ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘कांग्रेस के झूठ के गुब्बारे की हवा निकल गई है…’ सतना रैली में पीएम मोदी

UB India News by UB India News
November 10, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
‘कांग्रेस के झूठ के गुब्बारे की हवा निकल गई है…’ सतना रैली में पीएम मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मध्य प्रदेश में 240 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को होने वाले चुनाव में जीत के लिए सभी राजनीतिक दल हरसंभव प्रयास कर रहे हैं. प्रदेश में चुनावी प्रचार तेजी से चल रहा है. इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन अलग-अलग जिलों में चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं. पीएम मोदी सबसे आज सतना, छतरपुर और नीमच में प्रचार करेंगे. पीएम मोदी सबसे पहले सतना जाएंगे और फिर छतरपुर में रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद सबसे आखिर में पीएम मोदी नीमच जाएंगे. पीएम मोदी मध्य प्रदेश के दौरे के बाद राजस्थान भी जाएंगे.

बता दें कि बीते बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुना, मुरैना और दमोह में रैलियों को संबोधित किया था. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था. वहीं सीएम नितिश कुमार के बयान पर भी कड़ा प्रहार किया था. पीएम मोदी ने हजारों की संख्या में आई भीड़ से कई वादों को पूरा करने की गारंट भी दी थी. पीएम मोदी इन दिनों ताबड़तोड़ रैली करने में जुटे हुए हैं.

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना……………

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

विश्व में भारत का डंका बज रहा है- मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। आपके वोट में त्रिविद शक्ति का साहस है। आपका वोट यहां भाजपा की सरकार बनाने जा रहा है, आपका वोट मोदी को मजबूत करेगा। आपका वही वोट एमपी को कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार से 100 कोस दूर ले जाएगा मतलब एक वोट तीन कमाल।

‘मैं जहां भी जाता हूं राम मंदिर की चर्चा होती है’
देशवासी जानता है कि मोदी की गारंटी मतलब हर गारंटी पूरी होने की गारंटी। पीएम मोदी ने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं राम मंदिर की चर्चा होती है। पूरे देश में खुशी की लहर है। हम तो भक्ति में डूबे हुए लोग हैं। हम राम मंदिर बनाते हैं भक्ति से और उसी भक्ति से गरीब के घर बनाते हैं।

कांग्रेस के गुब्बारे की हवा निकल गई है- मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि इस बार मध्य प्रदेश का चुनाव बहुत दिलचस्प है। इस बार एमपी की भविष्य माताएं-बहनें तय करने वाली हैं। कांग्रेस के झूठ के गुब्बारे की हवा निकल गई है। जब गुब्बारे की हवा निकलती है तो वो लड़खड़ाता है। वैसे ही कांग्रेस के नेता लड़खड़ा रहे हैं। कांग्रेस के पास एमपी के विकास का कोई रोडमैप नहीं है। एमपी के नेताओं को यहां के युवाओं का कोई भविष्य नहीं दिखता।

कांग्रेस सरकार राज्य में लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराने में विफल रही- पीएम मोदी
मध्य प्रदेश के सतना में एक सार्वजनिक रैली में पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस सरकार राज्य में लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराने में विफल रही है. सभी को पक्के मकान उपलब्ध कराने का मोदी का वादा है.”

गरीबों का घर हो, मुफ्त राशन हो, मुफ्त इलाज हो आज इन पर भाजपा सरकार लाखों करोड़ रुपये खर्च कर रही है अर्थात देश का पैसा गरीबों के काम आ रहा है। लेकिन जब कांग्रेस की सरकार थी, तब देश के लाखों करोड़ रुपये 2G घोटाले, कोयला घोटाले, कॉमनवेल्थ घोटाले और हेलिकॉप्टर घोटाले में जाते थे। मोदी ने ये सारे घोटाले बंद कर दिए हैं।

मोदी की गारंटी पर एमपी को भरोसा- पीएम मोदी
मोदी की गारंटी हर गारंटी के पूरी होने की गारंटी. कांग्रेस राज्य में हर तरफ भ्रष्टाचार था. मध्य प्रदेश को मोदी की गारंटी पर भरोसा. अब तेज विकास और सबके विकास का समय है. बीजेपी गरीबों के सपनों को सच कर रही है.

10 साल में भाजपा सरकार ने 33 लाख करोड़ रुपये सीधे गरीबों के बैंक खातों में भेजे हैं और इसमें से एक रुपया भी इधर का उधर नहीं हो पाया। कांग्रेस किस तरह गरीबों का हक छीनती है उसका जीता-जागता प्रमाण है फर्जी लाभार्थी घोटाला। जितनी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आबादी मिलकर है, उतने फर्जी लाभार्थी कांग्रेस ने देश भर में कागजों में पैदा कर दिए थे।

मोदी ने घोटाले भी बंद किए और कांग्रेस के करप्शन काल में जो बिचौलियों की मौज थी, उसको भी बंद करा दिया। भाजपा सरकार ने सरकारी योजनाओं का पैसा गरीबों के बैंक खातों में ट्रांसफर करना शुरू किया।

कांग्रेस के झूठ के गुब्बारे की हवा निकल गई है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ‘इस बार एमपी का चुनाव बहुत दिलचस्प है. मतदान में इतने दिन बचे हैं लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस के झूठ का गुब्बारा फूट गया है. कांग्रेस के झूठ के गुब्बारे की हवा निकल गई है. हारते हुए कांग्रेस के नेता इधर-उधर भाग रहे हैं और केवल शोर मचा रहे हैं. उनके पास एमपी के विकास का कोई रोडमैप नहीं.’

हम लोकतंत्र का भव्य मंदिर नया संसद भवन बनते हैं, तो हम 30 हजार पंचायत भवन भी बनाते हैं। मुझे खुशी है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार होने के कारण MP उन राज्यों में से एक है जहां गरीबों के लिए लाखों घर बनाए गए। यहां सतना में भी गरीबों को 1.32 लाख घर मिले हैं।

मैं आजकल जहां भी जाता हूं, वहां अयोध्या में बन रहे प्रभु राम के मंदिर की चर्चा चलती है। पूरे देश में खुशी की लहर है। सौभाग्य से भरे इस पावन कालखंड में मेरे मन में एक बात बार-बार आती है। वो बात मुझे आंदोलित करती रहती है और मुझे तेज गति से दौड़ने की प्रेरणा देती रहती है। वो बात है – राम काज कीन्हें बिनु, मोहि कहां विश्राम… अब रुकना नहीं है, थकना नहीं है।

अभी यहां मतदान में इतने दिन बचे हैं, लेकिन उससे पहले ही झूठ का गुब्बारा फुट गया है। कांग्रेस के पास MP के विकास का कोई रोडमैप नहीं है। कांग्रेस के थके-हारे चेहरों में MP के युवाओं को कोई भविष्य नहीं दिखता। इसलिए MP को भाजपा पर भरोसा है। MP को मोदी की गारंटी पर भरोसा है।’

MP के चुनाव में आपका हर वोट त्रिशक्ति की ताकत से भरा हुआ है। आपका एक वोट यहां फिर से भाजपा की सरकार बनाने जा रहा है। आपका वही वोट दिल्ली में मोदी को मजबूत करेगा। आपका वही वोट, भ्रष्टाचारी कांग्रेस को MP की सरकार से सौ कोस दूर रखेगा। यानी एक वोट, तीन कमाल!

ये सतना की ही ताकत और सामर्थ्य है कि बंदूक की नली से संगीत के सुर निकलते हैं। विश्व जब संकटों के घेरे में है, चारो तरफ बम-बंदूक की आवाजें सुनाई दे रही है, भारत जैसे देश आज दुनिया में अपने विचार का प्रभाव पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसे समय सतना की धरती से एक ऐसी ज्योति निकलती है जो बंदूक की नली से संगीत के सुर निकालती है। युद्ध की मानसिकता वाले मानव समुदाय को सतना की इस धरती का ये बहुत ही सशक्त संदेश है।’

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना……………

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना……………

by UB India News
July 7, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। श्री मोदी ने...

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

by UB India News
July 5, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई 2026 को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। सुबह लगभग 10:45 बजे, प्रधानमंत्री जोधपुर...

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

by UB India News
July 3, 2026
0

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान गुरुवार को दोनों देशों के बीच चार...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

by UB India News
June 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। राजधानी विक्टोरिया के सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति...

Next Post
मंत्रियों को टाइट रखने के लिए रखे जाते हैं पाठक जैसे अफसर

गांधी जी होते तो..सल्फास खाकर प्राण त्याग दिए होते

महुआ ने हीरानंदानी से गिफ्ट की बात कबूल की

महुआ मोइत्रा की सांसदी पर खतरा ,एथिक्स कमेटी सदस्यता रद्द करने की सिफारिश कर सकती है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend