, लेकिन उन्हीं के मुंह बोले भाई और आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह सीएम नीतीश पर तंज कसा है।

सुनील सिंह ने सोशल मीडिया पर इशारों-इशारों में सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए लिखा कि अगर महात्मा गांधी जिंदा होते तो ऐसे नेताओं की बात सुनकर अपने प्राण त्याग दिए होते। इतना ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर मैं या कोई आम आदमी इस तरह की बात करता तो रोड पर पब्लिक उसकी गर्दन तोड़ देती।

RELATED POSTS

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बता दें कि MLC सुनील सिंह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के काफी करीबी माने जाते हैं। इसके साथ ही राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई भी हैं।

पहले जानिए सुनील सिंह ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा-

आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने एक के बाद एक तीन ट्वीट (X पर) किया। पहले ट्वीट पर लिखा- अगर ऐसा घृणित कृत्य मैं या कोई आम पब्लिक किया होता तो शायद पब्लिक रोड पर पकड़ कर नकलोल तोड़ देता।

वहीं, दूसरे ट्वीट में तंज कसते हुए कहा- यह क्या हुआ? शर्म भी शरमा कर शर्मसार हो गया! ये तो धोती फाड़कर रुमाल हो गया।

तीसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा- अगर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी जिन्दा होते तो देश के ऐसे-ऐसे मूर्धन्य नेताओं की बातों को सुनकर सल्फाश की टिकिया खाकर प्राण त्याग दिए होते!​​​​​।

पहले भी सोशल मीडिया के जरिए नीतीश कुमार पर साध चुके हैं निशाना

ये पहला ऐसा मौका नहीं है उन्होंने सोशल मीडिया पर इशारों-इशारों में निशाना साधा हो। एक महीने पहले उन्होंने बिहार के राजनीतिक हालात पर तंज कसते हुए फेसबुक पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि बिहार के मौजूदा राजनीतिक परिपेक्ष्य में ये कहावत सटीक बैठती है कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे हमने ठगा नहीं। माना जा रहा है कि इशारो-इशारों में सुनील सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

इससे पहले शिक्षा विभाग के मंत्री चंद्रशेखर और केके पाठक के विवाद पर भी उन्होंने सीएम पर हमला किया था। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को सैंतने के लिए सीएम ऐसे अधिकारियों का अक्सर इस्तेमाल करते रहे हैं। इसके बाद एक फेसबुक पोस्ट लिख कर भी उन्होंने परोक्ष रूप से नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया था। हालांकि कुछ घंटे बाद उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था।

नीतीश के समर्थन में उतरीं रोहिणी आचार्य

वहीं, हालांकि, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बचाव किया और बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा कि काश इन लोगों का विवेक उस समय जागृत हो जाती, जब देश को सम्मान दिलाने वाली पदक वीर बेटियां जंतर-मंतर पर अपने सम्मान के लिए धरना दे रही थीं तो आज बृजभूषण शराण सिंह जैसा यौन शोषण का आरोपी सीना तान भाजपा का सांसद बनकर बैठा नहीं होता।

रोहिणी ने लिखा कि जब मणिपुर में बेटियों को सरेआम निर्वस्त्र करके परेड कराया गया तो उस दिन गांधारी बन गुणगान कर रही थीं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
महुआ ने हीरानंदानी से गिफ्ट की बात कबूल की

महुआ मोइत्रा की सांसदी पर खतरा ,एथिक्स कमेटी सदस्यता रद्द करने की सिफारिश कर सकती है

बिहार में नीतीश का जाति कार्ड , आरक्षण संशोधन बिल-2023 होगा पेश

बिहार में नीतीश का जाति कार्ड , आरक्षण संशोधन बिल-2023 होगा पेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend